Responsive Scrollable Menu

रोज करें भुजंगासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगा छुटकारा, बढ़ेगी शरीर की लचक

नई दिल्ली, 12 सितंबर (आईएएनएस)। नियमित रूप से योग करने से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि मन शांत और एकाग्र भी बनता है। इन्हीं महत्वपूर्ण आसनों में से एक है भुजंगासन। यह न केवल रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है, बल्कि पूरे शरीर में नई ऊर्जा का संचार भी करता है।

भुजंग का अर्थ है सांप और आसन का अर्थ मुद्रा। इस आसन में शरीर की आकृति फन फैलाए हुए सांप के समान होती है, इसलिए इसे भुजंगासन या कोबरा पोज कहते हैं। यह आसन दिखने में जितना सरल लगता है, इसके फायदे भी उतने ही चमत्कारी होते हैं।

भुजंगासन को कोबरा पोज या फिर सर्पासन के नाम से भी जाना जाता है। इसे सूर्य नमस्कार के 12 आसनों में से आठवां स्थान प्राप्त है। आयुष मंत्रालय के अनुसार, भुजंगासन पीठ की मांसपेशियों को मजबूत और स्वस्थ बनाने में काफी मददगार है। इस आसन के अभ्यास से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर में लचीलापन बढ़ता है। साथ ही यह आसन तनाव घटाने, पेट की जिद्दी चर्बी पिघलाने और कब्ज जैसी पाचन परेशानियों को जड़ से खत्म करने में मददगार हो सकता है। पीठ दर्द, साइटिका और श्वसन तंत्र की दिक्कतों से छुटकारा दिलाने वाला यह योग हर उम्र के लिए वरदान है।

यह आसन तनाव को कम करने, चर्बी घटाने और कब्ज दूर करने में सहायक है। साथ ही यह पीठ दर्द व श्वसन नली से संबंधित समस्याओं को दूर करता है। इसको करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर चमक आती है और त्वचा निखरती है। शरीर में ऊर्जा और ताजगी बनी रहती है।

पीठ दर्द, हाल की सर्जरी, रीढ़ की गंभीर समस्या या मासिक धर्म के दौरान यह आसन न करें। डॉक्टर से सलाह लें। योग अपनाकर हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एशिया कप में है टीम इंडिया का दबदबा, 10वीं बार खेलने उतरेगी फाइनल, जानिए कितनी बार बन चुकी है चैंपियन?

Womes Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मुकाबला टीम इंडिया और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है. ग्रैंड फिनाले 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाने वाला है, जिसे जीतने वाली टीम खिताब अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम रनरअप बनकर ही टूर्नामेंट खत्म करेगी. मगर, क्या आपको मालूम है कि टीम इंडिया और श्रीलंका की टीम ने महिला एशिया कप 2026 में अब तक कितनी बार फाइनल में जगह बनाई है? साथ ही ये भी जान लेते हैं कि टीम इंडिया और श्रीलंका ने कितनी बार इस टाइटल को अपने नाम किया है.

भारतीय महिला टीम ने कितनी बार फाइनल खेला?

महिला एशिया कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का दबदबा रहा है. 2026 संस्करण के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत अब तक 10 बार फाइनल में पहुंच चुका है. जी हां, भारत सबसे अधिक बार फाइनल में पहुंचने वाली टीम है. ऐसे में अब श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया महिला एशिया कप के इतिहास का 11वां फाइनल खेलने मैदान पर उतरेगी.

भारतीय महिला टीम ने कितनी ट्रॉफी उठाई?

भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक महिला एशिया कप के इतिहास में 10 बार फाइनल में जगह बनाई है, तो वहीं 9 बार खिताब अपने नाम किया है. भारत ने 2004, 2005-06, 2006, 2008, 2012, 2016, 2018, 2022, 2024 और 2026 में फाइनल खेला. इनमें भारत को सिर्फ 2018 के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ हार मिली थी, जबकि बाकी 9 फाइनल जीतकर टीम ने खिताब अपने नाम किया. 2026 में भारत के पास 10वीं बार एशिया कप ट्रॉफी जीतने का मौका है.

श्रीलंका ने कितनी बार फाइनल खेला?

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम 2026 के फाइनल में पहुंचने के साथ महिला एशिया कप के इतिहास में कुल 6 बार फाइनल खेल चुकी है और 1 बार चैंपियन बनी है. श्रीलंका ने पहली बार 2006 में फाइनल खेला था. इसके बाद टीम 2008, 2012, 2014, 2022 और 2024 में भी फाइनल में पहुंची. इनमें 2024 का फाइनल सबसे खास रहा, जब श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार महिला एशिया कप का खिताब जीता.

भारत को फाइनल में हराकर श्रीलंका ने जीती थी पहली ट्रॉफी

2024 महिला एशिया कप का फाइनल 28 जुलाई को दांबुला में भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/6 रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर की टीम के लिए स्मृति मंधाना ने 60 रन की पारी खेली. जवाब में श्रीलंका ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 167/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया. कप्तान चमारी अटापट्टू ने 61 रन, जबकि हरशिता माधवी ने नाबाद 69 रन बनाए. इस जीत के साथ श्रीलंका ने पहली बार महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. यह श्रीलंकाई महिला क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि रही.

13 सितंबर को होगा खिताबी मुकाबला

महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये मैच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम ट्रॉफी उठाएगी, तो वहीं हारने वाली टीम रनरअप बनकर टूर्नामेंट खत्म करेगी. ये मैच रात 8 बजे शुरू होगा और इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7.30 बजे मैदान पर आएंगे.

ये भी पढ़ें: एशिया कप में श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया खेलेगी फाइनल मुकाबला, जानिए कब और कितने बजे से शुरू होगा मैच?

Continue reading on the app

  Sports

खेल में खोए हुए थे अलेक्जेंडर ज्वेरेव, तालियों की गड़गड़ाहट से टूटा ध्यान और फिर…

खेल में कोई कितना खोया हुआ हो सकता है, इसका अगर उदाहरण आपको चाहिए तो आपको यूएस ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स का फाइनल का आखिरी लम्हा देखना होगा, जहां अलेक्जेंडर ज्वेरेव को पता ही नहीं था कि वे चैंपियन बन गए हैं। Mon, 14 Sep 2026 15:14:56 +0530

  Videos
See all

SSR-Disha Case: दिशा के वकील का R भारत पर बड़ा खुलासा | CBI | Disha Salian Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T10:15:10+00:00

Moradabad Fire: मुरादाबाद में आग का तांडव! RH इंटरनेशनल फैक्ट्री धू-धू कर जली, VIDEO आया सामने #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T10:15:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers