Responsive Scrollable Menu

बिहार की जुड़वा बहनों ने एक साथ पास की CSIR UGC NET परीक्षा, एक को मिला जेआरएफ

बिहार के मुजफ्फरपुर की जुड़वा बहनों शनाया निशांत और शोनाया निशांत ने सीएसआईआर नेट परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। दोनों बहनों ने इसके लिए कोई कोचिंग नहीं ली।

Continue reading on the app

अल्टरनेटिव टू द वेस्ट! BRICS Summit को लेकर विदेशी मीडिया ने क्या छाप दिया?

दिल्ली की सड़कें आम दिनों से ज्यादा चमक रही हैं। सिक्योरिटी टाइट है। वीआईपी मूवमेंट की वजह से कई रास्ते बंद किए गए तो ऑफिस वालों को दिक्कत हुई। प्रशासन ने दिल्ली वालों से अपील की है कि सहयोग की अपेक्षा है क्योंकि यह दुनिया भर की 40% जीडीपी और आधी आबादी को रिप्रेजेंट करने वाला ब्रिक्स समिट है जिसकी मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। दुनिया भर में जंग के साए में दिल्ली की जमीन से ग्लोबल पॉलिटिक्स के इस चैप्टर पर विदेशी मीडिया ने बोल्ड हेडिंग में चैलेंजिंग बताया। पड़ोसी ने सवाल किया कि चीन के साथ कैसे बनेगी? नजर शी जिंनपिंग के अराइवल पर है। 

इसे भी पढ़ें: पता नहीं इन्हें ग्रुप ऑफ सेवन क्यों कहते हैं? BRICS के मंच से पुतिन ने G7 पर जोरदार तंज कसा

दुनिया भर की मीडिया क्या लिख रही है 

पाकिस्तान के अखबार डॉन ने न्यूज़ एजेंसी एएफपी के हवाले से लिखा है। तो सबसे पहले यह हेडिंग देख लेते हैं। वॉर्स पोज अ टेस्ट एज इंडिया होस्ट ब्रिक्स समिट। दुनिया भर में चल रहे युद्धों के बीच ब्रिक्स सम्मेलन की मेजबानी करना भारत के लिए एक टेस्ट है। खबर में शी जिंपिंग के भारत दौरे पर जोर दिया गया है। लिखा गया है कि 2019 के बाद शी जिंनपिंग पहली बार भारत आएंगे। 6 साल पहले हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में जमी बर्फ पिघलने की दिशा में इसे अब तक का सबसे बड़ा कदम माना जा रहा है। दोनों देशों के रिश्ते हाल के दिनों में फिर से सामान्य होने की ओर बढ़ रहे हैं। फ्लाइट्स वीजा और हाई लेवल बैठक का सिलसिला धीरे-धीरे बहाल हो रहा है। लेकिन दोनों देशों के बीच एक दूसरे पर भरोसा अब भी बहुत कम है। बॉर्डर डिस्प्यूट्स लगातार बढ़ता व्यापार घाटा अब भी रिश्तों को जटिल बनाए हुए हैं। ऐसा इस रिपोर्ट में लिखा गया है। डॉन की ही एक दूसरी रिपोर्ट है। इसकी हेडिंग देखिए। इंडिया वेलकम्स रशिया ईरान लीडर्स फॉर ब्रिक्स समिट ओवर शैडोड बाय वॉर। यह सम्मेलन ऐसे समय में हो रहा है जब दुनिया में युद्ध और आर्थिक संकट का माहौल है। ऐसा इस आर्टिकल में लिखा है। आगे लिखा गया है कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। नई दिल्ली में दर्जनों निर्वासित तिब्बतियों ने शी जिंपिंग के दौरे के खिलाफ तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया। 

इसे भी पढ़ें: India-Iran Relations पर मौलाना यासूब अब्बास का बड़ा बयान, कहा- तेहरान का साथ देना वक्त की बड़ी ज़रूरत

ईरान के राष्ट्रपति बनने के बाद पेजिशियान का यह पहला भारत दौरा है जिसे पश्चिम एशिया के इस कॉन्फ्लिक्ट के बाद सम्मेलन में यानी कि इस ब्रिक्स समिट में एजेंडे जो चलेंगे उसमें सबसे ऊपर रखा जाएगा। भारत के रिश्ते ईरान और इजराइल दोनों के साथ बेहतर रहे हैं। लेकिन वो अमेरिका के साथ अपने रिश्तों में भी बेहद नपातुला बैलेंस बनाए रखने की कोशिश करता है। ऐसा डॉन ने लिखा है। न्यूयॉर्क टाइम्स का यह आर्टिकल है जिसमें हेडिंग दी गई है इमर्जिंग पावर्स सीक एन अल्टरनेटिव टू द वेस्ट। बट वॉर डिवाइड्स देम। यानी कि जो भी विकासशील देश हैं वो पश्चिमी देशों का एक अल्टरनेटिव ढूंढ रहे हैं। पर जो युद्ध चल रहे हैं वो जैसे हालात हैं युद्ध में वो इन देशों को डिवाइड कर देते हैं।  इस आर्टिकल में लिखा है कि इस पूरी बैठक का असली मकसद दुनिया में अमेरिका और पश्चिमी देशों के दबदबे को कम करना है। लेकिन इस समय दुनिया भर में जो जंग चल रही है और तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं वो इस पूरे गुड की एकता की परीक्षा जरूर लेगा।

Continue reading on the app

  Sports

कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाये या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाये। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई थी लेकिन श्रृंखला के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया। टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की अंतिम एकादश तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे। 

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आये। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था। 

लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता। अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिये अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं। एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, हरफनमौला गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं। 

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है। बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। ऐसे में जबकि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की प्रासंगिकता खत्म हो रही है , बीसीसीआई ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिये उसकी घरेलू श्रृंखला का आयोजन यहां किया है। 

इससे होने वाली कमाई से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। टीमें : भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

Sat, 12 Sep 2026 14:09:00 +0530

  Videos
See all

Jitin Prasad ने किया XI Jinping का स्वागत #aajtak #shorts #xijinping #xijinpingindiavisit #brics #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:12:01+00:00

Delhi में XI Jinping का भव्य आगमन#aajtak #shorts #xijinping #xijinpingindiavisit #brics #bricssummit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:12:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers