Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: शनिवार को बन रहा माल्वय और भद्र योग, किसे मिलेगी गुड न्यूज, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 12 सितंबर 2026 शनिवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी. आज ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से दिन फलदायी रहने वाला है. आज सुबह 7 बजकर 47 मिनट तक प्रतिपदा तिथि रहेगी और फिर द्वितीया तिथि लगेगी. आज दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक उत्तराफाल्गुन नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र लगेगा. आज के दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचार करने वाले हैं. आज शनिवार है. यह दिन न्याय के देवता भगवान शनि देव को समर्पित होता है. इसलिए, आज के दिन आपको पीपल के पेड़ के नीचे सरसों तेल का दीया जलाना चाहिए. राशियों पर आज मालव्य और भद्र योग का असर रहने वाला है. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 12 सितंबर 2026 (Today's Horoscope 12 September)

1.मेष राशि

मेष राशि के जातकों को आज के दिन आर्थिक लाभ होने का प्रबल योग बन रहा है. आज संघर्ष का समय समाप्त हो गया. कोर्ट के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी और मान सम्मान का प्रबल योग बन रहा है. संतान से मन प्रसन्न रहेगा और कर्म क्षेत्र में विस्तार होगा. आज पदोन्नत होने का योग बन रहा है. पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है और भाग्य से सारा कार्य संपन्न होगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
उपाय- सूर्य देव की आराधना करें 
शुभ अंक- 5
लक रंग- केसरिया
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों की आज आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी तथा नया वाहन खरीद सकते हैं. समस्याओं का समाधान होगा, आज संतान से मन प्रसन्न रहेगा. प्रमोशन होने की संभावना है और पिता का सहयोग मिलेगा.

सावधानी- दूसरों की सलाह मानें
उपाय- जरूरतमंदों को भोजन कराएं
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों की आज के दिन धन की स्थिति और भी शानदार होगी. आज इनके परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन रहा है. आज भाई-बहनों का सुख मिलेगा और माता से धन लाभ हो सकता है. आपकी माली हालत में सुधार होगा और पत्नी की सेहत पर ध्यान दें.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें
सुहागन को सुहाग की वस्तु गिफ्ट करें 
शुभ अंक -2
शुभ रंग -- सी ग्रीन
लक मीटर-8

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: घर में कैसी होनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति? सूंड की दिशा से लेकर मुद्रा तक जानें नियम

4.कर्क राशि

इस राशि के लोगों को आज के दिन अपनी स्थिति को नियंत्रण में रखना होगा. आज तनाव की स्थिति हो सकती है. दूर देश की यात्रा हो सकती है और कटु भाषा बोलने से बचें. माली हालत अच्छी होगी और परिवार में शुभ कार्य होने का योग बन रहा है. आज रोग और शत्रु परास्त होंगे.

सावधानी- उतावलेपन में काम न करें 
उपाय-  ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 8

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों की महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. आपको मान सम्मान मिलेगा और दूर देश की यात्रा होगी. पत्नी से वैचारिक मतभेद हो सकता है और माली हालत अच्छी होगी. आज नौकरी मिल सकती है और खर्च अधिक होने से तनाव हो सकता है.

सावधानी- वाद-विवाद से बचें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक- 1 
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन मान सम्मान मिलेगा. आज आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी तथा वाहन खरीद सकते हैं. आज जमीन खरीदने का योग बन रहा है. इसके साथ ही 
शत्रुओं से तनाव की स्थिति रहेगी. गुप्त धन में वृद्धि होगी.

सावधानी--अपनी योजनाएं गुप्त रखें 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें
पंचमेवा की खीर से हवन करें
शुभ अंक -6
शुभ रंग--हरा
लक मीटर-7

7.तुला राशि

तुला राशि के लोगों के मान सम्मान में आज वृद्धि होगी और योजनाओं के सफल होने का समय है. आज दांपत्य जीवन में सुधार होगा और जमीन खरीद सकते हैं. रियल एस्टेट में निवेश से लाभ मिल सकता है. पिता से लाभ मिलेगा. खर्च से मन थोड़ा तनाव में रहेगा.

सावधानी- व्यय पर नियंत्रण रखें
उपाय- जरुरतमंदों को भोजन कराएं
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक--2
शुभ रंग- नीला
लक मीटर-7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज धन लाभ का योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में पूंजी निवेश से लाभ मिल सकता है. भाई बहन का सुख मिलेगा और पिता से मार्गदर्शन और धन लाभ होगा. नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें
खान-पान में सावधानी बरतें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग- पीला
लक मीटर -8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों के परिवार में शुभ कार्य होगा. धन लाभ का प्रबल योग बन रहा है. आज दूर देश की यात्रा होगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता मिलेगी. आज नौकरी, रोजगार के लिए शुभ दिन है. आज पदोन्नत होने का योग बन रहा है. नया कार्य कर सकते हैं और
शासन-सत्ता से लाभ मिलेगा.

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- केसरिया
लक मीटर- 7

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज रुके हुए धन का लाभ मिलेगा. आज महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे और लेखन कार्य से धन मिलेगा. पत्नी से अनबन हो सकती है. आज आप अज्ञात व्यक्ति से व्यापार न करें तथा नई नौकरी मिल सकती है. माली हालत अच्छी होगी. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण करें 
क्रोध में कोई कार्य न करें 
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हल्का ग्रे
लक मीटर- 8

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी. दूर देश की यात्रा होगी और दांपत्य जीवन में सुधार होगा. आज पत्नी के हेल्थ की चिंता हो सकती है. अज्ञात साधन से धन आएगा.पराक्रम से लाभ होगा और संतान का सुख मिलेगा. 

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- लाल
लक मीटर- 9

12.मीन राशि

मीन राशि के लोगों को आज अपने पिता से लाभ मिलेगा. संतान सुख मिलेगा. आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी को नौकरी मिल सकती है. तनाव की स्थिति हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. 

सावधानी- दिल से नहीं दिमाग से निर्णय लें
उपाय- पीला वस्त्र मंदिर में दान करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पिंक
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 12 September 2026: आज प्रतिपदा तिथि है, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में कब है शुभ मुहूर्त? जानें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 12 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज यानी 12 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि रहेगी. आज सुबह 07:47 बजे तक भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, इसके बाद द्वितीया तिथि का प्रारंभ हो जाएगा. शनिवार के दिन उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का प्रभाव दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक रहेगा. इसके बाद हस्त नक्षत्र लगेगा. पंचांग की गणना के अनुसार, आज चंद्रमा का संचार पूरे दिन कन्या राशि में होगा. इसके अलावा, शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग.

पढ़ें आज का पंचांग 12 सितंबर 2026

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख-12 सितंबर 2026 
  • दिन- शनिवार
  • तिथि- प्रतिपदा
  • नक्षत्र- उत्तरा फाल्गुनी 
  • सूर्योदय- सुबह 6:04 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:32 बजे 
  • करण- बव, बालव
  • चंद्रमा- कन्या राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 11:52 से दोपहर 12:42 तक
  • राहुकाल- 9:10 से सुबह 10:44 तक
  • दिशा शूल- पूर्व
  • दिशा शूल उपाय- घर से उड़द दाल या तिल खाकर निकलें

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026 Puja Samagri: गणपति स्थापना से पहले तैयार कर लें पूजा की सामग्रियां, देखें पूरी लिस्ट

आज का महामंत्र

ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

  • सूर्योदय- आज सुबह 06:04 पर हुआ है
  • सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 32 मिनट पर होगा
  • चंद्रोदय- 12 सितंबर सुबह 07:07 बजे पर होगा
  • चंद्र अस्त- 12 सितंबर को शाम 07:13 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:40 मिनट से सुबह 05:28 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 05:49 बजे से सुबह 07:23 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:52 मिनट से 12:42 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 09:10 से सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक

यम गण्डक- दोपहर 01:54 बजे से दोपहर 03:26 मिनट तक रहेगा

गुलिक काल- सुबह 06.16 बजे से सुबह 07.48 बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 07:54 बजे से सुबह 08:43 मिनट तक

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: घर में कैसी होनी चाहिए गणेश जी की मूर्ति? सूंड की दिशा से लेकर मुद्रा तक जानें नियम

 

Continue reading on the app

  Sports

दलीप ट्रॉफी में मचाया गदर, अब इंग्लैंड में 'डेब्यू' करेगा भारतीय तेज गेंदबाज, कहा- नई टीम के लिए खेलने की खुशी है

mukesh kumar county championship: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन को चैंपियन बनाने के बाद मुकेश कुमार अब इंग्लैंड में अपना जलवा दिखाएंगे. भारतीय तेज गेंदबाज नॉटिंघमशायर के लिए काउंटी चैंपियनशिप के आखिरी दो मुकाबले खेलेंगे. यह पहला मौका होगा, बिहार का यह तेज गेंदबाज विदेशी जमीन पर कोई घरेलू मैच खेलेगा. Tue, 15 Sep 2026 00:09:20 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update : महायुद्ध की सबसे बड़ी खबरें! | Donald Trump Hormuz War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T22:30:38+00:00

Hindi News | ‘दुनिया को गुमराह कर रहा PAK!’ Masood Azhar को लेकर Ex-DGP SP Vaid का बड़ा खुलासा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T22:39:33+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers