बोकारो का फेमस पनीर कटलेट, 12 रुपये में मिलता है क्रिस्पी स्वाद, खाने के लिए 1 KM दूर से आते हैं लोग
Bokaro Famous Paneer Cutlet: मानसून के मौसम में अगर आप भी गरमा-गरम और क्रिस्पी पनीर कटलेट का स्वाद लेना चाहते हैं, तो बोकारो के सेक्टर-2 कला केंद्र के सामने स्थित मामा दुकान आ सकते हैं. यह जगह स्वादिष्ट पनीर कटलेट के लिए फेमस है, जहां दूर-दूर से लोग पनीर कटलेट का स्वाद लेने के लिए आते हैं. दुकान के संचालक अशोक साह बताते हैं कि उनकी दुकान करीब 15 साल पुरानी है. लोग उन्हें प्यार से ‘मामा’ कहकर बुलाते थे, इसी वजह से उनकी दुकान का नाम भी ‘मामा दुकान’ पड़ गया.
Gardening Hack : गमले में जल्दी सूख जाता है पानी? नीचे रख दें स्पंज, जानें इस देसी जुगाड़ की ट्रिक
Sponge Gardening Hack : गमले में पौधे लगाना आसान है, लेकिन उनकी मिट्टी में नमी बनाए रखना कई बार मुश्किल हो जाता है. गर्मी में पौधों को बार-बार पानी देना पड़ता है. कुछ दिन बाहर जाने पर दिमाग में पौधों के सूखने चिंता बनी रहती है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. घर में रखा साधारण सा स्पंज आपके काम आ सकता है. गमले के नीचे स्पंज रखने का यह देसी जुगाड़ अतिरिक्त पानी को कुछ समय तक सोखकर नमी बनाए रखने में मदद करता है. कुछ पौधे ज्यादा नमी वाली मिट्टी पसंद करते हैं, जबकि कुछ पौधों को मिट्टी सूखने के बाद ही पानी देना बेहतर रहता है. इसलिए स्पंज वाला तरीका अपनाने से पहले पौधे की जरूरत समझना जरूरी है. सक्यूलेंट और कैक्टस जैसे पौधों में इस ट्रिक का इस्तेमाल सोच-समझकर करें. स्पंज को समय-समय पर निकालकर साफ करना भी जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




