‘तमिलनाडु में जो हुआ, आपने देखा’: तृषा विवाद पर Kangana Ranaut बोलीं- महिलाओं को बदनाम करना पुराना हथकंडा
Kangana Ranaut: BJP सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तमिलनाडु के तृषा विवाद का जिक्र करते हुए महिलाओं के चरित्र पर सवाल उठाने की सोच की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि किसी महिला को नीचा दिखाने के लिए उसके चरित्र पर हमला करना पुराना तरीका है। यह समस्या सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि दुनियाभर में देखने को मिलती है।
तृषा विवाद का किया जिक्र
कुल्लू में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कंगना ने पत्रकारों से बातचीत की। इसी दौरान उन्होंने तमिलनाडु में अभिनेत्री तृषा से जुड़े विवाद का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस मामले में दो लोगों के बीच रिश्ते की बात थी, लेकिन विवाद बढ़ने पर गाली-गलौज और चरित्र पर सवाल उठाने का निशाना महिला को बनाया गया।
कंगना ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ इस तरह की बातें कोई नई नहीं हैं। उनके मुताबिक, जब भी किसी महिला को कमजोर करना होता है, तो कई बार उसके काम या उपलब्धियों की बजाय उसके चरित्र को निशाना बनाया जाता है।
दुनियाभर में होती है ऐसी सोच
VIDEO | BJP MP Kangana Ranaut (@KanganaTeam) says, "We all know it, it is not only limited to India, it is there in the entire world, be it any woman, whether she is a working woman, successful woman, leader, is at a powerful position, always her character is talked to demean… pic.twitter.com/UJ65XQsnhv
— Press Trust of India (@PTI_News) September 7, 2026
कंगना ने कहा कि महिलाओं के चरित्र पर हमला करने की प्रवृत्ति सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। कामकाजी महिला हो, सफल महिला हो, नेता हो या किसी बड़े पद पर बैठी हो, उसके खिलाफ चरित्र को लेकर बातें शुरू कर दी जाती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर महिलाओं के चरित्र पर इस तरह के हमले कब बंद होंगे। कंगना के मुताबिक, समाज को इस मुद्दे पर आत्ममंथन करने की जरूरत है।
समाज को अपनी सोच बदलनी होगी
कंगना ने कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान सिर्फ बातों तक सीमित नहीं होना चाहिए। समाज को यह समझना होगा कि किसी महिला के निजी जीवन या चरित्र को लेकर टिप्पणी करना उसे अपमानित करने का तरीका नहीं बन सकता। उन्होंने लोगों से सवाल करने की अपील की कि वे महिलाओं को किस नजरिए से देखते हैं और क्या उनके साथ वास्तव में सम्मानजनक व्यवहार करते हैं।
यह भी पढ़े- नोरा फतेही ने चार्टर्ड एयरप्लेन को कहा 'टॉय', कंपनी ने ठोका 3 करोड़ का मानहानि केस!
india-japan t20i match: भारत-जापान के बीच पहली बार टी20 मुकाबला, दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों को 75 वर्ष पूरे
india japan t20i match: भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को टी20 इंटरनेशनल मैच खेल जाएगा। दोनों देशों के बीच पहला पुरुष टी20 इंटरनेशनल मुकाबला Suzuki Cup के लिए खेला जाएगा और इसकी मेजबानी जापान का Sano International Cricket Ground करेगा।
मजबूत कूटनीतिक रिश्तें
यह मुकाबला सिर्फ क्रिकेट के लिहाज से खास नहीं है, बल्कि भारत-जापान के रिश्तों के लिए भी बड़ी अहमियत रखता है। दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर होने वाले समारोह की शुरुआत इस मुकाबले से होगी। यह मैच 'Sport 75' पहल का पहला कदम होगा।
Sport 75 की शुरुआत जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बैठक में बनी सहमति के बाद हुई पहल के तौर पर की जा रही है। इसका मकसद दोनों देशों के बीच खेल के जरिए सहयोग बढ़ाना है। साथ ही भारत की 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को देखते हुए भी इसे अहम माना जा रहा है।
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम का जापान जाना क्रिकेट के लिए महत्वपूर्ण पल है। इससे जापान और पूरे पूर्वी एशिया में क्रिकेट को नए दर्शकों तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि BCCI पारंपरिक क्रिकेट देशों से बाहर भी इस खेल के विकास में योगदान देने के लिए जापान क्रिकेट एसोसिएशन के साथ मिलकर काम करेगा।
???????????????????????????? ???????? ???????????? ????????????????????????!
— BCCI (@BCCI) September 4, 2026
India???????? ???? Japan????????#TeamIndia set to play a historic T20I against Japan to launch the celebrations of the 7️⃣5️⃣th Anniversary of India-Japan Diplomatic Relations. ????????@CricketJapan
All The Details ????https://t.co/vxdhuT1tgp pic.twitter.com/DQmPncvefH
जापान के खिलाफ मुकाबला भारत का 20वीं अलग टीम के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। वहीं जापान की मौजूदा पुरुष टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग 41वीं है। जापान इसी महीने शुरू होने वाले एशियाई खेलों का मेजबान भी है।
हालांकि, टी20 मुकाबले का मैदान वहां नहीं होगा, जहां एशियाई खेलों में पुरुष और महिला क्रिकेट प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। भारत-जापान मैच तोचिगी प्रीफेक्चर के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा, जबकि एशियाई खेलों का क्रिकेट निसिन के Korogi Sports Park में खेला जाएगा।
जापान क्रिकेट एसोसिएशन के CEO नाओकी मियाजी ने इस मुकाबले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि जापान में क्रिकेट के घर में मौजूदा विश्व चैंपियन भारत की मेजबानी करना एसोसिएशन के लिए बड़ा अवसर है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट फैंस और जापान के स्थानीय लोगों से मैच देखने और जापानी टीम का उत्साह बढ़ाने की अपील भी की।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi







