Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा, कहा-पार्टी के संघर्ष को कमजोर नहीं करना चाहता

उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने दिया कांग्रेस में अपने पदों से इस्तीफा, कहा-पार्टी के संघर्ष को कमजोर नहीं करना चाहता

Continue reading on the app

Sheopur News: स्कूल में पुताई के बीच हंगामा, प्रधानाध्यापक से मारपीट का आरोप; रसोईया और उसके पति के खिलाफ शिकायत

श्योपुर। एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय किला रोड में शुक्रवार सुबह पुताई के दौरान हंगामा हो गया। स्कूल के प्रधानाध्यापक कमलजीत सिंह सिसोदिया ने रसोईया नसीर बानो और उसके पति इस्माइल पर गाली-गलौज, शासकीय कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली थाने में शिकायत देकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्कूल में हुए विवाद का वीडियो भी सामने आया है।

प्रधानाध्यापक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे उन्होंने मजदूरों को बुलाकर स्कूल की पुताई का काम शुरू कराया था। इसी दौरान स्कूल में रसोईया के रूप में काम करने वाली नसीर बानो अपने पति इस्माइल के साथ वहां मौजूद थी।

बच्चों को खाना पसंद नहीं आने की बात पर शुरू हुआ विवाद

प्रधानाध्यापक के मुताबिक, उन्होंने नसीर बानो से कहा कि बच्चों को उनके द्वारा बनाया गया खाना पसंद नहीं आ रहा है और इस संबंध में विभाग में लिखित शिकायत भी की गई है। आरोप है कि इसी बात के बाद विवाद बढ़ गया और पुताई का काम रुकवा दिया गया।

शिकायत में प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाया कि नसीर बानो और इस्माइल ने उनसे गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्होंने इसका विरोध किया तो इस्माइल ने उन्हें पकड़ लिया, जबकि नसीर बानो ने हाथ में ली चप्पल से मारपीट की। प्रधानाध्यापक ने इस दौरान पीठ में चोट लगने की बात भी कही है।

स्कूल स्टाफ ने किया बीच-बचाव

विवाद के दौरान स्कूल में मौजूद प्राथमिक शिक्षिका मीनू चौधरी, नरगिस आरा और मनोरमा गुप्ता के साथ पुताई का काम कर रहे प्रीतम ने बीच-बचाव किया। इसके बाद प्रधानाध्यापक ने कोतवाली थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की शिकायत की और दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की।

घटना का वीडियो भी आया सामने

स्कूल परिसर में हुए विवाद का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वीडियो में स्कूल परिसर में विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है। फिलहाल प्रधानाध्यापक की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले में रसोईया नसीर बानो और उनके पति इस्माइल का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष सामने आने पर उसे भी खबर में शामिल किया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने चैंपियन, बेन शेल्टन को हराकर जीता अपना पहला US ओपन खिताब

जून में रोलैंड गैरोस जीतने और विंबलडन फ़ाइनल तक पहुंचने के बाद, ज्वेरेव 'ओपन एरा' में एक ही साल में अपने पहले दो मेजर टूर्नामेंट जीतने वाले चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए. Mon, 14 Sep 2026 04:10:56 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: World Order में बड़ा उलटफेर? PM Modi के साथ Putin-Xi-Iran ने क्या बदला #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T23:30:06+00:00

8th Pay Commission Updat: केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा! DA Hike | Top News | DA Increase #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T23:30:16+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers