Responsive Scrollable Menu

श्रीलंका लगातार दूसरी बार महिला एशिया कप के फाइनल में:पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया; रविवार को भारत से होगा खिताबी मुकाबला

श्रीलंका ने लगातार दूसरी बार महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को दुबई में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में टीम ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया। दुबई में पाकिस्तान के 130/5 के जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 134 रन बनाकर जीत दर्ज की। अब रविवार को फाइनल में उसका सामना भारतीय महिला टीम से होगा। पाकिस्तान की कप्तान मैदान पर रो पड़ीं पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 36 गेंदों पर 47 रन बनाए और गेंदबाजी में 38 रन देकर 4 विकेट लिए। वह प्लेयर ऑफ द मैच भी रहीं। हालांकि, उनका यह प्रदर्शन पाकिस्तान को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं था। हार के बाद फातिमा मैदान पर ही भावुक होकर रो पड़ीं। 33 रन पर 4 विकेट गंवाकर मुश्किल में था श्रीलंका 131 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। फातिमा सना ने अपने पहले ही स्पेल में कप्तान चमारी अथापत्तू (1) और विशमी गुणरत्ने (0) को आउट कर दिया। 10वें ओवर तक श्रीलंका ने 33 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। पाकिस्तान की गेंदबाजी के सामने रन बनाना मुश्किल हो रहा था और श्रीलंका पर दबाव बढ़ता जा रहा था। हर्षिता-कविशा की 67 रन की साझेदारी ने मैच पलटा ऐसे समय में हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने पांचवें विकेट के लिए 59 गेंदों पर 67 रन जोड़कर पारी संभाली। हर्षिता ने 31 गेंदों पर 36 रन बनाए, जबकि कविशा ने 33 गेंदों पर 33 रन का योगदान दिया। दोनों ने तेजी से रन बनाने के बजाय विकेट बचाए और खराब गेंदों को बाउंड्री तक पहुंचाया। इससे श्रीलंका की रन गति बनी रही और पाकिस्तान पर दबाव लौटने लगा। फातिमा ने एक बार फिर पाकिस्तान को मैच में वापस ला दिया। उन्होंने एक ही ओवर में हर्षिता और कविशा दोनों को आउट कर दिया। लेकिन तब तक श्रीलंका जीत के काफी करीब पहुंच चुका था। नीलाक्षी डी सिल्वा और कौशिनी नुथ्यांगना ने बाकी रन पूरे किए। कौशिनी ने फातिमा की गेंद पर अपने करियर का पहला छक्का लगाया। इसके बाद नीलाक्षी ने फ्री-हिट पर चौका लगाकर श्रीलंका को 8 गेंद बाकी रहते जीत दिला दी। चमारी अथापत्तू और स्पिनर्स ने पाकिस्तान को शुरुआती झटके दिए इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए भेजा। दुबई की पिच पर स्पिनर्स को मदद मिल रही थी और श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इसका फायदा उठाया। चमारी अथापत्तू ने शुवाल जुल्फिकार और आयशा जफर को शुरुआती दो ओवरों में आउट किया। सुगंधिका कुमारी ने मुनीबा अली को पवेलियन भेजा। 17 साल की बाएं हाथ की स्पिनर चामौडी प्रबोधा ने सादफ शमास को स्टंप कराकर पाकिस्तान का चौथा विकेट गिराया। 10 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर 4 विकेट पर 52 रन था। 6 डॉट गेंदों के बाद फातिमा ने बदला पाकिस्तान का खेल पाकिस्तान की पारी मुश्किल में थी, लेकिन फातिमा सना ने एक छोर संभाल लिया। उन्होंने शुरुआत में अपनी पहली छह गेंदों पर कोई रन नहीं बनाया। इसके बाद उन्होंने तेजी से रन जुटाने शुरू किए। फातिमा ने चामौडी प्रबोधा की गेंद पर चौका लगाकर खाता खोला। फिर कविशा दिलहारी की गेंद पर चौका और छक्का लगाया। इससे पाकिस्तान की पारी को जरूरी गति मिली। गुल फिरोजा ने 32 गेंदों पर 21 रन बनाए। उनके आउट होने के बाद फातिमा ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन जोड़े। तुबा हसन ने भी 10 गेंदों पर 12 रन बनाए। पाकिस्तान ने आखिरी 10 ओवर में 78 रन जोड़े और 20 ओवर में 5 विकेट पर 130 रन तक पहुंच गया।

Continue reading on the app

Radha Ashtami 2026: राधा रानी का आशीर्वाद पाने के लिए घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Radha Ashtami 2026: राधा रानी का आशीर्वाद पाने के लिए घर लाएं ये 5 शुभ चीजें, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि

Continue reading on the app

  Sports

कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाये या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाये। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई थी लेकिन श्रृंखला के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया। टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की अंतिम एकादश तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे। 

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आये। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था। 

लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता। अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिये अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं। एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, हरफनमौला गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं। 

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है। बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। ऐसे में जबकि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की प्रासंगिकता खत्म हो रही है , बीसीसीआई ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिये उसकी घरेलू श्रृंखला का आयोजन यहां किया है। 

इससे होने वाली कमाई से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। टीमें : भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

Sat, 12 Sep 2026 14:09:00 +0530

  Videos
See all

अबू सलेम का हमदर्द बना अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष ! #maharashtra #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:43:36+00:00

कैदी ने कट्टे से प्रहरी पर फायरिंग की, आंखों में मिर्च डालकर भागने की कोशिश | #viralvideo #crime #mp #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T09:43:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers