Responsive Scrollable Menu

दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल 'GPT-6 एस्ट्रा' लॉन्च:वेबसाइट बनाने, साइंस और कोडिंग के काम मिनटों में करेगा, जानें नए AI मॉडल के फीचर्स

ओपनएआई ने नया AI मॉडल GPT-6 एस्ट्रा लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे दुनिया का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल बता रही है। ओपनएआई का दावा है कि एस्ट्रा मॉडल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, साइंस, साइबर सिक्योरिटी, फाइनेंशियल मॉडलिंग और डेटा एनालिसिस जैसे जटिल कामों को संभालने के साथ-साथ टैक्स फाइलिंग और फॉर्म भरने जैसे रोजमर्रा के काम मिनटों में कर सकता है। ओपनएआई प्रेसिडेंट बोले- AI क्षमताओं में बड़ी छलांग आई ओपनएआई के प्रेसिडेंट ग्रेग ब्रॉकमैन ने GPT-6 एस्ट्रा को 'बड़ी छलांग' बताया और कहा कि हम AGI के दौर में पहुंच चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि भविष्य में लोग एस्ट्रा के लॉन्च को ही एजीआई युग की शुरुआत मानेंगे। नया मॉडल साइबर सुरक्षा की खामियां खुद ढूंढेगा जीपीटी-6 अस्ट्रा मजबूत और सुरक्षित प्रणालियों में मौजूद तकनीकी खामियों की पहचान कर सकता है। आंतरिक जांच के दौरान अस्ट्रा ने दो ऐसी अज्ञात सुरक्षा खामियों की खोज की, जिन्हें संबंधित डेवलपर्स को रिपोर्ट कर दिया गया है। नियंत्रित तरीके से मिलेगा एडवांस्ड फीचर्स का एक्सेस एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स का इस्तेमाल रक्षा और हमले दोनों के लिए हो सकता है, इसलिए ओपनएआई ने इसका एक्सेस सीमित रखा है। सुरक्षा जोखिम से बचने के लिए फिलहाल सिर्फ भरोसेमंद साइबर रक्षकों को 'डेब्रेक ब्लू' प्रोग्राम के जरिए यह एक्सेस मिलेगा। 6 घंटे का अपार्टमेंट खोजना सिर्फ 10 मिनट में होगा ओपनएआई के मुताबिक, एस्ट्रा बिना किसी मानवीय मदद के कोडिंग, वेबसाइट बनाना, साइंटिफिक एनालिसिस और गेम डेवलपमेंट जैसे काम ऑटोमैटिक कर सकता है। इसके एआई एजेंट्स अपार्टमेंट खोजने जैसे 6 घंटे लंबे काम को महज 10 मिनट से भी कम समय में पूरा कर सकते हैं। लॉन्च के दिन ठप पड़े चैटजीपीटी, क्लाउड और ग्रॉक एस्ट्रा के रोलआउट वाले दिन ही चैटजीपीटी, क्लाउड और ग्रोक AI में एक साथ तकनीकी खराबी आ गई। चैटजीपीटी में लॉगिन, चैट, वॉइस मोड और फाइल अपलोड जैसी सेवाएं बाधित रहीं। हालांकि, इसके पीछे एस्ट्रा के लॉन्च का हाथ होने का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। प्लस, प्रो और एंटरप्राइज यूजर्स को मिलेगा सबसे पहले एक्सेस ओपनएआई के मुताबिक, GPT-6 एस्ट्रा मॉडल को आने वाले दिनों में चैटजीपीटी प्लस, प्रो, बिजनेस और एंटरप्राइज यूजर्स के लिए पेश किया जाएगा। इसके साथ ही API डेवलपर्स को भी इसका एक्सेस जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।

Continue reading on the app

अच्छी शिक्षा, अच्छा खाना, अच्छे से रहना दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का अधिकार : विनोद झाखड़

अच्छी शिक्षा, अच्छा खाना, अच्छे से रहना दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का अधिकार : विनोद झाखड़

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

9/11: Who won the war on terror? | The Global Story #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:00:15+00:00

Bihar Flood Rescue: बिहार में बाढ़ से भयंकर कोहराम! | Nepal Tragedy | Bihar | Rescue | Injured #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers