Responsive Scrollable Menu

साइबर ठगी में इस्तेमाल SIM कार्ड बेचने वाला Airtel डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार, CBI ने 10 ठिकानों पर की छापेमारी

साइबर अपराधियों को फर्जी तरीके से बड़ी संख्या में मोबाइल SIM कार्ड उपलब्ध कराने के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई की है. CBI ने बिहार के वैशाली और ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में कुल 10 ठिकानों पर छापेमारी कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी वैशाली जिले के महुआ क्षेत्र में Airtel का एरिया डिस्ट्रीब्यूटर बताया गया है. जांच एजेंसी के मुताबिक, आरोपी ने कई SIM कार्ड कथित तौर पर फर्जी तरीके से जारी कराए और उन्हें अवैध SIM Box ऑपरेशन में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया.

CBI की छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन, लैपटॉप, SIM कार्ड और अन्य डिजिटल उपकरणों समेत कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. जांच एजेंसी अब इन डिजिटल साक्ष्यों और SIM कार्ड से जुड़े डेटा का विस्तृत विश्लेषण कर रही है.

एक SIM Box से मिले थे 1300 से ज्यादा SIM कार्ड

CBI इस मामले की जांच उस अवैध SIM Box ऑपरेशन के सिलसिले में कर रही है, जिसका पिछले साल बिहार के सुपौल जिले में पता चला था. बाद में बिहार सरकार ने यह मामला CBI को सौंप दिया था. जिस मकान में SIM Box ऑपरेशन चलाया जा रहा था, वहां से 1300 से ज्यादा SIM कार्ड बरामद किए गए थे.

जांच के दौरान CBI ने इन SIM कार्ड से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया. एजेंसी के मुताबिक, विश्लेषण से पता चला कि यह SIM Box ऑपरेशन देशभर में साइबर अपराध के कम से कम 73 मामलों से जुड़ा हुआ था. इनमें ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले मामले भी शामिल हैं.

700 से ज्यादा SIM कार्ड एक ही डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए जारी

CBI के मुताबिक, 1300 से अधिक SIM कार्ड से संबंधित डेटा की विस्तृत जांच के बाद कुछ संदिग्ध Point of Sale (POS) की पहचान की गई. जांच में सामने आया कि इन SIM कार्डों में बड़ी संख्या बिहार और ओडिशा से जारी किए गए थे.

जांच एजेंसी के अनुसार, 700 से अधिक SIM कार्ड वैशाली के एक Airtel एरिया डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा जारी किए गए थे. आरोप है कि डिस्ट्रीब्यूटर ने SIM कार्ड जारी करने के लिए एक दर्जन से अधिक POS के क्रेडेंशियल का कथित तौर पर दुरुपयोग किया.

लोगों के नाम पर बिना जानकारी के जारी हुए SIM

जांच में यह भी सामने आया कि कई ऐसे लोग, जिनके नाम पर SIM कार्ड जारी किए गए थे, उन्होंने CBI को बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उनके नाम पर कोई SIM कार्ड जारी किया गया है.

CBI के मुताबिक, कथित तौर पर इसके लिए लोगों को उस समय धोखे से कई बार e-KYC कराने के लिए अधिकृत कराया गया, जब वे किसी वैध उद्देश्य से SIM कार्ड प्रदाता के पास पहुंचे थे. इसके अलावा कुछ मामलों में किसी अन्य उद्देश्य से एकत्र किए गए बायोमेट्रिक डेटा के कथित दुरुपयोग की भी जांच की जा रही है.

SIM Box के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क

जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि बड़ी संख्या में जारी किए गए SIM कार्ड को अवैध SIM Box में किस तरह इस्तेमाल किया गया और इनसे देशभर में साइबर अपराधों को कैसे अंजाम दिया गया.

SIM Box तकनीक के जरिए बड़ी संख्या में SIM कार्डों को एक साथ संचालित किया जा सकता है. साइबर अपराधी इसका इस्तेमाल कॉल और मैसेज के जरिए पीड़ितों तक पहुंच बनाने तथा अपनी वास्तविक पहचान और लोकेशन छिपाने के लिए कर सकते हैं. इस मामले में CBI खास तौर पर डिजिटल अरेस्ट सहित देशभर में दर्ज साइबर अपराधों के साथ SIM Box कनेक्शन की जांच कर रही है.

किन धाराओं में जांच

CBI द्वारा यह मामला बिहार सरकार से ट्रांसफर किए जाने के बाद जांच के लिए लिया गया था. एजेंसी के मुताबिक, मामले में BNS के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और जबरन वसूली, Information Technology Act के तहत पहचान की चोरी और कंप्यूटर संबंधी अपराध, तथा Telecommunication Act, 2022 के प्रावधानों के तहत अपराधों की जांच की जा रही है.

CBI ने कहा है कि मामले में जब्त डिजिटल उपकरणों, SIM कार्ड और अन्य सामग्री का फॉरेंसिक एवं तकनीकी विश्लेषण जारी है. जांच के दौरान साइबर अपराध के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और SIM कार्ड जारी करने की प्रक्रिया में शामिल लोगों की भूमिका भी सामने आने की संभावना है.

Continue reading on the app

भारत बनाम अफगानिस्तान: जीत का सिलसिला बरकरार रखने उतरेगा भारत, पहले टी20 मैच पर बारिश का साया

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज का पहला मैच खेला जाना है, जिसमें भारत जीत के सिलसिले को बरकरार रखने उतरेगा, लेकिन मुकाबले के दौरान सभी की निगाहें राजधानी के मौसम पर रहेंगी।

Continue reading on the app

  Sports

 Women’s Asia Cup 2026: 8वीं बार चैंपियन बना भारत, मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार, टीम ने सेरेमनी से बनाई दूरी 

महिला एशिया कप 2026: दुबई में श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में शामिल नहीं हुई। फाइनल के बाद मंच पर एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी मौजूद थे। हालांकि, भारतीय खिलाड़ी मेडल और ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचीं।

फाइनल में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 183/5 रन बनाए। शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 111 रन पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने मुकाबला 72 रन से जीतकर महिला एशिया कप के इतिहास में अपना आठवां खिताब दर्ज किया।

हालांकि, खिताबी जीत के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी का दृश्य चर्चा का विषय बन गया। मंच पर श्रीलंकाई खिलाड़ियों को उपविजेता पदक और पुरस्कार दिए गए, जबकि भारतीय टीम सेरेमनी में नजर नहीं आई। BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

भारतीय टीम के इस फैसले को 2025 पुरुष एशिया कप फाइनल की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। उस दौरान भी भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार किया था। मौजूदा मामले में भी नकवी की मौजूदगी और टीम के सेरेमनी से दूर रहने को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन सेरेमनी का यह दृश्य चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। हालांकि, भारतीय टीम के सेरेमनी में शामिल नहीं होने की आधिकारिक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मोहसिन नकवी की मौजूदगी को इस फैसले का कारण मानने के बजाय इसे फिलहाल सामने आए घटनाक्रम और संदर्भ के तौर पर देखना उचित होगा।

भारत की ऐतिहासिक जीत के बीच ट्रॉफी सेरेमनी का यह दृश्य अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है।

Mon, 14 Sep 2026 01:33:47 +0530

  Videos
See all

Iran Houthi Tension : हूतियों के वार से तेल बाजार में हलचल! | Breakin News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T22:30:26+00:00

Weather Update : 14 सितंबर को 23 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T22:00:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers