PAKW VS SLW: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने फाइनल में मारी एंट्री, जानिए अ
PAKW VS SLW: महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया. दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर के खेल में 131 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. इसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने लक्ष्य को हासिल कर लिया और 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. इसी के साथ श्रीलंका की टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जहां उसका सामना अब भारतीय क्रिकेट टीम से होगा.
पाकिस्तान ने 20 ओवर में बनाए थे 130/5 रन
महिला एशिया कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान क्रिकेट टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली. पाकिस्तान की ओर से एक भी बल्लेबाज अर्धशतक तक नहीं लगा सका. टीम की कप्तान फातिमा सना ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 36 गेंदों में 47 रन बनाकर नाबाद लौटीं. उन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं, तूबा हसन भी 10 गेंद पर एक चौके की मदद से 12 रन बनाकर नाबाद लौटीं.
SRI LANKA WOMEN ARE INTO THE FINAL????????????
— Sri Lanka Cricket ???????? (@OfficialSLC) September 11, 2026
What a finish! Sri Lanka Women seal a 4-wicket victory over Pakistan and book their place in the Women’s Asia Cup 2026 Final????#WomensAsiaCup2026 #SriLankaCricket pic.twitter.com/Yjsmpxhjl6
इसके अलावा, सावाल जुलफिकर 16 गेंद पर 24 रन पर आउट हुईं. मुनीबा अली 8 गेंद पर 2 रन बनाकर ही विकेट गंवा बैठीं. गुल फेरोजा 32 गेंद पर 21 रन बनाकर आउट हुईं. आएशा जफर 8 गेंद पर 7 और सदफ शम्स 11 गेंद पर 8 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठीं. इस तरह पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 130 रन बोर्ड पर लगाए थे.
श्रीलंका की खराब शुरुआत
मैच के शुरू होने से पहले श्रीलंका को जीत का फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन टारगेट का पीछा करते हुए टीम का शुरूआत बेहद खराब रही. टीम ने पहले दो विकेट मात्र 5 के स्कोर और शुरुआती 4 विकेट 33 के स्कोर पर गंवा दिए. पाकिस्तान की गेंदबाजी वाकई में दामदार देखने को मिली. मुकाबला फंस सकता था, लेकिन श्रीलंका के लिए हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने पारी को संभालने का काम किया.
दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 59 गेंद पर 67 रन जोड़े. इस साझेदारी को तोड़ने का काम पाक कप्तान फातिमा सना ने किया. सना ने हर्षिता (36) को आउट कर मैच में जान फूंक दी. फातिमा ने इसके बाद ओवर की आखिरी गेंद पर दिलहारी (33) को आउट कर श्रीलंका की कमर को तोड़कर रख दिया.
फाइनल में श्रीलंका
आखिरी 3 ओवर में श्रीलंका को मैच जीतने के लिए 22 रन की दरकार थी. पारी के 18वें ओवर में कौशानी नुथ्यांगना और निलाक्षिका सिल्वा ने 9 रन बनाकर श्रीलंका की उम्मीद को बरकरार रखा. अब गत-विजेता श्रीलंका को 12 गेंद पर 13 रन की जरूरत थी. पाकिस्तान के लिए 4 विकेट ले चुकी कप्तान फातिमा गेंदबाजी करने आई और ओवर की पांचवीं गेंद तक उन्होंने 15 रन खर्च कर पाकिस्तान को मैच हरा दिया.
श्रीलंका 7 गेंद पहले ही मुकाबला 4 विकेट से जीतकर अपने नाम कर लिया. फाइनल में अब लंकाई टीम का सामना भारतीय टीम से होगा. ये मैच रविवार, 13 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा.
ये भी पढ़ें: EXPLAINER: क्रिकेट में मैच का नतीजा कब होता है टाई, ड्रॉ और नो रिजल्ट? यहां समझिए तीनों के नियम
₹20 हजार से कम में खरीदना है नया फोन? ये रही टॉप मॉडल्स की पूरी लिस्ट
20 हजार रुपये के बजट में आज स्मार्टफोन खरीदना पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो गया है, क्योंकि इस कीमत में कई दमदार 5G फोन मौजूद हैं। हमने ऐसे फोन चुने हैं, जो कीमत और फीचर्स के हिसाब से आपको निराश नहीं करेंगे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Hindustan





