मैनीक्योर-पेडीक्योर के बाद न करें ये गलतियां, नहीं तो त्वचा पर जम जाएगा कालापन
Xi Jinping पहुंचे Delhi, BRICS Summit और द्विपक्षीय मुद्दों पर मंथन
शनिवार अपराह्न दो बजे तक की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :-
दि10 ब्रिक्स लीड शी चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग दिल्ली पहुंचे, मोदी के साथ करेंगे वार्ता नयी दिल्ली : चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे।
दि13 ब्रिक्स भारत शिखर सम्मेलन ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: वैश्विक व्यापार विवादों से निपटने पर मंथन, संयुक्त घोषणा पर संशय बरकरार नयी दिल्ली : पश्चिम एशिया संघर्ष को लेकर ईरान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच गहरे मतभेदों के कारण इस बात को लेकर शनिवार को संशय बरकरार है कि नयी दिल्ली में दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में नेता संयुक्त घोषणा पर सहमति बना पाएंगे या नहीं।
दि6 मोदी मलेशिया प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ वार्ता की नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ शनिवार को वार्ता की और इस दौरान ऊर्जा, रक्षा, व्यापार एवं निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
अर्थ4 ब्रिक्स वित्त ब्रिक्स ने वैश्विक वित्तीय संस्थानों में उभरती अर्थव्यवस्थाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग की नयी दिल्ली : ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर ने वैश्विक वित्तीय संस्थानों में उभरती अर्थव्यवस्थाओं को अधिक प्रतिनिधित्व देने की मांग तेज कर दी है। विस्तारित ब्रिक्स समूह व्यापार के विखंडन और भू-राजनीतिक तनाव के बीच अधिक आर्थिक मजबूती हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है।
अर्थ2 ब्रिक्स मुद्रा डॉलर से दूरी पर ब्रिक्स ने बरती सावधानी, बातचीत में साझा मुद्रा के बजाय भुगतान प्रणाली पर जोर नयी दिल्ली : अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता कम करने की चर्चाओं के बीच ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक गवर्नर की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में साझा मुद्रा या डॉलर को हटाने का कोई उल्लेख नहीं किया गया। बयान में स्थानीय मुद्राओं में व्यापार और निवेश तथा सीमा-पार भुगतान व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।
प्रादे34 बंगाल शुभेंदु वाम, तृणमूल सरकारों ने बंगाली हिंदुओं की संस्कृति को नष्ट करने की कोशिश की : शुभेंदु कोलकाता : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय तक सत्ता में रहे वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस ने बंगाली हिंदुओं की सांस्कृतिक परंपराओं को खत्म करने की कोशिश की।
प्रादे25 पंजाब अपराधी लीड प्रत्यर्पण जग्गू भगवानपुरिया गिरोह का सदस्य मोल्दोवा से प्रत्यर्पित : पंजाब पुलिस चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को केंद्रीय एजेंसियों की मदद से मोल्दोवा गणराज्य से प्रत्यर्पित कराकर भारत लेकर आई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
प्रादे18 उत्तराखंड रावत ओएसडी के घर नकदी बरामद होने के बाद कांग्रेस नेता हरीश रावत ने की पार्टी के सभी पद छोड़ने की घोषणा देहरादून : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपने ओएसडी चंदन सिंह जीना के घर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापे में बड़ी मात्रा में नकदी और गहने बरामद होने के बाद शनिवार को पार्टी के सभी पद छोड़ने की घोषणा की।
वि7 यमन सऊदी लीड तेल पाइपलाइन हूती विद्रोहियों के द्वीप पर कब्जे के बाद सऊदी अरब ने पाइपलाइन बंद की काहिरा: सऊदी अरब ने शुक्रवार को कहा कि उसने ड्रोन हमले के एक दिन बाद एक प्रमुख तेल पाइपलाइन को बंद कर दिया है, वहीं यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने लाल सागर के दक्षिणी प्रवेश द्वार पर स्थित एक रणनीतिक द्वीप पर कब्जा कर लिया है।
खेल2 खेल भारत संभावना अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में भारत के सामने सैमसन और सूर्यवंशी में चयन की दुविधा नयी दिल्ली : अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाये या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाये।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi






