Responsive Scrollable Menu

PSL में बल्लेबाजी टैलेंट पर वसीम का सवाल:बोले-10 साल में एक भी बड़ा बैटर नहीं निकला, वैभव से IPL की तुलना की

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने IPL और PSL में उभरती प्रतिभाओं की तुलना की है। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की सफलता का उदाहरण देते हुए PSL पर सवाल उठाए। अकरम ने कहा कि PSL शुरू हुए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन इससे कोई बड़ा बल्लेबाजी टैलेंट सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि PSL ने कुछ अच्छे गेंदबाज जरूर दिए हैं। वैभव सूर्यवंशी की उम्र 15 साल है। उन्होंने IPL के लगातार दो शानदार सीजन के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया। भारत के लिए डेब्यू करते ही वह सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। अकरम ने कहा कि ऐसे बल्लेबाज के सामने आने से पाकिस्तान क्रिकेट में सुधार दिखेगा। अकरम ने PSL पर उठाए सवाल वसीम अकरम ने IPL और PSL, दोनों में काम किया है। उन्होंने PSL में बल्लेबाजी प्रतिभाओं की कमी पर चिंता जताई। अकरम ने कहा, “PSL शुरू हुए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन क्या PSL ने एक भी बल्लेबाज तैयार किया है? हमने कुछ गेंदबाज जरूर दिए हैं। लेकिन बताइए, क्या हमने कोई बड़ी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार की है?” उन्होंने आगे कहा, “जब हम 14 साल के खिलाड़ी जैसी बल्लेबाजी प्रतिभा तैयार करेंगे, तब हमें सुधार दिखाई देगा।” इस बयान में अकरम ने सूर्यवंशी को 14 साल का बताया, जबकि सूर्यवंशी की उम्र 15 साल है। यह बयान अकरम ने यूट्यूबर फरकान भट्टी को दिए इंटरव्यू में दिया। IPL में अकरम की भूमिका अकरम 2010 से 2017 तक कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजी कोच और मेंटर रहे। इस दौरान टीम ने IPL के दो खिताब जीते। PSL में अकरम इस्लामाबाद यूनाइटेड, मुल्तान सुल्तान्स और कराची किंग्स के साथ कोचिंग और मेंटर की भूमिका निभा चुके हैं। क्लब क्रिकेट को मजबूत करने की बात इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने कहा कि पाकिस्तान को कच्ची प्रतिभा खोजने के लिए क्लब क्रिकेट की संस्कृति फिर से मजबूत करनी होगी। उन्होंने कहा कि क्लब क्रिकेट से प्रतिभाएं सामने आती हैं। इससे PSL की प्रतिभा तैयार करने की व्यवस्था मजबूत होगी और पाकिस्तान क्रिकेट को भी फायदा मिल सकता है। अकरम ने कहा, “अगर हमें टेस्ट क्रिकेट में सुधार चाहिए, तो क्लब क्रिकेट को फिर से शुरू करना होगा। PCB को कराची और लाहौर में 100-100 करोड़ पाकिस्तानी रुपए खर्च करने चाहिए, क्योंकि प्रतिभा क्लब क्रिकेट से आती है।” इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में पाकिस्तान की हालत खराब पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में शर्मनाक क्लीन स्वीप के करीब है। पाकिस्तान पहले दो टेस्ट मैच हार चुका है। अब तीसरे और आखिरी टेस्ट में भी टीम को हार का सामना करना पड़ सकता है। यह मैच एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है। बाबर आजम की टीम सीरीज में 0-2 से पीछे है।

Continue reading on the app

दक्षिण बंगाल में रविवार तक बारिश-आंधी, उत्तर बंगाल में भारी बारिश का येलो अलर्ट

दक्षिण बंगाल में रविवार तक बारिश-आंधी, उत्तर बंगाल में भारी बारिश का येलो अलर्ट

Continue reading on the app

  Sports

ट्रॉफी बवाल पर भारतीय बोर्ड ने बताई इनसाइड स्टोरी, जानकर मोहसिन नकवी मुंह छिपाता फिरेगा

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया एशिया कप में मोहसिन नकवी के साथ हुए ट्रॉफी विवाद पर बयान दिया है. सैकिया ने बताया कि मोहसिन नकवी के हाथ से ट्रॉफी नहीं लेने संस्थागत फैसला था. पिछले साल भारत की पुरुष टीम ने भी पाकिस्तान को फाइनल में हारने के बाद ट्रॉफी नहीं थी. उस दौरान भी मोहसिन नकवी और ट्रॉफी को लेकर खूब विवाद हुआ था. Mon, 14 Sep 2026 14:17:07 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | PUNJAB ELECTRICITY CRISIS | बिजली पर घमासान, घिर गई BHAGWANT MANN की सरकार! AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T08:45:02+00:00

अजमेर में चेन स्नैचिंग की कोशिश!लोगों ने एक बदमाश को दबोचा, साथी फरा #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T08:45:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers