Responsive Scrollable Menu

IND vs AFG: 13 सितंबर से भारत-अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज की शुरुआत, जानें कब और कहां देखें लाइव मुकाबले

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। सीरीज के तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। खास बात यह है कि सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है लेकिन उसके सभी मुकाबले भारत में आयोजित किए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कि मुकाबले किस समय शुरू होंगे और इन्हें लाइव कहां देखा जा सकेगा।

बता दें कि भारतीय टीम सीरीज के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है और टीम ने मैच की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सीरीज में भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। वहीं, एशियन गेम्स 2026 को देखते हुए भी इस सीरीज को भारतीय टीम की तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है।

कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?

बता दें कि टी20 सीरीज के सभी मुकाबले शाम के समय खेले जाएंगे। सभी मैचों की शुरुआत शाम 7 बजे होगी जबकि इससे आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे टॉस होगा। टॉस के बाद ठीक 7 बजे मैच की पहली गेंद डाली जाएगी।

टीवी और मोबाइल में कहां देख पाएंगे लाइव मैच?

बता दें कि इस सीरीज के मैचों का टेलीकास्ट राइट्स सोनी स्पोर्ट्स के पास हैं यानी टीवी पर मैच को लाइव देखने के लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स के चैनलों पर जाना होगा, लेकिन सोनी लिव एप पर मैच नहीं देख पाएंगे। मैच को मोबाइल पर देखने के लिए आपको फैनकोड एप पर जाना होगा, लाइव स्ट्रीमिंग के राइट्स उसी के पास हैं।

अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन

बता दें कि वैसे तो भारतीय टीम ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक कुल 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इनमें से भारतीय टीम ने 3 मुकाबलों में जीत मिली है जबकि 2 में हार नसीब हुई है। भारतीय टीम ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और नामीबिया को हराया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम भारत को यहां मात दे चुकी है। इस मैदान पर भारत का आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला इसी साल टी20 वर्ल्ड कप में नामीबिया के खिलाफ हुआ था। भारत ने इस मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर।

अफगानिस्तान का स्क्वाड: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई।

Continue reading on the app

बीएसई के शेयर में गिरावट, क्या यह निवेश का सही समय है?

SBI Securities में टेक्निकल एंड डेरिवेटिव्स रिसर्च के हेड सुदीप शाह ने कहा कि बीएसई का शेयर 3,474-3,132 रुपये की रेंज में कंसॉलिडेट कर रहा है। 17 अगस्त से ऐसा दिख रहा है। उन्होंने कहा कि बीएसई के शेयरों के लिए अगला सपोर्ट 3,130-3,100 रुपये के जोन में है

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: होर्मुज स्ट्रेट में भयंकर तबाही? | Donald Trump | Top News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:30:00+00:00

EPFO Rules Chnage: PF निकालने के बदले नियम, जल्दी कीजिए! | PF Withdrawal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:00:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers