Responsive Scrollable Menu

सलमान खान फिल्म्स पर भड़के अमाल मलिक:फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह की पोस्ट में गाने को लेकर क्रेडिट नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

अमाल मलिक ने फिल्म ‘हीरो’ की 11वीं सालगिरह पर सलमान खान फिल्म्स की सोशल मीडिया पोस्ट पर नाराजगी जताई है। उन्होंने पोस्ट में संगीतकार और गीतकार को क्रेडिट नहीं देने पर प्रोडक्शन हाउस को घेरा। दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने 2015 में रिलीज हुई ‘हीरो’ की सालगिरह मनाई थी। इस फिल्म से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। अमाल ने सलमान खान फिल्म्स के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट @skfilmsofficial के कमेंट सेक्शन में लिखा, “जिसने भी यह पेज या सोशल मीडिया संभाला है, मुझे उस ‘ऑडेसिटी’ से प्यार है, जो आपने गाने के संगीतकार और गीतकार को छोड़कर दिखाई है।!” उन्होंने आगे लिखा, “यह अच्छी बात नहीं लगती कि किसी संगीतकार और उसके गीतकार की मेहनत, खून, पसीने और आंसुओं से बने गाने का जश्न मनाया जाए, लेकिन उसके रचनाकारों का सम्मान या जिक्र तक न हो।” अमाल ने टीम को बुनियादी बातें सीखने की सलाह दी। उन्होंने लिखा, “बेसिक चीजें करना सीखिए, वरना यह पेज डिलीट कर दीजिए।” उन्होंने टीम से अपना कमेंट नहीं हटाने की अपील भी की। अमाल ने लिखा, “मेरा कमेंट डिलीट मत करना। सलमान सर को भी इसे देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने गलती की है।” फिल्म ‘हीरो’ के साउंडट्रैक को अमाल मलिक, मीट ब्रदर्स अंजन, सचिन-जिगर और जस्सी कट्याल ने कंपोज किया था। हालांकि अमाल मलिक के कमेट के बाद सलमान खान फिल्म्स की टीम ने अपनी गलती सुधारी। उन्होंने पोस्ट को 'एडिट' (Edit) करके अमाल मलिक के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को टैग किया और उन्हें व गीतकार कुमार को उनका जायज क्रेडिट दिया। सलमान ने अमाल मलिक को ब्रेक दिया था अमाल मलिक के करियर में सलमान खान का योगदान रहा है। सलमान ने साल 2014 में अपनी फिल्म ‘जय हो’ से अमाल को बॉलीवुड में बतौर म्यूजिक कंपोजर ब्रेक दिया था। इसके बाद साल 2015 में सलमान खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म ‘हीरो’ के लिए अमाल मलिक ने ही संगीत तैयार किया था। इस फिल्म का गाना "मैं हूं हीरो तेरा" ब्लॉकबस्टर रहा, जिसे ओरिजिनली अमाल के भाई अरमान मलिक ने गाया था और बाद में खुद सलमान खान ने भी अपनी आवाज में इसका एक स्पेशल वर्जन रिकॉर्ड किया था। अमाल ने खुद को SRK का बड़ा फैन बताया था वहीं, साल 2020 में एक फैन चैट के दौरान अमाल ने खुद को शाहरुख खान का बड़ा फैन बताते हुए ‘SRKian’ कहा था। इसके बाद सलमान खान के कुछ फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। फैंस ने उन्हें अनफॉलो करने और करियर खत्म होने तक की धमकी दी। अमाल ने इसका जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि सलमान का सम्मान करने का मतलब यह नहीं कि वह गाली-गलौज या अंधभक्ति सहेंगे। उन्होंने यह भी साफ किया कि सलमान ने उन्हें लॉन्च किया है और वह उनका हमेशा सम्मान करेंगे। करीब पांच साल बाद अमाल और सलमान फिर आमने-सामने आए। 24 अगस्त 2025 को अमाल ने ‘बिग बॉस 19’ में बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली। इस शो को सलमान खान ने होस्ट किया था। फिल्मी संगीत से ब्रेक का ऐलान इससे पहले पिछले महीने अमाल ने फिल्मी संगीत कंपोज करने से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने साफ किया था कि यह ब्रेक नए फिल्मी संगीत पर लागू होगा। उन्होंने यह भी बताया था कि उनके कुछ पुराने रिलीज नहीं हुए गाने दर्शकों तक पहुंच सकते हैं। ऐसा तब होगा, जब उन फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमाल ने एक्स पर लिखा था, “मैं बिल्कुल ठीक हूं। इस बार मैं पूरी तरह वही करूंगा, जो मेरे लिए और मेरे दिल के लिए जरूरी है। यह मेरे स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।” उन्होंने आगे लिखा था, “मुझे अपने दिमाग, शरीर, आत्मा और पूरी तरह ठीक होने के लिए ब्रेक चाहिए। मुझे जल्द संभलकर लौटना है। मैं आप सभी, अपने प्यारे फैंस, के लिए ढेरों धुनों के साथ वापस आना चाहता हूं। #Amaalians”

Continue reading on the app

DA Hike: कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, इस सरकार ने 26 महीने के बकाया डीए का किया ऐलान

DA hike Updates: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आंध्र प्रदेश की सरकार ने दो बकाया डीए का ऐलान कर दिया है। 

Continue reading on the app

  Sports

दुबई और शारजाह में 3 अक्टूबर से शुरू होगा WCL, आमने-सामने होंगे क्रिकेट के लेजेंड्स

वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स (WCL) का तीसरा सीज़न 3 अक्टूबर को UAE में शुरू होगा। इसमें युवराज सिंह, शाहिद अफ़रीदी, क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और डेविड वॉर्नर जैसे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वापसी करेंगे और पूर्व अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक महीने तक चलने वाले हाई-प्रोफ़ाइल मुक़ाबलों में हिस्सा लेंगे। WCL ने WCL सीज़न 3 के फ़ाइनल शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। WCL की प्रेस रिलीज़ के मुताबिक, यह टूर्नामेंट 3 से 18 अक्टूबर तक दुबई और शारजाह में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरुआती दो सीज़न UK में होने के बाद, UAE में होने वाला यह सीज़न UK के बाहर WCL का पहला सीज़न होगा।

इसे भी पढ़ें: कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

इस लीग में इंडिया चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, साउथ अफ़्रीका चैंपियंस, वेस्ट इंडीज़ चैंपियंस और बांग्लादेश चैंपियंस जैसी टीमों का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व इंटरनेशनल स्टार्स एक साथ आएंगे। खास मैचों में भारत चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला शामिल होगा, जबकि कई अन्य मैचों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की पुरानी प्रतिद्वंद्विता फिर से देखने को मिलेगी, जिसमें खेल के कुछ सबसे जाने-माने पूर्व खिलाड़ी शामिल होंगे।

युवराज, अफरीदी, गेल, डिविलियर्स, वॉर्नर, मोईन अली और महमुदुल्लाह रियाद उन प्रमुख नामों में शामिल हैं जिनके तीसरे सीज़न में मुख्य आकर्षण बनने की उम्मीद है। WCL के अनुसार, दूसरे सीज़न के दौरान 425 मिलियन दर्शकों की वैश्विक संख्या हासिल करने के बाद यह टूर्नामेंट अब UAE में आयोजित हो रहा है। 'वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ़ लेजेंड्स' (WCL) के फ़ाउंडर और CEO हर्षित तोमर ने कहा कि सीज़न 3 का मकसद सबसे बड़ी राइवलरी और सबसे बड़े लेजेंड्स को एक साथ लाना है। हमारे पास शानदार खिलाड़ियों की लिस्ट और मैचों से भरा शेड्यूल है, जिससे फ़ैन्स तुरंत जुड़ जाएंगे। WCL को UAE ले जाने से यह सीज़न और भी खास हो जाता है, और हम फ़ैन्स को एक महीने तक यादगार क्रिकेट और एंटरटेनमेंट देने के लिए उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें: T20 Asia Cup फ़ाइनल में Sri Lanka के खिलाफ आठवां ख़िताब जीतने उतरेगी भारतीय टीम

WCL के को-ओनर अजय देवगन ने कहा कि WCL सिर्फ़ एक क्रिकेट लीग से कहीं ज़्यादा है - यह एक ही प्लैटफ़ॉर्म पर इमोशन, पुरानी यादों और एंटरटेनमेंट का संगम है। सीज़न 3 हमारा अब तक का सबसे धमाकेदार सीज़न होने वाला है।

Sat, 12 Sep 2026 14:26:00 +0530

  Videos
See all

Delhi में XI Jinping का भव्य आगमन#aajtak #shorts #xijinping #xijinpingindiavisit #brics #bricssummit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:12:35+00:00

Jitin Prasad ने किया XI Jinping का स्वागत #aajtak #shorts #xijinping #xijinpingindiavisit #brics #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:12:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers