Responsive Scrollable Menu

Explainer: फिल्मों में कैमरा सामने होकर भी क्यों नहीं आता नजर, मिरर शॉट में छिपी होती हैं ये खास ट्रिक

Filmy Mirror Shot Tricks: आपने गौर किया होगा कि कई बार फिल्म देखते समय एक सीन ऐसा आता है जिसमें एक्टर मिरर के सामने खड़ा होता है. वह अपने बाल ठीक कर रहा होता है, चेहरा देख रहा होता है, मेकअप कर रहा होता है या फिर आईने में खुद को देखकर इमोशनल दिखाई देता है. कैमरा भी ऐसा लगता है जैसे बिल्कुल सामने मौजूद है, लेकिन हैरानी की बात यह लगती है कि आईने में कैमरा या कैमरामैन कहीं नजर नहीं आता. आखिर ऐसे कैसे किया जाता है. क्योंकि रियल में मिरर के सामने रखी हर चीज नजर आती है. लेकिन फिल्मों में कैमरा क्यों नहीं दिखाई देता है. 

दरअल, यहां फिल्ममेकर्स किसी एक ट्रिक पर डिपेंड नहीं रहते. सीन की जरूरत, कैमरे की मूवमेंट, सेट की बनावट और अपने बजट के हिसाब से अलग-अलग तरीके की ट्रिक अपनाते हैं. कई बार कैमरा सिर्फ एंगल बदलने से ही गायब हो जाता है, कई बार पूरा सेट दो हिस्सों में बनाया जाता है और एक्टर के डुप्लीकेट को सामने खड़ा कर दिया जाता है. आज के दौर में जरूरत पड़ने पर वीएफएक्स की मदद भी ली जाती है. यही वजह है कि जो सीन दर्शक को बिल्कुल नॉर्मल आईने वाला शॉट लगता है, उसके पीछे काफी सोच और तैयारी होती है.  

सबसे आसान तरीका क्या होता है?

मिरर शॉट का सबसे बेसिक तरीका उतना सीक्रेट  नहीं है जितना स्क्रीन पर दिखाई देता है. कैमरे को आईने के बिल्कुल सामने रखने के हल्का सा साइड में रखा जाता है. फिर कैमरे का एंगल इस तरह सेट किया जाता है कि वह एक्टर और उसका रिफ्लेक्शन तो रिकॉर्ड कर ले, लेकिन कैमरा खुद मिरर में नहीं नजर आता है. कई बार लेंस की लंबी फोकल लेंथ और फ्रेमिंग से भी इस सेटअप को तैयार किया जाता है.  

यही वजह है कि फिल्मों में एक्टर आईने के बिल्कुल सामने दिखाई देता है लेकिन कैमरा असल में उसके ठीक पीछे नहीं होता. वह थोड़ा लेफ्ट या राइट, कभी-कभी काफी दूरी पर भी हो सकता है. कैमरा इतनी सूझबूझ से रखा जाता है कि दर्शक को फ्रेम देखकर ऐसा महसूस हो कि वह एक्टर के ठीक सामने मौजूद है.इसमें एक और दिलचस्प बात यह भी है. कई बार एक्टर असल में अपने रिफ्लेक्शन की तरफ नहीं बल्कि कैमरे की तरफ देख रहा होता है. फ्रेमिंग ऐसी रखी जाती है कि दर्शक को लगता है कि वह आईने में खुद को देख रहा है.

आईना थोड़ा टेढ़ा हो तो पूरा गेम बदल जाता है?

बता दें कि आईने की पोजिशन मिरर शॉट में बहुत बड़ा रोल निभाती है. अगर आईना बिल्कुल सीधा कैमरे के सामने है और कैमरा भी उसी लाइन में रखा गया है, तो कैमरे की रिफ्लेक्शन दिखाई दे सकती है. वहीं, अगर आईने को थोड़ा एंगल देकर कैमरे की पोजिशन बदल दी जाए तो रिफ्लेक्शन बदल सकती है. सिनेमैटोग्राफर इसी ट्रिक का यूज करते हैं. कैमरा ऐसी जगह रखा जाता है जहां से एक्टर का रिफ्लेक्शन दिखाई दे, लेकिन कैमरे की रिफ्लेक्शन का ना दिखाई पड़े. दर्शक को आईना सीधा दिखाई देता है, जबकि असल सेटअप में उसके एंगल और कैमरे की पोजिशन के बीच काफी सोच-समझकर दूरी बनाई गई होती है. इसी वजह से कुछ फिल्मों में आईने का एंगल थोड़ा अजीब दिखाई देता है, लेकिन कहानी देखते समय ऑडियंस उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देता. कैमरे का काम ही यही है कि तकनीकी चीजें छिपी रहें और स्क्रीन पर सब कुछ नेचुरल लगे.

कई बार आईना भी नहीं होता 

यह मिरर शॉट की सबसे दिलचस्प ट्रिक्स में से एक है. पर्दे पर फिल्म को देख रही ऑडियंस को लगता है कि एक्टर आईने में खुद को देख रहा है, लेकिन असल में वहां आईना होती ही नहीं है. कैमरे और एक्टर के बीच खाली जगह होती है और दूसरी तरफ दूसरा कलाकार या डुप्लीकेट खड़ा होता है. 

इस टेक्नॉलॉजी का यूज  खासतौर पर तब किया जा सकता है जब डायरेक्टर को कैमरे को ऐसी जगह से गुजारना हो जहां असली आईना कैमरा दिखाई देगा. सेट को दो हिस्सों में तैयार किया जाता है और दोनों हिस्सों को बिल्कुल मैच कराया जाता है. जिसके बाद कैमरा एक हिस्से को शूट करता है और फिर एडिटिंग के जरिए कैमरा को आईने के पार दिखाया जाता है.  कुछ फिल्मों में इस तरह के शॉट के लिए एक्टर के डुप्लीकेट का यूज किया जाता है.

वन-वे मिरर भी आता है काम

इनता ही नहीं कुछ खास शॉट्स में वन-वे मिरर या टू-वे मिरर जैसी टेक्नॉलॉजी का भी यूज किया जाता है.  इसका बेसिक आइडिया यह होता है कि हर तरफ आईने की तरह दिखाई दे और दूसरी तरफ से कैमरे को शूट करने की जगह मिल जाए. इसका यूज यह है कि कैमरा ऐसी जगह छिप सकता है जहां ऑडियंस उसे देख ही नहीं सकता. ब्लैक स्वान जैसे कुछ फेमस मिरर शॉट्स में वन-वे मिरर जैसी टेक्नॉलॉजी के यूज की चर्चा हुई है. यानी यहां सिर्फ आईना लगाकर कैमरा छिपाना काफी नहीं होता. लाइट कहां से आ रही है, एक्टर किस डायरेक्शन में देख रहा है और बैकग्राउंड कितना चमकीला है, इन सभी चीजों को कंट्रोल करना पड़ता है.

वीएफएक्स का भी किया जाता है यूज

आज के दौर में सबसे बढ़िया ऑप्शन वीएफएक्स है. अगर किसी शॉट में कैमरा आईने में दिखाई दे रहा है और उसे सेट पर गायब करना पॉसिबल नहीं होता है तो फिल्ममेकर्स कैमरे को वीएफएक्स को हटा देते हैं. इसके लिए पहले पूरा सीन शूट किया जाता है. फिर जरूरत के हिसाब से बैकग्राउंड या खाली फ्रेम भी रिकॉर्ड किया जा सकता है. पोस्ट-प्रोडक्शन में वीएफएक्स आर्टिस्ट रिफ्लेक्शन वाले हिस्से को ध्यान से देखकर कैमरा और जरूरत पड़ने पर कैमरा ऑपरेटर को डिजिटल तरीके से हटा देते हैं. 

हालांकि, स्थिर शॉट में यह काम थोड़ा आसान हो सकता है, लेकिन कैमरा घूम रहा हो, एक्टर उसके सामने से गुजर रहा हो या आईने में लगातार बदलता रिफ्लेक्शन दिखाई दे रहा हो तो काम काफी कठिन हो जाता है. ऐसे शॉट में फ्रेम-दर-फ्रेम काम और ट्रैकिंग की जरूरत पड़ सकती है. आपको बता दें कि फिल्ममेकिंग में मूवी से आईने के सामने से कैमरे को छिपाने के लिए कई और भी ट्रिक का यूज किया जाता है. 

ये भी पढ़ें: Explainer: बॉलीवुड में कब और कैसे हुई Ganesh Chaturthi की शुरुआत? यहां पर जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी

Continue reading on the app

Kal Ka Mausam: कल 24 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Kal Ka Mausam: मॉनसून देश में एक बार फिर से एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने 12 सितंबर 2026 के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत देश के 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. ऐसे में किसानों, यात्रियों और खुले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. 

24 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी

12 सितंबर को जिन राज्यों में खराब मौसम की संभावना जताई गई है, उनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम शामिल हैं. कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है. 

मौसम में इस बदलाव के पीछे उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण और उत्तरी हरियाणा से लेकर उत्तरी बंगाल की खाड़ी तक फैली ट्रफ जैसी मौसमी प्रणालियां बताई गई हैं. बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण पूर्वी भारत के कई हिस्सों में भी मौसम खराब रहने की संभावना है.

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम

राजधानी दिल्ली में 12 सितंबर को भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में पहले से बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है, इसलिए लोगों को मौसम को ध्यान में रखकर यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी जा रही है.  

यूपी और बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. इन इलाकों में हवाओं की गति करीब 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

बिहार में पटना, गया, जहानाबाद, चंपारण, रोहतास, औरंगाबाद, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर और बेगूसराय समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है. यहां तेज हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड के रांची, गुमला, सिमडेगा, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग समेत कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. यहां हवा की गति करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा कल का मौसम

उत्तराखंड में देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में बारिश और आंधी का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और कांगड़ा में भी खराब मौसम की चेतावनी दी गई है. पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है. 

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कैसा रहेगा कल का मौसम

राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, कोटा, उदयपुर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. यहां हवाएं 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.

मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट है और करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, छत्तीसगढ़ में सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, बस्तर और महासमुंद समेत कई इलाकों में भारी बारिश के साथ 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवा चलने की चेतावनी है. 

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कैसा रहेगा कल का मौसम

पश्चिम बंगाल में 12 और 13 सितंबर को कोलकाता, मेदिनीपुर, दार्जिलिंग, हावड़ा, नादिया, अलीपुरद्वार और अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. हवा की गति 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है.

ओडिशा के सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, भुवनेश्वर, पुरी, क्योंझर और बालासोर में मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट है. यहां करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

मौसम विभाग के इस अलर्ट को देखते हुए लोगों को आंधी के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी जाती है. किसानों को भी स्थानीय मौसम चेतावनियों पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने की जरूरत है.

 

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Why is Donald Trump visiting the Republic of Ireland? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:30:30+00:00

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी 3 गुना बढ़ी? | DA HIke | Salary Hike #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:30:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers