Responsive Scrollable Menu

PM Modi Mumbai Visit: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से ठीक पहले फर्जी PMO अधिकारी और हथियार के साथ दो संदिग्ध हिरासत में, जांच जारी

PM Modi event Mumbai: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे और उनके कार्यक्रम से ठीक पहले सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़ी संदिग्ध गतिविधि का खुलासा किया है। मुंबई पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) के कार्यक्रम स्थल से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक 24 वर्षीय युवक खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था, जबकि उसके साथ चल रहे उसके बॉडीगार्ड के पास से एक बंदूक (गन) भी बरामद की गई है।

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले स्थल पर हुई कार्रवाई
मुंबई पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने वाले इस वेन्यू पर सुरक्षा व्यवस्था के दौरान दो लोगों को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि एनएमएसीसी (NMACC) परिसर में मौजूद 24 साल का एक शख्स खुद को पीएमओ का प्रतिनिधि या अधिकारी बताकर रौब झाड़ रहा था।

उसके साथ उसका निजी सुरक्षा गार्ड भी मौजूद था, जिसके पास हथियार (गन) था। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों को अपनी हिरासत में ले लिया।

मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है मामले की गहन छानबीन
इस सनसनीखेज घटना के सामने आने के बाद अब मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले की परतें टटोलने में जुट गई है। क्राइम ब्रांच यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये दोनों संदिग्ध किस इरादे से और किन परिस्थितियों में वीवीआईपी कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे थे।

इसके अलावा, युवक द्वारा खुद को पीएमओ का अधिकारी बताने वाले दावों और उसके पास से बरामद हथियार के लाइसेंस व अन्य कागजातों की भी बारीकी से जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री के दौरे से ठीक पहले इस तरह की सुरक्षा चूक और फर्जीवाड़े की कोशिश ने सुरक्षा एजेंसियों को और अधिक सतर्क कर दिया है।

Continue reading on the app

माता-पिता की मौत के बाद छूटा स्कूल, मगर पढ़ाई रखी जारी, अब UP की इस महिला ने KBC में जीते 12.50 लाख रुपए

Lakhimpur Kheri News: खीरी जिले के बसलीपुर ग्रंट की रहने वाली पूजा दास ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसने पूरे इलाके का नाम रोशन कर दिया है. पारिवारिक परिस्थितियों के चलते पढ़ाई बीच में छूटने के बाद भी पूजा ने किताबों से अपना रिश्ता नहीं तोड़ा शादी और आखिरकार देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) की हॉट सीट तक पहुंच गईं.

Continue reading on the app

  Sports

कोच गौतम गंभीर Asian Games की तैयारी के लिए संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी दोनों को देंगे मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ रविवार को यहां तीन मैचों की टी20 श्रृंखला के पहले मैच में भारत के सामने दुविधा होगी कि ‘वंडर ब्वॉय’ वैभव सूर्यवंशी को उतारा जाये या संजू सैमसन के अनुभव पर भरोसा किया जाये। सूर्यवंशी को इंग्लैंड में सैमसन की जगह अंतिम एकादश में जगह दी गई थी लेकिन श्रृंखला के आखिरी मैच में 15 वर्ष के सूर्यवंशी की जगह सैमसन को उतारा गया। टी20 प्रारूप में सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी कामयाब रही है। उम्मीद है कि कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की अंतिम एकादश तय करने से पहले सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को बराबर मौके देंगे। 

शुक्रवार की शम को अभ्यास सत्र के दौरान सूर्यवंशी की तुलना में सैमसन अधिक संतुलित नजर आये। सूर्यवंशी को जसप्रीत बुमराह की गेंदों पर सहज होकर खेलने में समय लगा क्योंकि पिच से भी बुमराह की गेंदों को मदद मिल रही थी। यह भी हो सकता है कि लगातार लाल गेंद के तीन मैच खेलने के बाद सूर्यवंशी को सामंजस्य बिठाने में समय लग रहा हो। वैसे अफगानिस्तान के पास बुमराह जैसा कोई गेंदबाज नहीं है। अफगानिस्तान के गेंदबाजों के सामने सूर्यवंशी को फुटवर्क का इस्तेमाल नहीं करने पर भी दिक्कत नहीं आयेगी। सैमसन की बात करें तो तीन पारियों में नाकामी के बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे से बाहर करना ज्यादती था। 

लेकिन सूर्यवंशी को लेकर हाइप इतनी बढ गई थी कि टीम प्रबंधन ने जनता की मांग पर फैसला लिया भले ही बार बार वे कहते हों कि बाहरी आवाज का असर नहीं होता। अगर ईशान किशन नहीं खेल पाते हैं तो सूर्यवंशी और सैमसन दोनों को मौका मिल सकता है। ईशान को शुक्रवार को नेट अभ्यास के दौरान कमर में चोट लगी थी। दलीप ट्रॉफी फाइनल में 270 और 80 रन बनने वाले ईशान हालांकि खेलने को बेताब होंगे क्योंकि भारत के लिये अब वह इसी प्रारूप में नियमित खेलते हैं। एशियाई खेलों से पहले भारतीय टीम के पास तैयारी का यह सुनहरा मौका है क्योंकि अफगानिस्तान के बेहतरीन स्पिनरों राशिद खान, नूर अहमद और मुजीबुर रहमान का सामना करना होगा। तेज गेंदबाजों में उनके पास फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, हरफनमौला गुलबदिन नायब और अजमतुल्लाह उमरजइ शामिल हैं। 

शीर्षक्रम में चयन की दुविधा के अलावा भारत को स्पिनरों में से भी चुनना होगा। गंभीर का भरोसा हरफनमौलाओं पर अधिक रहता है जिससे अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर के खेलने की संभावना अधिक है। यह देखना होगा कि भारत वरूण चक्रवर्ती के रूप में तीसरे स्पिनर को उतारता है या तेज गेंदबाज यश ठाकुर को मौका मिलता है। बुमराह और अर्शदीप सिंह के साथ हरफनमौला नीतिश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी का मोर्चा संभालेंगे। ऐसे में जबकि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की प्रासंगिकता खत्म हो रही है , बीसीसीआई ने अपने पड़ोसी दोस्त के लिये उसकी घरेलू श्रृंखला का आयोजन यहां किया है। 

इससे होने वाली कमाई से अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। टीमें : भारत : श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, वरूण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई अफगानिस्तान : इब्राहिम जदरान (कप्तान), दारविश रसूली, नूर उल रहमान, रहमानुल्लाह गुरबाज, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजइ, राशिद खान, मोहम्मद नबी, गुलबदिन नायब, नांगेलिया खरोटे, अब्दुल्लाह अहमदजइ, फजलहक फारूकी, नवीनुल हक, मुजीबुर रहमान, नूर अहमद। मैच का समय : शाम 7 . 30 से।

Sat, 12 Sep 2026 14:09:00 +0530

  Videos
See all

Karnataka: हल्द्वानी घटना पर कांग्रेस का मौन प्रदर्शन #shorts #latest #aajtakdigital #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T08:41:56+00:00

Bramashtra I Debate Show: बदलेगा दुनिया का हिसाब- किताब ब्रिक्स का है जवाब I Brics I Bramashtra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T08:43:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers