संडे को होगा डबल धमाल! टीम इंडिया खेलेगी 2 मुकाबले, एक में तो दांव पर होगी ट्रॉफी, नोट कर लीजिए मैचों की टाइमिंग
Team India Will Play 2 Matches On Sunday: 13 सितंबर रविवार का दिन क्रिकेट फैंस के लिए काफी खास रहने वाला है. टीम इंडिया रविवार को एक नहीं बल्कि 2 मुकाबले खेलने वाली है, जिसका मतलब है कि क्रिकेट फैंस का संडे सुपरसंडे बनने वाला है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत की दोनों टीमें कब और किन टीमों के साथ मैच खेलेंगी और ये मैच आप लाइव कहां देख सकेंगे.
भारत-अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा पहला T20
भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत शाम को 7 बजे से होगी, जिसके टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. इस मैच में दोनों ही टीमें बेस्ट प्रदर्शन के साथ मैदान पर उतरना चाहेंगी, ताकि जीत के साथ सीरीज पर बढ़त हासिल कर सकें.
कहां देख सकेंगे लाइव मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के सभी मैचों के एक्सक्लूसिव टीवी प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं. यानी तीनों मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखे जा सकेंगे. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत-अफगानिस्तान सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी. फैनकोड ने इस सीरीज के एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स हासिल किए हैं और मोबाइल, वेब तथा कनेक्टेड टीवी के जरिए मैच देखे जा सकते हैं.
ऐसी हैं दोनों टीमें
अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर
भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई
महिला एशिया कप का फाइनल मैच खेलेगी टीम इंडिया
महिला एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. ये मैच 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम ट्रॉफी उठाएगी, तो वहीं हारने वाली टीम रनरअप बनकर टूर्नामेंट खत्म करेगी. ये मैच रात 8 बजे शुरू होगा और इसके टॉस के लिए दोनों कप्तान 7.30 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?
टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला महिला एशिया कप 2026 के फाइनल मैच भी बाकी के मैचों की ही तरह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे. सोनी 3 पर इस मैच की हिंदी में कमेंट्री आपको देखने के लिए मिलेगी. वहीं इस मैच की इंग्लिश कमेंट भी सोनी स्पोर्ट्स 1 पर मौजूद होगी. वहीं, लाइव स्ट्रीमिंग आपको सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलेगी.
इस ऐप पर आप मैच का पूरा आनंद उठा सकते हैं. इस ऐप पर मैच की लाइव इस्ट्रीमिंग देखने के लिए आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेगा होगा. ग्रैंड फिनाले मैच को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख पाएंगे. दूरदर्शन के स्पोर्ट्स चैनल पर इसकी लाइव प्रसारण फ्री में देखने के लिए मिलेगा. फ्री डिश टीव पर डीडी स्पोर्ट्स पर इस मुकाबले का फ्री में लाइव देखने के लिए मिलेगा.
ऐसी हैं दोनों टीमें
श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), संजना कविंदी, विशमी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षिका सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चेतना विमुक्ति, चामुदी प्रबोदा, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, देवमी विहंगा, हासिनी परेरा
भारतीय महिला टीम: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), प्रेमा रावत, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, गुनालन कमलिनी
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: एशिया कप जीत भी गई टीम इंडिया, फिर भी न मिलेगी ट्रॉफी न प्राइज मनी? जानिए क्या है इसके पीछे असली वजह
क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता का हुआ निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली आखिरी सांसें
Sreesanth Father Passed Away: पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके पिता का निधन हो गया है. श्रीसंत के पिता वी. संथाकुमारन नायर ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. शुक्रवार की रात उनका निधन हुआ है और मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को उनका अंतिम संस्कार होगा. बताया जा रहा है कि कोच्चि के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली.
रविवार को होगा अंतिम संस्कार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर एस श्रीसंत के पिता वी. संथाकुमारन नायर के निधन से क्रिकेट जगत में शोक का सन्नाटा पसर गया है. परिवार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने शुक्रवार रात कोच्चि के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली. नायर का लिसी अस्पताल में इलाज चल रहा था. शुक्रवार रात करीब 9:45 बजे उनका निधन हुआ. वे 89 साल के थे. बताया कि उनका शव अभी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है और विदेश से रिश्तेदारों के आने के बाद रविवार को इसे कोथमंगलम स्थित उनके घर ले जाया जाएगा. रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोथमंगलम स्थित घर पर शव को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा. अंतिम संस्कार शाम 4 बजे किया जाएगा.
LIC में जोनल मैनेजर रह चुके थे नायर
वी. संथाकुमारन नायर भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में जोनल मैनेजर के पद पर काम कर चुके थे. रिटायरमेंट के बाद वह परिवार के साथ रह रहे थे. उनके परिवार में पत्नी टी. एन. सावित्रीदेवी और बच्चे दीपु, निवेदिता, दिव्या और श्रीसंत हैं.
ये भी पढ़ें: नहीं होते ये 3 खिलाड़ी, तो बर्मिंघम में पाकिस्तान की बेइज्जती थी तय, शर्मनाक हार के साथ लौटना पड़ता घर
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



