Responsive Scrollable Menu

PM मोदी और ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन के बीच द्विपक्षीय बैठक, इनोवेशन और वैश्विक विकास पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने शुक्रवार को राजधानी में 18वें ब्रिक्स समिट के दौरान द्विपक्षीय बैठक की. दोनों नेताओं ने भारत-ईरान के रिश्तों को मजबूत करने और मल्टीलेटरल मंचों पर  सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. यह बैठक तब हुई जब दोनों नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ ब्रिक्स बिजनेस फोरम 2026 को संबोधित किया.

फोरम में PM मोदी को अन्य नेताओं के साथ पेजेशकियन का हाथ थामे और उनके संग चलते हुए दिखे. यह इस बात का संकेत था कि इस बड़े समूह के नेताओं के बीच एकजुटता है, क्योंकि वे व्यापार, निवेश, इनोवेशन और वैश्विक विकास में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा कर रहे थे.

अर्थव्यवस्थाओं के आकार तक सीमित नहीं

यह द्विपक्षीय बैठक ऐसे वक्त में हो रही है, जब पेजेश्कियान ने ब्रिक्स बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में ब्रिक्स  देशों के बीच मजबूत आर्थिक सहयोग और संभावित सहयोग से असल सहयोग की ओर बढ़ने की बात कही थी. पेजेश्कियान ने कहा, "हमारा मानना ​​है कि ब्रिक्स की असली ताकत सिर्फ इसके सदस्यों की अर्थव्यवस्थाओं के आकार तक सीमित नहीं है; बल्कि यह तब और साफ हो जाती है जब इन क्षमताओं को व्यापार, निवेश और संयुक्त वित्तपोषण के नेटवर्क में बदला जाता है– यानी संभावित सहयोग से असल सहयोग की ओर बढ़ना है." 

आर्थिक माहौल को और जटिल बना दिया

उन्होंने यह भी कहा कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावट और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए आर्थिक साधनों के बढ़ते इस्तेमाल ने आर्थिक माहौल को और जटिल बना दिया है. उन्होंने कहा,"आज दुनिया  अपने सबसे जटिल दौर से गुजर रही है. भू-राजनीतिक अनिश्चितता, सप्लाई चेन में रुकावट और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए आर्थिक साधनों के बढ़ते इस्तेमाल ने उस आर्थिक माहौल को और जटिल बना दिया है, जिसमें देश काम करते हैं. सवाल यह है कि इन चुनौतियों पर ब्रिक्स की क्या प्रतिक्रिया है?"

ये भी पढ़ें: नई दिल्ली में पुतिन US-यूरोप पर कसा तंज: बोले- अब पश्चिमी देशों का दबदबा खत्म हो रहा है; PM मोदी बोले- तेजी से बढ़ी हमारी इकॉनोमी

Continue reading on the app

India News Today: BRICS से मौसम और बाजार तक...11 सितंबर को देश में क्या-क्या हुआ?

11 सितंबर 2026 की India Latest News में BRICS Summit, मोदी-पुतिन मुलाकात, शेयर बाजार और रुपया, बारिश अलर्ट, NEET-SS, UP Home Guard PET और महिला एशिया कप की बड़ी खबरें जानें।

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Iran-backed Houthis claim major advance in Yemen | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:15+00:00

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में हो गया खेला! | Breaking | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers