Responsive Scrollable Menu

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस प्रतिबंध विधेयक पर अगले सप्ताह करेगी मतदान

अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस प्रतिबंध विधेयक पर अगले सप्ताह करेगी मतदान

Continue reading on the app

भोपाल के खुशीलाल कॉलेज की कैंटीन में सड़ी प्याज और एक्सपायर्ड ब्रेड मिली, खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

भोपाल के पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में चल रही कैंटीनों में खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। वहीं इस दौरान विद्यार्थियों के लिए तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और भंडारण व्यवस्था की जांच की गई। जांच में कई ऐसी कमियां सामने आईं जिन्हें अधिकारियों ने गंभीर माना और तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित संचालकों को निर्देश जारी किए।

दरअसल निरीक्षण के दौरान एक कैंटीन में सड़ी हुई प्याज रखी मिली। वहीं, सैंडविच बनाने में इस्तेमाल की जा रही ब्रेड की एक्सपायरी खत्म हुए करीब 10 दिन हो चुके थे, लेकिन उसका उपयोग फिर भी किया जा रहा था। इसके अलावा खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से नहीं रखा गया था और कैंटीन में साफ-सफाई की व्यवस्था भी मानकों के अनुरूप नहीं मिली।

निरीक्षण में मिली कई अनियमितताएं

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने सबसे पहले कॉलेज परिसर में संचालित नवीन कैंटीन का निरीक्षण किया। यहां भोजन तैयार करने और खाद्य सामग्री रखने की व्यवस्था की जांच की गई। जांच में पता चला कि कैंटीन में भोजन का निर्माण सेलिब्रेशन इवेंट एंड इंटरटेंमेंट केटरिंग के माध्यम से किया जा रहा था। अधिकारियों ने पाया कि रसोई क्षेत्र में स्वच्छता की कमी थी और कई खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से स्टोर नहीं किया गया था। सबसे गंभीर मामला सैंडविच ब्रेड का मिला, जिसकी बेस्ट बिफोर अवधि समाप्त हुए करीब 10 दिन बीत चुके थे। इसके बावजूद उसी ब्रेड का इस्तेमाल विद्यार्थियों के लिए सैंडविच तैयार करने में किया जा रहा था। इसके साथ ही निरीक्षण के दौरान पेयजल व्यवस्था की भी जांच की गई। RO और वॉटर फिल्ट्रेशन सिस्टम की स्थिति का परीक्षण किया गया, ताकि विद्यार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे पानी की गुणवत्ता का भी रिकॉर्ड लिया जा सके।

दूसरी कैंटीन में भी मिली सफाई और भंडारण की कमी

वहीं खाद्य सुरक्षा टीम ने कॉलेज परिसर की दूसरी कैंटीन का भी निरीक्षण किया। यहां भी स्वच्छता और हाइजीन से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। अधिकारियों ने देखा कि खाद्य सामग्री रखने की व्यवस्था संतोषजनक नहीं थी और कर्मचारियों ने निर्धारित साफ वेशभूषा का पालन नहीं किया था। दोनों कैंटीनों में मिली कमियों को देखते हुए संबंधित संचालकों को सुधार सूचना पत्र जारी किया गया। उन्हें खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के नियमों के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। दरअसल कार्रवाई के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए मटर का आटा और रिफाइंड सोयाबीन तेल के नमूने भी लिए गए। ये नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत तय प्रक्रिया के अनुसार प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue reading on the app

  Sports

न बाउचर न धोनी, गिलक्रिस्ट भी नहीं, टेस्ट में एक साल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाला विकेटकीपर कौन? 2016 से कायम रिकॉर्ड

most dismissals in a single calendar year by wicket keeper: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो पिछले 10 साल से इस रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं. उन्होंने 2016 में कुल 17 टेस्ट मैच में कुल 70 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे से आउट किया. इनमें 66 कैच और 4 स्टंपिंग शामिल रहीं. बेयरस्टो ने मार्क बाउचर का रिकॉर्ड ध्वस्त करके नया कीर्तिमान बनाया. Sat, 12 Sep 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: BRICS में PM Modi-जिनपिंग, Delhi से नया वर्ल्ड ऑर्डर! Xi Jinping Visit India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T03:38:41+00:00

Harish Rawat PA ED Raid | पूर्व CM Harish Rawat ने Congres के सभी पदों से दिया इस्तीफा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T03:36:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers