Responsive Scrollable Menu

एस्टरहाइजेन का पहला वनडे शतक, यानसन ने 4 विकेट लिए:साउथ अफ्रीका ने नामीबिया को 157 रन से हराया, सीरीज 2-0 से जीती

साउथ अफ्रीका ने दूसरे वनडे में नामीबिया को 157 रन से हरा दिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट पर 335 रन बनाए। जवाब में नामीबिया 41.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गई। इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। एस्टरहाइजेन ने 110 गेंद पर 119 रन बनाए साउथ अफ्रीका की शुरुआत संभली हुई रही। जॉर्डन हरमन 24 गेंद पर 20 रन बनाकर जैक ब्रासेल की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद टोनी डी जॉर्जी और कॉनर एस्टरहाइजेन ने दूसरे विकेट के लिए 183 रन की साझेदारी की। दोनों ने पारी को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। एस्टरहाइजेन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन पावरप्ले के बाद उन्होंने तेजी बढ़ा दी। उन्होंने जान निकोल लॉफ्टी-ईटन की गेंदों पर रिवर्स स्वीप और बड़े शॉट लगाए। डी जॉर्जी ने 58 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। वहीं एस्टरहाइजेन ने 33वें ओवर में गेरहार्ड इरास्मस की गेंद पर छक्का लगाकर पहला वनडे शतक पूरा किया। उनके दूसरे 50 रन सिर्फ 27 गेंद में आए। एस्टरहाइजेन 110 गेंद पर 119 रन बनाकर 36वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 5 छक्के लगाए। इसके बाद डी जॉर्जी भी 79 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मैथ्यू ब्रीट्जके के जल्दी आउट होने के बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने मोर्चा संभाला। उन्होंने रूबेन ट्रंपेलमैन के एक ओवर में दो छक्के लगाए। ब्रेविस ने 37 रन बनाए। बॉश के तीन छक्कों से 300 पार पहुंचा स्कोर साउथ अफ्रीका ने आखिरी ओवरों में तेजी से रन बनाए। इथान बॉश ने जैक ब्रासेल के 48वें ओवर में लगातार तीन छक्के लगाए और टीम को 300 के पार पहुंचाया। वह चौथा छक्का लगाने की कोशिश में लॉन्ग ऑफ पर कैच हो गए। इ सके बाद जेसन स्मिथ, डुआन यानसन और प्रेनलान सबरायेन भी बड़े शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए। हालांकि नामीबिया साउथ अफ्रीका को ऑलआउट नहीं कर सका और टीम ने 335/9 का स्कोर खड़ा किया। नामीबिया के 3 विकेट सिर्फ 3 रन पर गिरे 336 रन का पीछा करने उतरी नामीबिया की शुरुआत बेहद खराब रही। वापसी कर रहे माइकल वैन लिंगेन को बॉश ने 9 गेंद में शून्य पर आउट किया। अगले ओवर में यानसन ने मालान क्रूगर को खाता खोले बिना पवेलियन भेज दिया। इसके बाद बॉश ने जान फ्राइलिंक को भी आउट कर दिया। नामीबिया ने चौथे ओवर तक 3 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। यानसन ने इसके बाद लॉरेन स्टीनकैंप और जान निकोल लॉफ्टी-ईटन को भी आउट किया। पावरप्ले खत्म होने के बाद नामीबिया का स्कोर 32 रन पर 5 विकेट था। टीम अपने वनडे इतिहास के सबसे कम स्कोर में से एक की ओर बढ़ रही थी, लेकिन कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने पारी संभाली। इरास्मस ने 68 रन बनाए, ब्रेविस की फील्डिंग ने बदला मैच इरास्मस ने जेन ग्रीन और फिर जान बाल्ट के साथ साझेदारियां कीं। सातवें विकेट के लिए इरास्मस और बाल्ट ने 96 गेंद पर 71 रन जोड़े। इससे साउथ अफ्रीका को कुछ समय तक विकेट के लिए इंतजार करना पड़ा। इस साझेदारी को डेवाल्ड ब्रेविस ने शानदार फील्डिंग से तोड़ा। उन्होंने बैकवर्ड पॉइंट से तेजी से दौड़कर गेंद उठाई और स्टंप्स पर डाइव लगाते हुए जान बाल्ट को 26 रन पर रन आउट कर दिया। कुछ देर बाद इरास्मस भी एक्स्ट्रा कवर पर कैच दे बैठे। उन्होंने 68 रन बनाए और नामीबिया की आखिरी बड़ी उम्मीद भी खत्म हो गई। इसके बाद रूबेन ट्रंपेलमैन और वाल्डो स्मिथ ने नौवें विकेट के लिए 38 रन जोड़कर हार को कुछ देर टाला। यानसन ने वाल्डो स्मिथ को LBW कर साझेदारी तोड़ी, जबकि बॉश ने ट्रंपेलमैन को आउट कर नामीबिया की पारी खत्म कर दी। नामीबिया 41.5 ओवर में 178 रन पर ऑलआउट हो गया। यानसन और बॉश की गेंदबाजी ने दिलाई जीत साउथ अफ्रीका की ओर से डुआन यानसन ने 31 रन देकर 4 और इथान बॉश ने 27 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

Continue reading on the app

कनपटीमार शंकरिया की खौफनाक कहानी, वीडियो में जाने हथौड़े से किए 70 कत्ल, राजस्थान में कभी था दहशत का नाम

कनपटीमार शंकरिया की खौफनाक कहानी, वीडियो में जाने हथौड़े से किए 70 कत्ल, राजस्थान में कभी था दहशत का नाम

Continue reading on the app

  Sports

डेब्यू पर सबसे तेज फिफ्टी… एजबेस्टन में रजाउल्लाह का तूफान, 9वें नंबर पर आकर रचा इतिहास

Razaullah Fifty vs England: पाकिस्तानी गेंदबाज रजाउल्लाह ने अपने डेब्यू मैच में ही बल्ले से इतिहास रच दिया. उन्होंने एजबेस्टन टेस्ट की दूसरी पारी में एक रिकॉर्डतोड़ अर्धशतक जड़ा. Fri, 11 Sep 2026 23:20:07 +0530

  Videos
See all

2012 के बाद 2026 में कितना बदल गया भारत । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T19:22:23+00:00

Weather Update: 20 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट? | IMD Alert | Monsoon | Rain | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T19:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers