RPSC APO Admit Card 2026: आरपीएससी एपीओ प्रीलिम एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, 2 सितंबर को प्रीलिम्स एग्जाम; ऐसे करें Download
राजस्थान सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म हो गया है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी भी प्रवेश पत्र पर दी गई होगी, इसलिए इसे डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज विवरण जरूर जांच लें।
2 सितंबर को होगी APO प्रीलिम्स परीक्षा
RPSC Assistant Prosecution Officer भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर 2026 को राजस्थान के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को समय रहते अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लेना चाहिए, ताकि परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी न हो।
ऐसे डाउनलोड करें RPSC APO Admit Card 2026
- सबसे पहले राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर Admit Card के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब ASSISTANT PROSECUTION OFFICER EXAM 2026 (RPSC) के सामने दिए गए Get Admit Card विकल्प को चुनें।
- इसके बाद अपना Application Number दर्ज करें।
- मांगी गई जगह पर Date of Birth दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर Submit पर क्लिक करें।
- आपका RPSC APO Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
परीक्षा केंद्र पर इन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ वैध मूल फोटो पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य निर्देशों को पहले से पढ़ लें।
371 पदों पर होगी नियुक्ति
RPSC की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से सहायक अभियोजन अधिकारी के 371 रिक्त पदों को भरा जाएगा। परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए उम्मीदवार राजस्थान लोक सेवा आयोग और राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Smriti mandhana: स्मृति मंधाना के नाम 2 नये रिकॉर्ड, इस मामले में मिताली राज और लैनिंग को छोड़ा पीछे
smriti mandhana records: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के लिए 4 सितंबर की रात यादगार बन गई। हांगकांग के खिलाफ महिला एशिया कप मुकाबले में मंधाना ने सिर्फ 64 गेंदों पर 124 रन की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 137 रन से बड़ी जीत दर्ज की और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा
मंधाना ने अपनी पारी में 14 चौके और 7 छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने अपने 124 में से सिर्फ 26 रन दौड़कर बनाए। दुबई की गर्मी और उमस के बीच करीब डेढ़ घंटे बल्लेबाजी करने के बाद मंधाना ने माना कि परिस्थितियां आसान नहीं थीं। इस पारी के दौरान मंधाना ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दिग्गज भारतीय बल्लेबाज मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। मिथाली के नाम 10,868 अंतरराष्ट्रीय रन थे, जबकि मंधाना के अब 10,880 रन हो गए हैं।
मंधाना ने कहा कि बल्लेबाजी के दौरान उन्हें पता ही नहीं था कि वह किस रिकॉर्ड के करीब हैं। उन्होंने मिताली राज को अपना रोल मॉडल बताते हुए कहा कि मैंने मिताली को देखकर क्रिकेट सीखा है। मंधाना ने इस उपलब्धि को भारतीय क्रिकेट के लिए शानदार दिन बताया और कहा कि टॉप-2 में दो भारतीयों का होना गर्व की बात है।
Team India ???? Team Hong Kong
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 4, 2026
A memorable post-match catch-up in the dressing room with a lot of smiles, learnings and pictures ????????#TeamIndia | #WomensAsiaCup | #INDvHK | @CricketHK pic.twitter.com/TVxrJ3wH5K
शतक लगाने का भी रिकॉर्ड
इतना ही नहीं मंधाना ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। यह उनका 18वां इंटरनेशनल शतक था। उन्होंने मेग लैनिंग और लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 17-17 शतक हैं। मंधाना के 14 वनडे, 2 टेस्ट और 2 टी20 इंटरनेशनल शतक हैं।
अपनी रिकॉर्डतोड़ पारी के बाद मंधाना ने कहा- ये तो बस शुरुआत है। उनके इस बयान से साफ है कि वह अभी और बड़े रिकॉर्ड अपने नाम करने के इरादे में हैं।
हालांकि भारत की बल्लेबाजी में एक चिंता फिर नजर आई। मंधाना और शेफाली वर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 8 ओवर में 74 रन की साझेदारी के बाद मध्यक्रम ज्यादा असर नहीं छोड़ सका। नंबर 3 से नंबर 7 तक के बल्लेबाजों ने 39 गेंदों में सिर्फ दो चौके लगाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 9 गेंदों पर 10 रन बनाए। मंधाना के आखिरी ओवर तक टिके रहने से भारत 193/5 का स्कोर बना सका।
भारत अब शनिवार को पाकिस्तान से भिड़ेगा। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को एशिया कप के सेमीफाइनल खेले जाएंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
