Responsive Scrollable Menu

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए आगे आया बोहरा समाज, आपसी सहमति से हटाया मस्जिद का हिस्सा

सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच शुक्रवार शाम करीब 6 बजे छत्री चौक इलाके में बोहरा समाज के लोगों ने खुद हथौड़े से मस्जिद के तय हिस्से को हटाने का काम शुरू किया। नगर निगम के अनुसार यह कार्रवाई पहले से दी गई सूचना और समाज की सहमति के बाद की जा रही है। दरअसल नगर निगम के भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने बताया कि कंठाल से गोपाल मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है।

इसी परियोजना के तहत गोपाल मंदिर के सामने स्थित बोहरा समाज की हुसामी मस्जिद का करीब 8 से 8.5 फीट हिस्सा हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम अंधेरा होने के कारण कार्रवाई रोक दी गई और शनिवार से इसे दोबारा शुरू किया जाएगा।

सिंहस्थ-2028 के लिए चल रहा सड़क चौड़ीकरण

नगर निगम के मुताबिक यह काम सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का हिस्सा है। कंठाल से गोपाल मंदिर तक सड़क को चौड़ा किया जा रहा है ताकि इस मार्ग पर आवाजाही आसान हो सके। इसी दौरान सड़क की सीमा में आने वाले हिस्सों को हटाने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस इलाके में दो मस्जिदें हैं। फिलहाल सबसे पहले बोहरा समाज की हुसामी मस्जिद के हिस्से को हटाया जा रहा है। इसके बाद सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाली सामने की दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के अनुसार दूसरी मस्जिद के संबंध में भी आगे नियमानुसार प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कार्रवाई के दौरान मौके पर समाज के लोग मौजूद रहे और तय हिस्से को हटाने का काम स्वयं करते दिखाई दिए। नगर निगम का कहना है कि पूरी प्रक्रिया पहले से तय सहमति के आधार पर आगे बढ़ाई जा रही है।

बोहरा समाज ने सहमति से शुरू कराया काम

वहीं बोहरा समाज के अब्बास सियावाला ने बताया कि हुसामी मस्जिद करीब 200 साल या उससे भी पुरानी है। उनके मुताबिक सड़क चौड़ीकरण में मस्जिद का करीब चार से साढ़े चार फीट हिस्सा प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाज ने आपसी सहमति से यह फैसला लिया है और सैयदना साहब के निर्देश के अनुसार सरकार की प्रक्रिया में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तय हिस्से को हटाने का काम समाज के लोग खुद कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से पहले सूचना दी गई थी, जिसके बाद आपसी चर्चा के बाद कार्रवाई शुरू की गई। मौके पर नगर निगम की टीम भी मौजूद रही और पूरे काम की निगरानी करती रही।

Continue reading on the app

कैट परीक्षा किस उम्र तक और कितनी बार दे सकते हैं? IIM में एडमिशन से पहले जानिए हर सवाल का जवाब

CAT Exam Age Limit: क्या आप कैट परीक्षा यानी कॉमन एडमिशन टेस्ट देना चाहते हैं और उम्र को लेकर कन्फ्यूजन में हैं? जानिए कैट परीक्षा के लिए अधिकतम उम्र सीमा, योग्यता, अटेंप्ट लिमिट और वो सभी जरूरी बातें, जो हर एमबीए एस्पिरेंट को फॉर्म भरने से पहले पता होनी चाहिए.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG 2nd T20I: संजू सैमसन को आखिरी मौका, वैभव सूर्यवंशी के लिए टीम से किया जाएगा बाहर?

IND vs AFG 2nd T20I: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज का दूसरा मैच संजू सैमसन के लिए काफी अहम रहने वाला है. लगातार खराब फॉर्म के बीच ये इस सीरीज में उनका आखिरी मौका साबित हो सकता है. Mon, 14 Sep 2026 19:52:44 +0530

  Videos
See all

Uniform Civil Code : UCC पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:14:34+00:00

Uniform Civil Code :डिबेट में भिड़े मौलाना अंसार रजा और बीजेपी प्रवक्ता | UCC | Amit Shah Vs Rahul #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers