Responsive Scrollable Menu

Janmashtami Vrat Rules: जानिए रात 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण पूजा के बाद Vrat Parana की सही विधि

आज यानी देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन भक्तजन श्रद्धा भाव से श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। पूरे दिन व्रत रखने के बाद रात के समय भगवान कृष्ण के जन्म के समय पूजा-अर्चना की जाती है और इन्हें भोग लगाया जाता है। 
श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव के बाद व्रत का पारण भी किया जात है। जन्माष्टमी के व्रत का पारण बेहद खास होता है। वैसे यह अन्य व्रतों के पारण से काफी अलग होता है। इसमें व्रत वाले दिन ही उपवास खोला जाता है। इसके साथ ही व्रत के पारण में अन्न खाना भी अनिवार्य है। आइए आपको बताते हैं कृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के पारण की विधि और व्रत खोलते वक्‍त क्‍या खाना चाहिए। 

रात 12 बजे के बाद किया जाता है पारण
धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्यरात्रि में हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी की रात करीब 12 बजे भगवान के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। इस दौरान लड्डू गोपाल का अभिषेक, पूजन, आरती और भोग लगाया जाता है।
ऐसे में कई लोग भगवान के जन्म और पूजा के बाद प्रसाद ग्रहण करके उसी समय व्रत खोलें। इसका मतलब है कि रात 12 बजे के बाद व्रत का पारण कर सकते हैं। कुछ लोग अगले दिन सूर्योदय के बाद ही व्रत का पारण करते हैं। 

सबसे पहले लें भगवान का प्रसाद 
जब आप व्रत खोलें तो सबसे पहले भगवान श्रीकृष्ण को अर्पित किया गया प्रसाद ग्रहण जरुर करें। पारण की शुरुआत चरणामृत, माखन-मिश्री, धनिया पंजीरी या ताजे फल से होनी चाहिए। पहले चरणामृत ग्रहण करें, फिर थोड़ा प्रासद लेकर अपना व्रत खोलें।

जन्माष्टमी पर रात में ही क्यों खोला जाता है व्रत?
धार्मिक मान्यता के अनुसार, जन्माष्टमी पर मध्यरात्रि का विशेष महत्व होता है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण का जन्म इसी समय के दौरान हुआ था। इसलिए रात 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। 

Continue reading on the app

Afghanistan Cricket: अफगानिस्तान का धमाकेदार होम सीजन, UAE में इन 2 टीमों से होगी भिड़ंत

Afghanistan Cricket: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए अक्टूबर और नवंबर का महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने अपने घरेलू सीजन का ऐलान कर दिया है। इस दौरान टीम बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलेगी। सभी मुकाबले UAE में होंगे, हालांकि अभी मैचों के वेन्यू की घोषणा नहीं की गई है।

सीजन की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 9 से 13 अक्टूबर तक खेला जाएगा। दिलचस्प बात यह है कि यह मुकाबला एशियन गेम्स के टी20 टूर्नामेंट के फाइनल के ठीक 6 दिन बाद शुरू होगा। अगर अफगानिस्तान की टीम जापान में होने वाले एशियन गेम्स के फाइनल तक पहुंचती है, तो उसके खिलाड़ियों के लिए शेड्यूल और भी व्यस्त हो जाएगा।

इसके बाद 17 से 23 अक्टूबर तक तीन टीमों की वनडे ट्राई सीरीज होगी। इसमें अफगानिस्तान, बांग्लादेश और जिम्बाब्वे की टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक मैच खेलेगी, जबकि टॉप-2 टीमें 23 अक्टूबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी।

ट्राई सीरीज के बाद अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज होगी। पहला मुकाबला 27 अक्टूबर, दूसरा 29 अक्टूबर और तीसरा टी20 1 नवंबर को खेला जाएगा।

इसके तुरंत बाद दोनों टीमें टेस्ट क्रिकेट में उतरेंगी। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच दो टेस्ट मैच होंगे। पहला टेस्ट 5 से 9 नवंबर और दूसरा 13 से 17 नवंबर तक खेला जाएगा।

अफगानिस्तान के लिए यह सीजन टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से भी खास है। टीम ने इस साल जून में न्यू चंडीगढ़ में भारत के खिलाफ एक टेस्ट खेला था। बांग्लादेश के खिलाफ एक और जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मिलाकर अफगानिस्तान 2026 में कुल चार टेस्ट खेलेगा, जो एक कैलेंडर ईयर में उसके लिए अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा होगा।

बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान ने अब तक दो टेस्ट खेले हैं, जिसमें एक जीता और एक हारा है। वहीं जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच टेस्ट में अफगानिस्तान ने दो जीत, दो हार और एक ड्रॉ दर्ज किया है।

ACB के CEO नसीब खान ने कहा कि अलग-अलग फॉर्मेट में बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने से अफगान खिलाड़ियों को अच्छी प्रतिस्पर्धा का अनुभव मिलेगा। उन्होंने दोनों क्रिकेट बोर्ड के सहयोग की भी सराहना की।

Continue reading on the app

  Sports

अलेक्जेंडर ज्वेरेव बने चैंपियन, बेन शेल्टन को हराकर जीता अपना पहला US ओपन खिताब

जून में रोलैंड गैरोस जीतने और विंबलडन फ़ाइनल तक पहुंचने के बाद, ज्वेरेव 'ओपन एरा' में एक ही साल में अपने पहले दो मेजर टूर्नामेंट जीतने वाले चौथे पुरुष खिलाड़ी बन गए. Mon, 14 Sep 2026 04:10:56 +0530

  Videos
See all

Pakistan News : पाकिस्तान, आतंकवाद पर सवाल PDP नेता की डिबेट में बोलती बंद ! | Brics Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T22:45:19+00:00

Hindi News | BRICS Summit 2026 | PM Modi | Akhilesh Yadav का सरकार पर बेहद गंभीर आरोप ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-13T22:43:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers