Mirzapur The Movie ने घरेलू Box Office पर बटोरे 180 करोड़ रुपये से अधिक
अभिनेता अली फजल, दिव्येंदु और पंकज त्रिपाठी एवं अन्य कलाकारों से सजी ‘मिर्जापुर: द मूर्वी’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 180 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई है। फिल्म चार सितंबर को रिलीज हुई थी, जो बड़े पर्दे पर आई ‘मिर्जापुर’ सीरीज की पहली फिल्म है। ‘मिर्जापुर’ की पहली सीरीज 2018 में आई थी और यह अपने तीन सीजन के दौरान भारत की सबसे सफल ओटीटी सीरीज में से एक बन गई।
फिल्मों के कारोबार पर नजर रखने वाली वेबसाइट ‘सैकनिक’ के अनुसार ‘मिर्जापुर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 188.57 करोड़ रुपये की कमाई की है और इसकी शुद्ध कमाई 158.27 करोड़ रुपये है। फिल्म ने रिलीज के समय बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। यह फिल्म मिर्जापुर की उस अराजक दुनिया को फिर से दर्शाती है जहां गोलियों की बौछार, धोखा और खूनी दुश्मनी के बीच सत्ता की लड़ाई जारी रहती है।
फिल्म में रसिका दुग्गल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। जितेंद्र कुमार, रवि किशन और सोनल चौहान जैसे कलाकारों को फिल्म में नया जोड़ा गया है। यह फिल्म ‘एमेजन एमजीएम स्टूडियोज’ और ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ की प्रस्तुति है।
100 करोड़ की ओटीटी डील फेक, ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर ने बताया सच
Hanuman Ansh 100 Crore OTT Deal Real Truth: 2 करोड़ के बजट में बनी 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। फिल्म की सफलता के बाद अब इसके सीक्वल की भी तैयारी चल रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews




