Responsive Scrollable Menu

नेट प्रैक्टिस में चोटिल हुए ईशान किशन, बाउंसर से बचने के चक्कर में हुई इंजरी, जानें अब कैसी है कंडीशन?

Ishan Kishan Injury Update: भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर से टी-20 सीरीज की शुरुआत होने वाली है. मगर, इससे पहले दोनों ही टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं और खिलाड़ी नेट्स पर जमकर पसीना बहा रहे हैं. मगर, इस बीच टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान चोट लगी है, जिसके चलते अब टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है. बता दें, हाल ही में ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 में अपनी ईस्ट जोन की टीम को खिताबी जीत दिलाई थी.

ईशान किशन को नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट

अफगानिस्तान के खिलाफ पहले T20I से कुछ दिन पहले ही टीम इंडिया की टेंशन बढ़ गई है, क्योंकि 11 सितंबर को प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान किशन को चोट लग गई है. हाल ही में ईस्ट जोन को दिलीप ट्रॉफी का खिताब जिताने के बाद टीम से जुड़े किशन को नेट्स में बैटिंग करते समय पीठ में चोट लग गई है.

किशन, भारतीय टीम के लिए नेट बॉलर के तौर पर काम कर रहे नवदीप सैनी की बाउंसर से बचने की कोशिश कर रहे थे. फिजियो ने तुरंत किशन की मदद की, जो कुछ परेशानी में दिख रहे थे. यह घटना उनके 45 मिनट के सेशन के आखिर में हुई और उसके बाद उन्होंने बैटिंग नहीं की. अब देखने वाली बात होगी कि अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान खेलने उतरते हैं या नहीं?

कैसी है अब ईशान किशन की हालत?

नेट प्रैक्टिस के दौरान ईशान किशन जमकर छक्के-चौकों की बारिश कर रहे थे. मगर, तभी नवदीप सैनी की एक बाउंसर से बचने के चक्कर में वह खुद को चोटिल करा बैठे. हालांकि, अच्छी बात यह रही कि इस घटना के बाद किशन चल पा रहे थे और मैदान से बाहर जाने से पहले अपने साथियों के साथ आइस बॉक्स पर बैठे. रिपोर्ट्स की मानें, तो ईशान किशन को कोई गंभीर समस्या नहीं हुई है, क्योंकि किशन खुद मैदान से बाहर जा पाए.

बताते चलें, ईशान किशन अपने स्ट्रोकप्ले में सहज दिखे और सेशन के दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ बैटिंग की. दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के साथ बैटिंग करते देखा गया, क्योंकि रविवार को ओपनर की जगह के लिए दोनों के बीच मुकाबला हो सकता है.

भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज का शेड्यूल है ऐसा

भारतीय क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 13 सितंबर से 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को, दूसरा टी-20 15 सितंबर और तीसरा टी-20 मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. तीनों ही मुकाबले अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेले जाएंगे.

मैच तारीख दिन मुकाबला समय (IST) वेन्यू
 पहला T20I 13 सितंबर 2026 रविवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
दूसरा T20I 15 सितंबर 2026 मंगलवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
 तीसरा T20I 17 सितंबर 2026 गुरुवार अफगानिस्तान VS भारत शाम 7:00 बजे अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वाड

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा (उपकप्तान),​ शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा.

भारतीय क्रिके टीम : इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नंग्याल खारोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई, नवीन-उल-हक.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11, जानिए कौन होगा अंदर, कौन होगा बाहर

Continue reading on the app

MS Dhoni Mentorship: झारखंड क्रिकेट का नया दौर, दलीप ट्रॉफी जीत से बढ़ी उम्मीदें

घरेलू क्रिकेट से काफी पहले दूरी बना चुके धोनी अब भी रांची में युवा खिलाड़ियों के बीच नजर आते हैं और अपने अनुभव से उन्हें खेल की बारीकियां समझाते हैं। पूर्वी क्षेत्र की दलीप ट्रॉफी जीत ने झारखंड के उभरते क्रिकेट ढांचे की ताकत को भी सामने ला दिया है।

झारखंड क्रिकेट के लिए पूर्वी क्षेत्र की दलीप ट्रॉफी जीत सिर्फ एक खिताब नहीं है, बल्कि राज्य से निकल रही नई क्रिकेट प्रतिभाओं की बढ़ती ताकत का संकेत भी है। पूर्वी क्षेत्र ने गुरुवार को 2012 के बाद पहली बार दलीप ट्रॉफी अपने नाम की। इस सफलता में झारखंड के कई युवा खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई और उनके प्रदर्शन के पीछे महेंद्र सिंह धोनी की सलाह और अनुभव भी चर्चा में आया है।

कप्तान ईशान किशन ने फाइनल में दोनों पारियों को मिलाकर 350 से ज्यादा रन बनाए और टीम की जीत में सबसे बड़ी भूमिका निभाई। उनके अलावा शिखर मोहन, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद क़ुनैन कुरैशी और अनुकूल रॉय ने भी अभियान के दौरान महत्वपूर्ण योगदान दिया। हालांकि यह पूरी तरह पूर्वी क्षेत्र की सामूहिक सफलता थी। बंगाल से मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप घरामी और शाहबाज अहमद जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने टीम को मजबूती दी। बिहार के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने भी सेमीफाइनल में टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं।

गौरतलब है कि झारखंड क्रिकेट से जुड़े लोगों के मुताबिक धोनी अब भी राज्य की क्रिकेट व्यवस्था पर करीबी नजर रखते हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और पूर्व भारतीय खिलाड़ी सौरभ तिवारी ने बताया कि जब भी धोनी रांची में होते हैं और उनके पास समय होता है, वह खुद क्रिकेट मैदान पहुंचते हैं। ट्रेनिंग कैंप के दौरान वह युवा और अनुभवी खिलाड़ियों से बातचीत करते हैं और उन्हें अपनी बातें समझाते हैं।

सौरभ तिवारी के अनुसार, धोनी कई बार यह भी बताते हैं कि किन खिलाड़ियों पर नजर रखनी चाहिए। खिलाड़ियों से मुलाकात के दौरान वह सिर्फ तकनीक की बात नहीं करते, बल्कि उन्हें खेल को पढ़ने और परिस्थितियों के हिसाब से फैसला लेने की सलाह देते हैं। शीर्ष स्तर पर सफलता के लिए यह मानसिक समझ काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

बता दें कि झारखंड के पूर्व खिलाड़ी ईशांक जग्गी, जो अब राज्य की 23 वर्ष से कम आयु की टीम के कोच हैं, भी धोनी के प्रभाव को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं। उनके मुताबिक धोनी झारखंड से भारतीय टीम तक पहुंचने वाले पहले बड़े खिलाड़ी थे, जिन्होंने राज्य के युवाओं को यह विश्वास दिलाया कि छोटे क्रिकेट केंद्र से आने वाले खिलाड़ी भी देश के सर्वोच्च स्तर तक पहुंच सकते हैं।

जग्गी ने कहा कि रांची में रहने के दौरान धोनी मैदान पहुंचते हैं और खिलाड़ी तथा प्रशिक्षक उनसे अलग-अलग परिस्थितियों पर सलाह लेते हैं। पुरुषों के साथ महिला टीम के खिलाड़ियों को भी उनके अनुभव का फायदा मिलता है।

मौजूद जानकारी के अनुसार, झारखंड की यह प्रगति सिर्फ दलीप ट्रॉफी तक सीमित नहीं है। पिछले साल ईशान किशन की अगुवाई में टीम ने पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती थी। राज्य के पूर्व खिलाड़ी अब प्रशिक्षण, चयन और प्रशासन से जुड़कर नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।

ऐसे में धोनी झारखंड क्रिकेट के लिए सिर्फ अतीत की बड़ी पहचान नहीं, बल्कि नई पीढ़ी और भारतीय क्रिकेट के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बने हुए हैं। ईशान किशन, कुमार कुशाग्र, शिखर मोहन, अनुकूल रॉय और मोहम्मद क़ुनैन कुरैशी जैसे खिलाड़ियों का उभरना बताता है कि झारखंड का अगला क्रिकेट अध्याय काफी मजबूत होने की उम्मीद हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ईशान किशन की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, बीच में छोड़नी पड़ी प्रैक्टिस, शॉर्ट-पिच गेंद परेशानी का सबब

Ishan Kishan Injury net session: अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. नेट सत्र के दौरान नवदीप सैनी की बाउंसर से बचने के प्रयास में स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन की पीठ में गंभीर खिंचाव आ गया. दलीप ट्रॉफी के फाइनल में 270 और 80 रनों की मैराथन पारियां खेलने वाले ईशान पिछले कुछ समय से लगातार क्रिकेट खेल रहे हैं. Fri, 11 Sep 2026 23:10:54 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: BRICS में महिलाओं को स्वास्थ्य सेवा पर संवाद, Dr. Upasana Arora ने क्या बताया? | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T17:46:25+00:00

Breaking News: रूस-यूक्रेन जंग, ब्रिक्स से समाधान? | BRICS | PM Modi | Putin | Trump | US | Russia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T17:42:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers