Responsive Scrollable Menu

पूर्व क्रिकेटर श्रीसंत के पिता का निधन:89 साल की उम्र में कोच्चि के अस्पताल में ली अंतिम सांस; रविवार शाम होगा अंतिम संस्कार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत के पिता वी. शांथाकुमारन नायर का शुक्रवार रात कोच्चि के लिसी अस्पताल में निधन हो गया। वे 89 साल के थे। इलाज के दौरान रात करीब 9:45 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। रविवार को कोठमंगलम में अंतिम संस्कार परिजनों के अनुसार, विदेश में रहने वाले रिश्तेदारों के लौटने के बाद रविवार को पार्थिव शरीर को कोठमंगलम स्थित पैतृक घर ले जाया जाएगा। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा जाएगा। इसके बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा। LIC में जोनल मैनेजर थे नायर वी. शांथाकुमारन नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में जोनल मैनेजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्री देवी और चार बच्चे—दीपुशांत, निवेदिता, दिव्या और एस. श्रीसंत हैं। बेटे के करियर में रही अहम भूमिका संथाकुमारन नायर का अपने बेटे श्रीसंत के क्रिकेटिंग सफर में बड़ा योगदान रहा। केरल के स्थानीय क्रिकेट से लेकर भारतीय राष्ट्रीय टीम में एंट्री और फिर 2007 टी-20 विश्व कप व 2011 वनडे विश्व कप की ऐतिहासिक जीत तक, वे हर मोड़ पर श्रीसंत के साथ खड़े रहे। क्रिकेट जगत और स्थानीय हस्तियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। -------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… मां-पापा माफ करना, मरने की बात कर रही हूं:एशियन गेम्स से बाहर किए जाने पर भावुक हुई भारतीय खिलाड़ी, बोलीं- ये मेरा आखिरी वीडियो जापान में 19 सितंबर से शुरू हो रहे एशियन गेम्स के लिए भारतीय वुशु टीम की घोषणा 23 जून को कर दी गई थी। हालांकि, खेल मंत्रालय ने 11 सितंबर को एक अपडेट जारी किया, जिसमें पहले से घोषित टीम की मेंबर दिव्यांशी चौधरी को बाहर कर नाओरेम रोशिबीना देवी को शामिल कर लिया गया है। इसके बाद दिव्यांशी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए कह रही हैं कि उन्हें गलत तरीके से टीम से बाहर कर दिया गया है। पूरी खबर

Continue reading on the app

छठ पूजा से पहले तमन्ना भाटिया का बड़ा धमाका, 'The Vvan' के छठी मईया गीत ने यूट्यूब पर मचाया गदर

छठ पूजा से पहले तमन्ना भाटिया का बड़ा धमाका, 'The Vvan' के छठी मईया गीत ने यूट्यूब पर मचाया गदर

Continue reading on the app

  Sports

इंग्लैंड में शर्मसार होने के बाद अब कौन बनेगा पाकिस्तान टेस्ट टीम का कोच? माइक हेसन ने तोड़ी चुप्पी

इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से मिली हार के बाद पाकिस्तान के टेस्ट टीम में कोच को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. इंग्लैंड दौरे के बीच में ही पीसीबी में टेस्ट टीम के कोच सरफराज अहमद को हटा दिया था. तीसरे और आखिरी मैच के लिए माइक हेसन ने उनकी जगह ली थी. वहीं, सीरीज खत्म होने के बाद हेसन अपनी इच्छा जताई है कि वह टेस्ट टीम में भी कोचिंग की जिम्मेदारी उठा सकते हैं. Sun, 13 Sep 2026 12:43:59 +0530

  Videos
See all

Houthi Attack on Saudi Arab: सऊदी पर बड़ा हमला.. हूती विद्रोहियों का बड़ा दावा! #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T07:43:56+00:00

Hanuman Ansh Movie Update: हनुमान अंश के Singer ने गाया दिल छू देने वाला गाना! #shorts #movie #song #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T07:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers