ब्रिक्स समिट में पीएम मोदी का जलवा, रूस और ईरान के प्रेसिडेंट के सामने युवाओं ने घेरा और मांगी फोटो
ब्रिक्स बिजनेस फॉरम 2026 के मंच पर एक बेहद गर्मजोशी भरा और वायरल पल देखने को मिला. समिट वेन्यू पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे, तभी विदेशी प्रतिनिधियों और युवा डेलिगेट्स के एक ग्रुप ने उनसे तस्वीर खिंचवाने की गुजारिश की. वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक महिला प्रतिनिधि मुस्कुराते हुए पूछती है— "Can we have a picture?" पीएम मोदी बिना किसी झिझक के तुरंत उनकी रिक्वेस्ट मान लेते हैं. इस दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा भी वहां से गुजरते नजर आते हैं. तस्वीर के लिए जब सभी महिलाएं पीएम मोदी के इर्द-गिर्द खड़ी होती हैं तो खुशी से चिल्ला उठती हैं— "You are so lucky! All the ladies... We are all so lucky!" सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के इस सादगी भरे अंदाज की काफी तारीफ हो रही है.
ब्रिक्स में पुतिन और डोभाल का ‘धुरंधर’ वाला मोमेंट, इशारों-इशारों में क्या बोल गए रूसी राष्ट्रपति?
दिल्ली ब्रिक्स समिट 2026 से एक बहुत खास वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोग इसे 'धुरंधर मोमेंट' बता रहे हैं. इसमें जब पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को गले लगाया, तब पुतिन की नजर पास खड़े अजित डोभाल पर पड़ी. पुतिन ने तुरंत मुस्कुराकर डोभाल की तरफ हाथ हिलाया. किसी देश के राष्ट्रपति का किसी सुरक्षा सलाहकार को ऐसा सम्मान देना बहुत बड़ी बात है. पुतिन का ये 2 सेकेंड का इशारा भारत और रूस के गहरे रिश्तों को दिखाता है. ये साफ बताता है कि दोनों देशों के बीच खुफिया साझेदारी और भरोसा कितना मजबूत है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




