Putins Xi Jinping Cars: पुतिन और जिनपिंग की सुरक्षा में अहम किरदार निभाती रहीं ये कारें, जानें इनकी खासियत
Putins Xi Jinping Cars: ब्रिक्स समिट के लिए दुनिया के सबसे ताकतवर नेता दिल्ली में पहुंच चुके हैं. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग की राजधानी में मौजूदगी पर पूरी दुनिया की नजर है. ये नेता दिल्ली में प्रतिनिधिमंडल के साथ नहीं आए हैं. इनके साथ पूरा लाव-लश्कर मौजूद है. इनकी कारें भी राजधानी मौजूद हैं. यह गाड़ियों की इनकी सुरक्षा में खास किरदार अदा करती हैं. रूसी राष्ट्रपति पुतिन ऑरस सेनट (Aurus Senat) में चलते हैं, वहीं शी जिनपिंग होंगकी एन701 का इस्तेमाल करते हैं.
पुतिन की ऑरस सेनट इसलिए है खास?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जिस ऑरस सेनट में चलते हैं, वह सामान्य लग्जरी कार नहीं है. यह रूस की सबसे लग्जरी कारों में गिनी जाती है. इसे खास तौर पर देश के शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. पुतिन ने 2018 में अपने चौथे राष्ट्रपति शपथ ग्रहण के दौरान पहली बार ऑरस सेनट का उपयोग किया था. इससे पहले वह मर्सिडीज बेंज एस 600 गार्ड पुलमैन में सफर किया.
ऑरस सेनट की सबसे खास बात है कि इसकी सुरक्षा व्यवस्था है. इसका आर्मर्ड वर्जन L700 लिमोजीन कहलाता है. इसे गोलियों और धमाकों से बचाने के लिए भारी कवच दिया गया. इसमें मोटा बुलेटप्रूफ ग्लास, मजबूत बॉडी और रन-फ्लैट टायर जैसी सुविधाएं इसे आम लग्जरी कार काफी अलग बनाती हैं. रन-फ्लैट का अर्थ है कि किसी आपात हालात में गाड़ी के चारों टायर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. गाड़ी अपनी रफ्तार से चलती रहेगी और उसके
संतुलन पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
कार का क्या है सुरक्षा तंत्र ?
पुतिन की कार में कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं. इनका मकसद हमले के हालात में राष्ट्रपति को सुरक्षित रखना है. कार में आग बुझाने की व्यवस्था, अतिरिक्त ऑक्सीजन और सुरक्षित कम्युनिकेशन जैसी सुविधाएं मौजूद हैं. इसका आर्मरिंग स्तर काफी मजबूत है. इसे सामान्य बुलेटप्रूफ कार से काफी बेहतर माना जाता है. कार का वजन काफी अधिक है. यह कई टन है और इसकी लंबाई करीब सात मीटर तक है. इसके बाद इसमें शक्तिशाली इंजन भी फिट किया गया है, अधिक भार होने के बाद भी कार तेज रफ्तार से निकल सकती है. यही कारण है कि ऑरस सेनट को अक्सर एक बड़ा किला कहा जाता है.
ऑरस सेनट की चर्चा भारत में काफी अधिक है. इसकी वजह है कि इसमें पीएम नरेंद्र मोदी भी सफर कर चुके हैं. बीते वर्ष शंघाई सहयोग संगठन यानी SCO सम्मेलन के दौरान दोनों नेता पुतिन की इस बख्तरबंद कार में साथ नजर आए थे.दिल्ली में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भी पुतिन की यही का सुर्खियों में है. यह महज आने-जाने का साधन नहीं है. जब दो राष्ट्राध्यक्ष एक सुरक्षित कार में बैठकर सफर करते हैं, तो यह कूटनीतिक गर्मजोशी और भरोसे का भी संदेश देता है.
शी जिनपिंग की होंगकी N701
शी जिनपिंग की कार भी काफी अहम है. चीनी राष्ट्रपति होंगकी N701 में सफर करते हैं. होंगकी का अर्थ चीनी भाषा में लाल झंडा होता है. यह चीन की सरकारी और राजनीतिक ताकत का प्रतीक माना जाता है. होंगकी की शुरुआत 1958 में हुई. इसे मूल रूप से चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं और शीर्ष सरकारी अधिकारियों के लिए तैयार किया गया. चीन के शीर्ष नेतृत्व और विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की मेजबानी के लिए उपयोग होती रही. इस कार का रिश्ता सिर्फ ऑटोमोबाइल से नहीं है. यह सीधे चीन की सत्ता और राजनीति से संबंधित है.
Bigg Boss 15: काजी ने पहले ही हफ्ते में जीता सलमान का दिल, भाई जान इस चीज के हुए फैन, क्या अब भी लगेगी क्लास?
Bigg Boss 20 Qazi Tauqeer Promo: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) का आज वीकेंड का वार का एपिसोड आएगा. इस एपिसोड का बिग बॉस को पसंद करने वालों को बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि इस दौरान सबके फेवरेट भाई जान यानी सलमान खान (Salman Khan) होस्टिंग करते हुए नजर आते हैं. इसके अलावा फैंस यह भी देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं कि वीकेंड पर किसकी क्लास लगेगी और किसकी तारीफ होगी. बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं. जिसमें सलमान खान कंटेस्टेंट्स से घर के मुद्दों पर बात करते हुए नजर आए. हालांकि, सबसे ज्यादा चर्चे इस समय काजी तौकीर (Qazi Tauqeer) के हो रहे हैं, प्रोमो में दिखाया गया कि सलमान काजी तौकीर के फैन हो गए हैं और उसकी तारीफ करते हुए नजर आए. इसी के साथ फैंस को चिंता सता रही है कि कहीं काजी की क्लास ना लग जाए.
पहले दिन से काजी तौकीर जीत रहे लोगों का दिल
काजी तौकीर ने जब से बिग बॉस के घर में एंट्री की है, उसी दिन से वह लोगों को एंटरटेन कर रहे हैं, लोगों को उनके बोलने के स्टाइल से लेकर उनकी सिग्नेचर लाइन और स्टाइल तक सबकुछ पसंद आ रहा है. वह शो में हर समय किसी न मुद्दे पर फन करते हुए नजर आते हैं. वह मैरी कॉम को सिचुएशनशिप और बेंचिंग का मतलब समझाते हुए नजर आए, उनकी इन बातों को फैंस ने बहुत पसंद किया. इसके अलावा वह शो में जिस तरह का गेम खेल रहे हैं, वो भी लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है. हालांकि, काजी के बिहेवियर से कुछ कंटेस्टेंट्स परेशान भी नजर आए थे.
काजी ने पहले ही हफ्ते में जीता सलमान का दिल
काजी को जिस हिसाब से बिग बॉस को देखने वाले पसंद कर रहे हैं, उतना सलमान खान भी पसंद कर रहे हैं. बिग बॉस के लेटेस्ट प्रोमो में सलमान खान उनकी तारीफ करते हुए नजर आए. सलमान ने उन्हें शो का रॉकस्टार बताया और उनकी फेमस डायलॉग 'आई एम ए रॉकस्टार बेबी आऊ' लाइन को पसंद किया. सलमान कहते हैं, 'इस घर में कितने भी स्टार्स हैं, रॉकस्टार तो एक ही है, काजी तौकीर'. इसके बाद सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स से कहा कि वे काजी की तरह करके दिखाएं और सभी ने ऐसा किया.
क्या अब भी लगेगी काजी की क्लास
फिलहाल, अभी ऐसी कोई स्पष्ट रिपोर्ट्स या जानकारी नहीं है कि सलमान खान वीकेंड पर उनकी क्लास लगाएंगे. हालांकि, उन्होंने इस हफ्ते घर में जिस तरह की चीजें की हैं, उन्हें देखकर कहा जा रहा है कि सलमान उन बातों को लेकर क्लास लगा सकते हैं. इसमें सबसे बड़ा मुद्दा उसे बताया जा रहा है कि जब वह रात में डॉक्टर से मिलने के लिए कहते हैं, उसके बाद वह डॉक्टर से कहते हैं कि वह एक्टिंग कर रहे थे और वह बिल्कुल ठीक हैं. ऐसे में कुछ लोगों का कहना है कि ये बात शायद सलमान खान को पसंद ना आए और इसको लेकर उनको फटकार पड़ सकती है. बहरहाल, इस बारे में अभी साफ तौर कहा नहीं जा सकता है.
माही और आम्रपाली में हुई बहस
वहीं, बिग बॉस के दूसरे प्रोमों में आम्रपाली दुबे और माही विज के बीच तकरार दिखी. अरिश्फा खान से जब आम्रपाली की बहस हुई थी, तब माही ने आम्रपाली का साथ दिया था. लेकिन अब दोनों के बीच ही लड़ाई हो गई है. प्रोमो के मुताबिक, माही विज कहती हैं, 'मेरे सामने कोई किसी को कुछ बोल रहा है और मुझे लगता है कि यह अपमानजनक है तो मैं बोलूंगी. फ्रीडम है बोलने का'. इस पर आम्रपाली कहती हैं, 'मेरे मैटर में कोशिश करिए कि मत बोलिए'. इस पर माही ने कहा, 'मेरी जुबान है मैं कुछ भी बोलूंगी, आपको दिक्कत है तो आप वहां से चली जाओ'. ऐसे में समझा जा सकता है कि घर में आने वाले हफ्ते में समीकरण बदलने वाले हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



