Responsive Scrollable Menu

dhoni pant viral video: धोनी ने किसके पैर छूए! पंत के साथ पार्टी वाला वीडियो वायरल

dhoni-rishabh pant party viral video: महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों क्रिकेटर्स अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, वीडियो की जगह और इसे कब रिकॉर्ड किया गया, यह कहा नहीं जा सकता है। 

वायरल वीडियो में ऋषभ पंत एक होटल के कमरे में दोस्तों के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। उनके सामने टेबल पर कई तरह के ड्रिंक्स रखे हुए हैं। टेबल पर बीयर के कैन और कॉकटेल भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में पंत काफी रिलैक्स अंदाज में दोस्तों के साथ बातचीत करते दिखते हैं।

इसी दौरान महेंद्र सिंह धोनी भी वीडियो के बैकग्राउंड में नजर आते हैं। पंत उनसे हाथ मिलाते हैं और बातचीत करते हैं। इसके बाद धोनी, पंत को बताते हैं कि वह नीचे जाकर ‘हुक्का’ पीने वाले हैं। धोनी के जाने का वक्त आता है तो वह पंत के पास बैठे एक बुजुर्ग व्यक्ति की तरफ मुड़ते हैं।

धोनी उस बुजुर्ग के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हैं और फिर वहां से चले जाते हैं। धोनी का यह अंदाज भी सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में पंत के साथ बैठे बुजुर्ग ने सनग्लासेस पहने हुए हैं।

कौन हैं ये बुजुर्ग व्यक्ति?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहे बुजुर्ग व्यक्ति को कुलजिंदर बहिया बताया जा रहा है। कुलजिंदर बहिया ब्रिटिश-इंडियन बिजनेसमैन हैं और ब्रिटेन की प्रमुख निजी ट्रैवल कंपनियों में शामिल Southall Travel के मालिक और CEO हैं।

कुलजिंदर बहिया का महेंद्र सिंह धोनी के साथ लंबे समय से जुड़ाव बताया जाता है। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। बहिया अक्सर धोनी के साथ समय बिताते नजर आते हैं।

कुलजिंदर बहिया के बेटे कबीर बहिया भी इस वीडियो में मौजूद बताए जा रहे हैं। कबीर बहिया का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के साथ जोड़ा जाता रहा है। इससे पहले भी कबीर बहिया को क्रिकेट और बॉलीवुड से जुड़े कई बड़े चेहरों के साथ देखा गया है।

कबीर बहिया और धोनी-पंत की मौजूदगी इससे पहले भी चर्चा में आ चुकी है। उन्होंने लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे वनडे मुकाबले को भी धोनी और पंत के साथ देखा था। फिलहाल पार्टी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और धोनी-पंत के फैंस इस पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Continue reading on the app

Krystle Dsouza: शूटिंग से चार दिन पहले मिला ‘शरारत’ का ऑफर, क्रिस्टल डिसूजा बोलीं- ‘हिट होगी गाना, इसका नहीं था अंदाजा’

Krystle Dsouza: एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म ‘धुरंधर’ के गाने ‘शरारत’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें इस गाने के लिए शूटिंग से सिर्फ चार दिन पहले फोन आया था। अचानक मिले इस ऑफर ने उन्हें हैरान कर दिया था।

मुकेश छाबड़ा ने किया फोन
क्रिस्टल हाल ही में फराह खान के यूट्यूब शो में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ में अपनी जीत और ‘शरारत’ गाने के बारे में बात की। क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा का फोन आया था। उन्होंने कहा कि चार दिन बाद एक गाने की शूटिंग होनी है और टीम जानना चाहती है कि क्या क्रिस्टल इसमें काम कर सकती हैं। क्रिस्टल उस समय अपने घर में दोस्तों के साथ बैठी थीं। फोन आने के बाद उन्होंने कुछ समय मांगा और अपनी दोस्तों से इस बारे में पूछा।

दोस्तों ने दिया हौसला
क्रिस्टल ने बताया कि उन्होंने अपनी दोस्तों से पूछा कि उन्हें यह गाना करना चाहिए या नहीं। सभी दोस्तों ने बिना सोचे उन्हें हां कहने के लिए कहा। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि वह कोई प्रोफेशनल डांसर नहीं हैं। उन्होंने इससे पहले सिर्फ कुछ अवॉर्ड शो में डांस किया था। इसके बावजूद उन्होंने इस गाने को करने का फैसला लिया।

11 स्टेप्स की हुई प्रैक्टिस
क्रिस्टल ने बताया कि उन्हें फिल्म और गाने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई थी। उन्हें सिर्फ इतना बताया गया था कि फिल्म में बड़े कलाकार हैं और यह एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके बाद वह रिहर्सल के लिए पहुंचीं। वहां कोरियोग्राफर विजय गांगुली और डायरेक्टर आदित्य धर भी मौजूद थे। टीम ने उनसे करीब 11 अलग-अलग डांस स्टेप्स करवाए। उस समय गाने का हुक स्टेप भी तय नहीं हुआ था। रिहर्सल के बाद क्रिस्टल को इस गाने के लिए चुन लिया गया। क्रिस्टल ने बताया कि वह इस दौरान काफी डर गई थीं।

हिट होगी, इसका नहीं था अंदाजा
क्रिस्टल ने कहा कि जब उन्होंने ‘शरारत’ की शूटिंग की थी, तब उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ‘धुरंधर’ इतनी बड़ी हिट होगी। फिल्म रिलीज होने के बाद ‘शरारत’ गाना भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ और इसे दर्शकों का काफी प्यार मिला।

यह भी पढ़े- नोरा फतेही ने चार्टर्ड एयरप्लेन को कहा 'टॉय', कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का मानहानि केस!

Continue reading on the app

  Sports

varun chakarvarthy: टीम इंडिया को बड़ा झटका, मिस्ट्री स्पिनर अफगानिस्तान सीरीज से बाहर; एशियन गेम्स खेलना भी मुश्किल

india vs afghanistan t20 series: भारतीय मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ जारी T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण को साइड स्ट्रेन की चोट लगी है। इस चोट के कारण उनका आगामी एशियन गेम्स में खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है।

वरुण हाल ही में हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरे थे। उन्हें जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान यह चोट लगी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने वापसी की और शानदार गेंदबाजी भी की थी। भारत ने यह मुकाबला आसानी से जीता था। वरुण ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 16 रन देकर एक विकेट हासिल किया था।

हालांकि, अब उनकी परेशानी एक बार फिर बढ़ गई है। BCCI के एक सूत्र ने बताया कि यह नई चोट है। MRI स्कैन में साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई है और इसी वजह से वरुण पूरी T20 सीरीज में उपलब्ध नहीं रहेंगे। सूत्र के मुताबिक, एशियन गेम्स के लिए भी उनकी उपलब्धता मुश्किल नजर आ रही है। वरुण की नई चोट ने Centre of Excellence में खिलाड़ियों की Injury Management को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल के दिनों में कई भारतीय खिलाड़ी चोट से जूझते रहे हैं और अब वरुण भी इस सूची में शामिल हो गए हैं।

एशियन गेम्स की शुरुआत 19 सितंबर से होनी है। ऐसे में वरुण के पास फिट होने के लिए ज्यादा समय नहीं है। भारत को जापान में 22 सितंबर को एक ऐतिहासिक T20 मुकाबला भी खेलना है। इसके बाद भारतीय टीम 28 सितंबर से निस्शिन में अपने एशियन गेम्स अभियान की शुरुआत करेगी।

टीम इंडिया की टेंशन... 
चोट की समस्या सिर्फ वरुण तक सीमित नहीं है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी समय पर फिट नहीं हो सके। वह अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स के लिए शुरुआती टीम में शामिल थे, लेकिन फिटनेस हासिल नहीं कर पाए। उनकी जगह यश ठाकुर को टीम में शामिल किया गया। इससे पहले जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर नितीश रेड्डी और वॉशिंगटन सुंदर भी चोट के बाद वापसी कर चुके हैं। लगातार चोटों के बीच वरुण चक्रवर्ती का नया झटका भारतीय टीम के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।

Mon, 14 Sep 2026 19:56:04 +0530

  Videos
See all

Uniform Civil Code : UCC पर भड़के मौलाना साजिद रशीदी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:14:34+00:00

Uniform Civil Code : 'मुसलमानों के नाम पर सिर्फ राजनीति हो रही है'- शिवम त्यागी | UCC #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T15:13:49+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers