Responsive Scrollable Menu

मंत्री विश्वास सारंग बोले हमने अनुमति नहीं रोकी, राहुल गांधी से स्क्रिप्टेड, देश को तोड़ने वाली भाषा नहीं बोलने का किया निवेदन

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पूरे देश में  छात्रों की गूँज के माध्यम से छात्रों की आवाज बन रहे हैं,  19 सितम्बर को वे मध्य प्रदेश के इंदौर में छात्रों की गूँज कार्यक्रम करने आ रहे हैं, उनके दौरे से पहले कार्यक्रम की अनुमति को लेकर सियासत हुई हालाँकि अब इसमें कोई बाधा नहीं है स्थान का चयन हो गया है, लेकिन प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने स्पष्ट किया है कि सरकार ने कभी अनुमति नहीं रोकी , अब उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस में उत्साह है प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कल अपनी कार पर कार्यक्रम का पोस्टर लगाकर पोस्टर की लॉन्चिंग की, पार्टी का दावा है कि अब तक करीब 2 लाख युवा कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, कांग्रेस इसे लेकर बड़े स्तर पर तैयारियां कर रही है।

सारंग का अनुरोध देश को तोड़ने की बात न करें राहुल 

इधर मीडिया ने जब मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग से राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हमने तो न कभी अनुमति रोकी थी और न राहुल गांधी के मध्य प्रदेश दौरे का हम विरोध कर रहे थे, उन्होंने कहा हाँ हम राहुल गांधी से इतना निवेदन जरुर करते हैं कि वे स्क्रिप्टेड भाषा ना बोलें , देश को तोड़ने वाली भाषा ना बोलें  समाज में विभेद करने वाली भाषा ना बोलें कुछ गंभीर बात बोलेंगे तो अच्छा रहेगा।

राहुल गांधी देश में वर्ग संघर्ष चाहते हैं 

मंत्री सारंग ने कहा ये हिंदुस्तान है और हिन्दुस्तान का नागरिक कहीं भी जा सकता है राहुल गांधी आयें और बात करें लेकिन ऐसा कोई शब्द या वाक्य ना बोलें जिससे हिंदुस्तान को नुकसान हो, राजनीति के स्तर को बनाकर रखें क्योंकि अभी तक जब भी राहुल गांधी बोले हैं देश को तोड़ने की बात ही बोलते हैं वे वर्ग संघर्ष फैलाना चाहते हैं।

पीएम मोदी से राहुल गांधी की तुलना को सारंग ने अनुचित कहा 

सारंग ने कहा राहुल गांधी में गंभीरता नहीं है इसलिए वे ऐसा करते हैं उनको जो स्क्रिप्ट मिल जाती है वो बोल देते हैं। उन्हें हिन्दुस्तान की भौगोलिक स्थिति और सामाजिक ताने बाने का कोई ज्ञान नहीं है , कांग्रेस द्वारा भीड़ को लेकर पीएम मोदी को लेकर किये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा मैं इस तुलना को ही गलत मानता हूँ क्योंकि नरेंद्र मोदी एक वैश्विक नेता हैं राहुल गांधी से उनकी तुलना संभव नहीं।

Continue reading on the app

मणिपुर की खूबसूरत Loktak Lake पहुंचे अमेरिकी राजदूत Sergio Gor, बोट राइड का उठाया लुत्फ

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने शनिवार को मणिपुर के बिष्णुपुर ज़िले में खूबसूरत लोकटक झील का दौरा किया और पूर्वोत्तर राज्य की अपनी यात्रा के दौरान नाव की सवारी का आनंद लिया। गोर ने इम्फाल में मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह और गवर्नर अजय कुमार भल्ला से मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात में उन्होंने अमेरिका और भारत के बीच आपसी सहयोग को मज़बूत करने और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की। मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाक़ात के बारे में बताते हुए गोर ने कहा कि उन्हें मणिपुर के लिए खेमचंद सिंह की सोच (विज़न) के बारे में जानकर अच्छा लगा और उन्होंने इस बात पर विचार साझा किए कि दोनों देश आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए कैसे मिलकर काम कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अब और टालना मुमकिन नहीं, BRICS मंच से पीएम मोदी ने UN में सुधार की उठाई मांग


गोर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री @YKhemchandSingh से मणिपुर के लिए उनकी सोच के बारे में सुनकर अच्छा लगा। हमने इस बारे में विचार साझा किए कि अमेरिका और भारत आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए कैसे मिलकर काम कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने मुझे मणिपुर संगाई फेस्टिवल के लिए दोबारा आने का निमंत्रण भी दिया।" गोर ने मणिपुर के गवर्नर अजय कुमार भल्ला से भी मुलाक़ात की और भारत तथा अमेरिका के बीच लगातार सहयोग बनाए रखने के महत्व पर चर्चा की।

इसे भी पढ़ें: 1.10 लाख करोड़ का निवेश...दुबई के शेख ने खोला खजाना, PM मोदी और क्राउन प्रिंस की मेगा डील डन


इस बीच, खेमचंद सिंह ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी दूत के साथ अमेरिका और मणिपुर के रिश्तों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा, "आज मेरे सचिवालय में भारत में अमेरिका के राजदूत श्री सर्जियो गोर से मिलकर खुशी हुई। हमें अमेरिका और मणिपुर के बीच रिश्तों पर चर्चा करने का मौका मिला। मुझे भरोसा है कि आने वाले सालों में अमेरिका और मणिपुर (भारत) के बीच संबंध और मजबूत होंगे।" उन्होंने बताया कि गोर के साथ कोलकाता में अमेरिकी कॉन्सल जनरल कैथी जाइल्स-डियाज़ भी थीं। मणिपुर में ये बैठकें गोर की दार्जिलिंग यात्रा के बाद हुईं, जो राज्यसभा सांसद, पूर्व विदेश सचिव और अमेरिका में भारत के पूर्व राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला के निमंत्रण पर हुई थी। दार्जिलिंग यात्रा के दौरान, गोर ने श्रृंगला से मुलाकात की, ऐतिहासिक मकाईबारी चाय बागान का दौरा किया, मॉल रोड पर घूमे, स्थानीय युवाओं और छात्रों से बातचीत की और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे की यात्रा की। अमेरिकी दूत ने इससे पहले भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट पूजा तोमर से मुलाकात की थी और उनके सफर की तारीफ की थी। उन्होंने खेल को लोगों को जोड़ने और अगली पीढ़ी को प्रेरित करने का जरिया बताया था।

Continue reading on the app

  Sports

पाकिस्तान का सूपड़ा साफ, इंग्लैंड ने घर में रचा इतिहास, आखिरी टेस्ट 8 विकेट से जीता, सीरीज 3-0 से की अपने नाम

England Clean sweeps Test Series vs Pakistan by 3-0: इंग्लैंड ने एजबेस्टन में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 3-0 से जीत ली. पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए 130 रन का लक्ष्य रखा था. मेजबान इंग्लैंड ने दोनों ओपनर्स के विकेट शून्य के स्कोर पर गंवाने के बाद कोई और विकेट नहीं खोया और जो रूट व जॉर्डन कॉक्स की जोड़ी ने टीम को शानदार जीत दिला दी. Sat, 12 Sep 2026 17:43:47 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: आतंकवाद पर मोदी का एजेंडा छाया, पहलगाम हमले के बाद BRICS का बड़ा संदेश! | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T12:37:16+00:00

BRICS Summit 2026: आतंकवाद पर मोदी का एजेंडा छाया, पहलगाम हमले के बाद BRICS का बड़ा संदेश! | Delhi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T12:39:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers