भारत की 5 सबसे मलाईदार नौकरियां, कम समय में बना देंगी करोड़पति
Highest Paying Jobs in India: क्या आप करोड़ों रुपये कमाने का सपना देखते हैं? भारत में ऐसी कई दमदार नौकरियां और प्रोफेशन्स हैं जो आपको अमीर बना सकते हैं. जानिए टॉप 5 करियर ऑप्शंस, जो टैलेंट और मेहनत के दम पर आपको करोड़पति बना सकते हैं.
Chatra में बंधक को छुड़ाने गई Police Team पर पथराव, पूर्व मुखिया समेत 2 अरेस्ट
झारखंड के चतरा जिले में ग्रामीणों द्वारा तीन दिन पहले कथित रूप से बंधक बनाए गए एक व्यक्ति को छुड़ाने पहुंची पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार रात टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में हुई।
पुलिस टीम कामता गांव निवासी मोहम्मद शहबाज (36) को बचाने पहुंची थी, जिसे एक महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार करने और महिला के साथ खुद को कमरे में बंद करने के आरोप में ग्रामीणों ने बंधक बना लिया था। बंधक को छुडाने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने पत्थर फेंके जिससे तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में दो थाना प्रभारी भी शामिल हैं।
टंडवा थाने के प्रभारी पप्पू शर्मा ने कहा, ‘‘हमने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान गांव के पूर्व मुखिया चुरमन उरांव (45) और अशोक महतो (44) के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया कि उरांव को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया जबकि पुलिस ने महतो को शुक्रवार को पकड़ा।
दोनों पुलिस टीम पर हमले की साजिश रचने वालों में शामिल थे। पुलिस ने बुधवार को इस मामले में दो प्राथमिकी दर्ज कीं। पहली प्राथमिकी टंडवा अंचल अधिकारी गौरव राय की शिकायत पर 37 नामजद और 300 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के आरोप में दर्ज की गई।
अधिकारी ने बताया कि महिला के बयान के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ दूसरी प्राथमिकी दर्ज की गई। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि इन मामलों में शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
prabhasakshi




