Responsive Scrollable Menu

इंदौर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार थार ब्रिज की रेलिंग तोड़ 50 फीट नीचे गिरी, 4 घायल

इंदौर में देर रात एक तेज रफ्तार थार बड़ा हादसा होते-होते बच गई। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रतीक सेतु ब्रिज पर करीब 3:30 बजे ब्लैक कलर की थार अचानक अनियंत्रित हो गई।

गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि ब्रिज की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। नीचे गिरने के बाद थार पलट गई और उसमें बैठे चार लोग अंदर ही फंस गए।

प्रतीक सेतु पर बेकाबू हुई थार

शुरुआती जानकारी के अनुसार थार अन्नपूर्णा की तरफ से बिजलपुर जा रही थी। रात का समय होने के कारण सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था। इसी दौरान प्रतीक सेतु पर गाड़ी अचानक अनियंत्रित हो गई। चालक गाड़ी को संभाल पाता, उससे पहले ही थार ब्रिज की रेलिंग से जा टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि रेलिंग टूट गई और गाड़ी सीधे करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। नीचे गिरते ही थार पलट गई। हादसे में कार का अगला और साइड का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के दौरान एयरबैग खुल गए, जिससे कार में बैठे लोगों को कुछ हद तक सुरक्षा मिली।

हादसे के बाद कार में फंसे थे चारों लोग

ब्रिज से नीचे गिरने के बाद थार की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जोरदार रही होगी। गाड़ी पलट जाने के कारण उसमें बैठे चारों लोग अंदर फंस गए थे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें बाहर निकालने की कोशिश शुरू हुई। पुलिस की मदद से चारों घायलों को कार से बाहर निकाला गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल घायलों की हालत को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

रेलवे ट्रैक के पास हुआ हादसा

इंदौर थार हादसे में सबसे बड़ी राहत की बात यह रही कि गाड़ी जिस जगह गिरी, उसके पास रेलवे ट्रैक भी मौजूद है। अगर हादसे के समय वहां कोई ट्रेन या दूसरा वाहन मौजूद होता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी। इसके अलावा ब्रिज पर उस समय पीछे या सामने कोई दूसरा वाहन नहीं होने से भी बड़ा टकराव टल गया।

क्या नशे में था चालक? पुलिस कर रही जांच

एसीपी निधि सक्सेना ने बताया कि हादसा राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रतीक सेतु ब्रिज पर हुआ। ब्लैक कलर की थार करीब 50 फीट नीचे गिरी है और इसमें चार लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

 

 

Continue reading on the app

नन्हे हाथ-पैरों से चढ़ गया पहाड़, 9 महीने के बच्चे का जज्बा देखकर इंटरनेट हुआ हैरान, Viral Video

Viral Video :  नन्हे हाथ-पैरों से 9 महीने का बच्चा पहाड़ की सीढ़ियां चढ़ता नजर आया है. उसकी गजब की फुर्ती, संतुलन और हौसला देखकर इंटरनेट पर हर कोई हैरान है. जिस उम्र में बच्चे ठीक से चलना भी नहीं सीखते, उस उम्र में नन्हे पर्वतारोही का ये अंदाज लोगों का दिल जीत रहा है. ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

Continue reading on the app

  Sports

Nepal qualifies for Asia Cup 2027: एशिया कप 2027 में नेपाल की एंट्री, फाइनल में यूएई को हराकर किया क्वालीफाई

नेपाल की मेंस क्रिकेट टीम ने कुआलालंपुर में एसीसी प्रीमियर कप के फाइनल में यूएई को 44 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस शानदार जीत के साथ नेपाल ने बांग्लादेश में होने वाले 'एशिया कप 2027' के लिए शान से क्वालीफाई कर लिया है. वनडे फॉर्मेट के इस महाकुंभ में नेपाल अब भारत और पाकिस्तान जैसी शीर्ष एशियाई टीमों से टकराएगा. Sat, 12 Sep 2026 21:17:47 +0530

  Videos
See all

Assam News | असम : कार और ट्रक की टक्कर, 5 मौत #ytshorts #shorts #viralshorts #assamnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T16:37:58+00:00

Gujarat News | बनासकांठा में नकली नोटों के नेटवर्क का पर्दाफाश #ytshorts #shorts #viralshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T16:35:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers