Ferozepur District Court को बम से उड़ाने की ईमेल पर मिली धमकी, परिसर कराया खाली
फिरोजपुर जिला अदालत परिसर को शनिवार को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला जिसके बाद पुलिस ने परिसर को खाली कराया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा व्यापक जांच किए जाने तक लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। धमकी वाला ईमेल उस दिन आया जब अदालत परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जानी थी। सुरक्षा जांच के कारण अदालत की कार्यवाही पूर्वाह्न 11:30 बजे तक स्थगित रही।
ईमेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) दलवीर सिंह, अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। इलाके की जांच के लिए श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्तों को भी तैनात किया गया। पुलिस की कई टीम ने परिसर के कमरों, कार्यालयों, गलियारों और अन्य हिस्सों की तलाशी ली।
एसपी सिंह ने कहा कि पूरे परिसर की गहन जांच की गई है और अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि धमकी को गंभीरता से लिया जा रहा है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तकनीकी टीम धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए प्रयास कर रही हैं।
करीब नौ महीने में अदालत परिसर को मिली यह पांचवीं ऐसी धमकी है। इससे पहले आठ जनवरी, छह अप्रैल, 12 अगस्त और 26 अगस्त को भी बम की धमकी वाले इसी तरह के ईमेल मिले थे।
AAP नेता Atishi ने की PM Awas के निरीक्षण की मांग
(फाइल फोटो के साथ जारी) नयी दिल्ली, 12 सितंबर आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा की लोक लेखा समिति (पीएसी) फ्लैगस्टाफ रोड स्थित बंगला नंबर छह का निरीक्षण करेगी जहां पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रहते थे और उसने मांग की कि प्रधानमंत्री आवास का भी इसी तरह निरीक्षण कराया जाना चाहिए। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बंगले की कथित भव्यता को लेकर लगातार झूठ बोलती रही है। उन्होंने दावा किया कि निरीक्षण के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।
आतिशी ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री के ‘फ्लैगस्टाफ रोड’ स्थित आवास के बारे में लगातार झूठ फैलाया। उसने कहा कि वहां ‘स्विमिंग पूल’ है, सोने का कमोड है, मदिरालय है और भी ऐसी कई अन्य बातें कहीं। मुझे खुशी है कि दिल्ली विधानसभा की लोक लेखा समिति ने इस आवास का निरीक्षण करने का फैसला किया है।
सब कुछ 14 सितंबर को साफ हो जाएगा।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का भी निरीक्षण कराए जाने की मांग करते हुए कहा, ‘‘पूरा देश करोड़ों रुपये में बने प्रधानमंत्री आवास को भी देखेगा।’’ ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल जब मुख्यमंत्री के पद पर थे, उस समय वह सिविल लाइंस के फ्लैगस्टाफ रोड स्थित इस बंगले में रहते थे। भाजपा ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान इस बंगले के मरम्मत कार्य को बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया था और इसे ‘शीशमहल’ बताते हुए इस पर अत्यधिक खर्च किए जाने का आरोप लगाया था। केजरीवाल के इस्तीफा देने और आवास खाली करने के बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके अंदरूनी हिस्सों का विस्तृत ऑडिट किया था।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार इस संपत्ति को अतिथि गृह में बदलने और इसके प्रबंधन की जिम्मेदारी निजी आतिथ्य कंपनियों को सौंपने की योजना बना रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






