Responsive Scrollable Menu

गुजरात तट के पास दो मर्चेंट जहाजों में टक्कर:21 लोगों का रेस्क्यू; कोस्ट गार्ड का बचाव अभियान जारी

गुजरात तट पर लंगरगाह ओटीबी कांडला के पास दो मर्चेंट जहाजों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद कोस्ट गार्ड ने 21 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया है। कोस्ट गार्ड के मुताबिक, जहाजों के नाम MV KMAX EMPEROR और MV TRUE MARINER हैं। दोनों जहाजों पर कुल 24 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोगों को ऑपरेशन संभालने के लिए अभी MV KMAX EMPEROR जहाज पर ही छोड़ा गया है। कोस्ट गार्ड का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। कोस्ट गार्ड ने ऑपरेशन की फोटो जारी की… समुद्री हादसे के समय क्रू क्या करता है लाइफ जैकेट: इसे सिर के ऊपर से पहनकर पट्टियां कसनी होती हैं। मदद मांगने के लिए इसमें लगी सीटी या लाइट का इस्तेमाल करना होता है। इमरजेंसी किट: ठंडे पानी में शरीर की गर्मी बचाने के लिए 'थर्मल कंबल' ओढ़ते हैं और केवल जरूरी दवाएं साथ रखते हैं। क्रू के काम: खतरा देखते ही तुरंत अलार्म बजाया जाता है। क्रू को अपनी तय की गई ड्यूटी संभालनी होती है और सिर्फ कप्तान का अंतिम आदेश मिलने पर ही जहाज छोड़ना होता है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… ओडिशा के पास चीनी क्रू वाला जहाज डूबा:24 लोग सवार थे; इंडियन कोस्ट गार्ड-नेवी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में MV Ocean Winner नाम का एक मालवाहक जहाज डूब गया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

पीएम मोदी कल वर्ल्ड लीडर्स के साथ करेंगे डिनर:मेन्यू में यूपी के गलौटी कबाब, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी और राजस्थान की कचौड़ी शामिल

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को 18वां BRICS लीडर्स समिट होगा। यह आयोजन भारत मंडपम में किया जाएगा। कल पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग समेत कई वर्ल्ड लीडर्स को होस्ट करेंगे। डिनर के मेन्यू में यूपी के गलौटी कबाब, महाराष्ट्र की भाकरवड़ी और राजस्थान की कचौड़ी शामिल हैं। वहीं, लग्ज़री होटलों में मेहमानों के स्वागत की तैयारी कई हफ्तों से चल रही है। इसमें क्षेत्रीय भारतीय खान-पान, खास मेन्यू, पारंपरिक उपहार और कस्टमाइज्ड व्यक्तिगत सुविधाएं शामिल हैं। ITC मौर्या में रूस के राष्ट्रपति पुतिन और ताज पैलेस में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के ठहरने की उम्मीद है। वहीं, UAE के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल द लीला पैलेस और मिस्र का प्रतिनिधिमंडल शेरेटन नई दिल्ली में ठहरेगा। खबर अपडेट हो रही है…

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

नाराज़ 'फूफा' जी आज क्यों नाराज़ हैं? । Arnab Goswami । Poochta Hai Bharat #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T18:10:37+00:00

Top Headlines Of The Day: BRICS Summit 2026 | PM Modi | Putin | Aaditya Thackeray | Disha Salian #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T18:12:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers