Responsive Scrollable Menu

PMK प्रमुख Anbumani Ramadoss ने नाश्ता योजना का खर्च प्रधानाध्यापकों पर डालने के निर्देश का विरोध किया

पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) के अध्यक्ष अंबुमणि रामदास ने स्कूल शिक्षा विभाग के उस कथित निर्देश की शनिवार को कड़ी निंदा की, जिसमें संस्थानों के प्रधानाध्यापकों को पेरुंथलैवर कामराजर नाश्ता योजना के विस्तार का खर्च अपनी जेब से उठाने को कहा गया है। अंबुमणि ने एक बयान में कहा कि यह योजना सितंबर 2022 में सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई थी और अगस्त 2023 में इसे सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों तक बढ़ाया गया था। अब 17 सितंबर से इसका विस्तार कक्षा आठ तक किया जाना है।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘सरकार ने बिना कोई आर्थिक मदद दिए प्रधानाध्यापकों को बुनियादी जरूरतों का इंतजाम करने का आदेश दिया है।’’ विभाग के परिपत्र का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि विद्यालयों से नए नामपट्ट लगाने, रसोई एवं भंडारण कक्षों में बुनियादी कमियां दूर करने और विद्यार्थियों के लिए पेयजल, रोशनी, प्लेट एवं गिलास की व्यवस्था करने को कहा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि छात्रों की संख्या के आधार पर इन जरूरतों को पूरा करने में प्रति स्कूल आठ हजार से 10 हजार रुपये तक का खर्च आने का अनुमान है। अंबुमणि ने कहा, ‘‘यह हैरानी की बात है कि जिस सरकार ने नाश्ते की योजना के लिए करोड़ों रुपये दिए हैं उसने इन शुरुआती इंतजामों के लिए एक रुपया भी नहीं दिया।’’ उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापकों पर इस तरह आर्थिक बोझ डालना गलत है और उनके लिए यह खर्च वहन करना संभव नहीं है।

Continue reading on the app

ब्रिक्स समिट के बीच Congress ने मोदी सरकार को घेरा, कहा India को दिखानी चाहिए Strategic Clarity और नैतिक नेतृत्व

कांग्रेस ने ब्रिक्स (BRICS) में भारत के ज़्यादा मज़बूत और रणनीतिक नेतृत्व की मांग की है। पार्टी का कहना है कि भारत को इस मंच का इस्तेमाल 'ग्लोबल साउथ' (विकासशील देशों) के हितों को आगे बढ़ाने और एक ज़्यादा न्यायपूर्ण और संतुलित विश्व व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करने के लिए करना चाहिए। कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग ने नई दिल्ली में हुए 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर एक बयान जारी किया। इसमें समूह के लगातार विकास और वैश्विक घटनाक्रमों को आकार देने तथा 'ग्लोबल साउथ' की जायज़ आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के मंच के तौर पर इसके बढ़ते महत्व का स्वागत किया गया। बयान में कहा गया, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ब्रिक्स के लगातार विकास और वैश्विक घटनाक्रमों को आकार देने, 'ग्लोबल साउथ' की जायज़ आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने और सभी लोगों के लिए बेहतर जीवन सुनिश्चित करने वाले मंच के तौर पर इसके बढ़ते महत्व का स्वागत करती है।

इसे भी पढ़ें: PM Modi और Abu Dhabi के Crown Prince के बीच बैठक, India-UAE Strategic Partnership को मिलेगी नई रफ़्तार

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने एक्स पर यह बयान शेयर किया। बयान में कहा गया है कि भू-राजनीतिक बंटवारे, आर्थिक दबाव, सप्लाई-चेन की कमज़ोरियों, टकराव और जलवायु संकट के बीच, भारत को अपने ब्रिक्स (BRICS) सहयोगियों के साथ मिलकर एक ऐसी निष्पक्ष और संतुलित विश्व व्यवस्था बनानी चाहिए जो सभी लोगों को सुरक्षा, समृद्धि और सम्मान दे सके। इसमें कहा गया है कि भारत को ब्रिक्स को "नैतिक नेतृत्व और रणनीतिक स्पष्टता" देनी चाहिए, साथ ही नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभु समानता, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मानवीय गरिमा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और अपने रणनीतिक व आर्थिक हितों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल के दौरान अपनाई गई विदेश नीति का ज़िक्र किया और कहा कि भारत ने हमेशा रणनीतिक हितों को अंतरराष्ट्रीय सहयोग की व्यापक प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने की कोशिश की है। पार्टी ने कोरियाई युद्ध, पश्चिम एशिया के मामले, दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के विरोध, उपनिवेशवाद की समाप्ति और वैश्विक शासन संस्थानों में सुधार के समर्थन में भारत के रुख को देश के नैतिक नेतृत्व के उदाहरण के तौर पर पेश किया। बयान में कहा गया, "जैसा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह हमेशा करते थे, भारत को अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने के प्रति प्रतिबद्ध रहते हुए ब्रिक्स को नैतिक नेतृत्व और रणनीतिक स्पष्टता देनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: अल्टरनेटिव टू द वेस्ट! BRICS Summit को लेकर विदेशी मीडिया ने क्या छाप दिया?

इसका मतलब है नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, संप्रभु समानता, शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने के साथ-साथ भारत के रणनीतिक और आर्थिक उत्थान को प्राथमिकता देना।
इस बयान में बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी निशाना साधा गया और कहा गया कि 'ग्लोबल साउथ' को मज़बूत आवाज़ देने के दावों के साथ-साथ ठोस कदम भी उठाए जाने चाहिए। इसमें कहा गया कि सरकार को भारत की कूटनीतिक जगह और रुतबे को फिर से हासिल करने के लिए काम करना चाहिए और ब्रिक्स (BRICS) सहयोगियों के बीच ज़्यादा भरोसा और नेतृत्व क्षमता दिखानी चाहिए। बयान में आगे कहा गया, "इसलिए बीजेपी सरकार को 'ग्लोबल साउथ' के सहयोगियों के बीच भरोसा फिर से कायम करने के लिए सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए और यह दिखाना चाहिए कि संकट के समय में भी भारत एक भरोसेमंद और रचनात्मक सहयोगी बना हुआ है।" कांग्रेस ने आर्थिक चिंताओं का भी ज़िक्र किया और बताया कि ब्रिक्स देशों की हिस्सेदारी ग्लोबल मर्चेंडाइज़ ट्रेड (सामानों के वैश्विक व्यापार) में 19.6 प्रतिशत है, लेकिन इस समूह के साथ भारत का व्यापारिक संबंध काफ़ी असंतुलित है।

Continue reading on the app

  Sports

9 छक्के, 11 चौके और 44 गेंदों में जीत, इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने मचाई खूब तबाही

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से पहले भी दोनों देशों के बीच एक टी20 सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के पहले ही मैच में इंग्लैंड लायंस ने श्रीलंका की धज्जियां उड़ा दी. Sat, 12 Sep 2026 16:26:39 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026 |PM Modi News | PM Modi- Jinping की Meeting क्यों है खास |BRICS Summit Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T11:16:13+00:00

PM Modi के जन्मदिन पर UP में 'सेवा दिवस' CM Yogi का 'सेवा संकल्प' मेगा प्लान, Congress पर बड़ा हमला! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T11:15:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers