Responsive Scrollable Menu

Gonda News: गोंडा कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के खिलाफ संजय निषाद का पैदल मार्च | Sanjay Nishad

Gonda News: गोंडा कारोबारी विनोद साहनी की हत्या के खिलाफ संजय निषाद का पैदल मार्च | Sanjay Nishad #gonda #sanjaynishad #upnews #crimenews #uppolice निषाद पार्टी कार्यकर्ता विनोद साहनी की हत्या के विरोध में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद सड़कों पर उतरे. संजय निषाद ने पैदल मार्च निकालकर अपना विरोध जाहिर किया. news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, brics summit 2026, vande mataram row, delhi ncr train cancelled, punjab drug yatra, delhi brics security, bihar flood, sitapur flood, samastipur flood, bulandshahr ganga flood, mirzapur the movie, shoorveer song controversy

Continue reading on the app

AI Claude Model Misuse: एंथ्रोपिक का बड़ा खुलासा, चीनी और रूसी Hacking Groups के निशाने पर एआई

आर्टफिशल इन्टेलिजेंस  जितनी तेज हो रही है, उसके गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता भी उतनी ही बढ़ रही है। अब एंथ्रोपिक ने अपनी विस्तृत सुरक्षा रिपोर्ट में ऐसे कई मामलों का खुलासा किया है, जिनमें उसके एआई मॉडल क्लॉड का इस्तेमाल जासूसी, बड़े पैमाने पर निगरानी, साइबर अपराध, भ्रामक प्रचार और संवेदनशील जैविक शोध जैसे कामों के लिए करने की कोशिश की गई।

मौजूद जानकारी के अनुसार, एंथ्रोपिक ने दिसंबर 2025 से अगस्त 2026 के बीच सामने आए कई मामलों की जांच की। इनमें कथित तौर पर सरकारों से जुड़े समूह, आर्थिक अपराधी, प्रचार नेटवर्क, निगरानी उपकरण बनाने वाले लोग और राजनीतिक उद्देश्य से काम करने वाले समूह शामिल थे। कंपनी ने कहा कि ये मामले सामान्य दुरुपयोग से अलग थे और अब तक सामने आए सबसे गंभीर तथा नए तरह के खतरे वाले मामलों में शामिल हैं।

रिपोर्ट में क्लॉड हाइकू, सोननेट और ओपस जैसे मॉडलों के इस्तेमाल का जिक्र है। एंथ्रोपिक के अनुसार, उसके नए फेबल और मिथोस श्रेणी के मॉडल इन मामलों में इस्तेमाल नहीं हुए, हालांकि एक मामले में मॉडल से निकली जानकारी को दूसरे मॉडल को तैयार करने के लिए इस्तेमाल करने जैसी गतिविधि सामने आई।

जैविक शोध से जुड़े मामले सबसे संवेदनशील रहे हैं। कंपनी ने ऐसे पांच मामलों का अध्ययन किया, जिनमें कुछ वैज्ञानिकों ने खतरनाक रोग पैदा करने वाले विषाणुओं से संबंधित शोध में मदद लेने की कोशिश की। एंथ्रोपिक ने माना कि ऐसे मामलों में शोध का उद्देश्य हमेशा साफ नहीं होता, क्योंकि सामान्य वैज्ञानिक रिसर्च और संभावित नुकसान पहुंचाने वाले प्रयोगों के बीच अंतर करना कई बार बेहद मुश्किल होता है।

मई में सामने आए एक मामले में एक वैज्ञानिक ने चिकनगुनिया विषाणु से जुड़े ऐसे रिसर्च के लिए आवेदन तैयार करने में मदद मांगी, जिसमें उसकी प्रकृति में बदलाव से संबंधित काम शामिल था। एंथ्रोपिक ने इसे संदिग्ध माना, खासकर इसलिए क्योंकि उसे लगा कि शोध का संबंध सैन्य संस्थान से हो सकता है। कंपनी के सुरक्षा सिस्टम ने अनुरोध रोक दिया, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने किसी तीसरे पक्ष के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था को दरकिनार करने की कोशिश की।

एक अन्य मामले में क्लॉड ओपस के जरिए ऑर्थोपॉक्स वायरस से संबंधित संवेदनशील शोध प्रस्ताव तैयार करने की कोशिश की गई। वहीं, पक्षी इन्फ्लूएंजा से जुड़े एक शोधकर्ता को कंपनी ने कमजोर मॉडल तक सीमित रखा। एंथ्रोपिक ने राज्य से जुड़े विष और विषैले पदार्थों के दो संदिग्ध रिसर्च कार्यक्रम भी रोके। 30 दिन की एक जांच में उसे करीब 35 राज्य-संबंधित रिसर्च गतिविधियां मिलीं, हालांकि कंपनी ने स्पष्ट किया कि इनमें से ज्यादातर सामान्य नागरिक वैज्ञानिक रिसर्च थे और हर मामले में नुकसान की मंशा साबित नहीं हुई।

हथियारों से जुड़े इस्तेमाल की भी चिंता सामने आई है। एंथ्रोपिक ने चीन में तीन, रूस में दो और यमन में एक मामले का उल्लेख किया। कंपनी के अनुसार, इन मामलों में एआई की मदद से मिसाइल, ड्रोन और अन्य सैन्य प्रणालियों से संबंधित सॉफ्टवेयर तैयार करने की कोशिश की गई।

रूस से जुड़े एक मामले में स्वचालित ड्रोन प्रणाली विकसित करने की कोशिश का आरोप है। चीन से जुड़े एक अन्य मामले में इलेक्ट्रॉनिक युद्ध और वायु रक्षा से संबंधित प्रणाली पर काम किए जाने की बात कही गई है। यमन के मामले में भी रॉकेट और अन्य सैन्य तकनीक से जुड़े सॉफ्टवेयर पर काम करने का दावा किया गया है।

गौरतलब है कि निगरानी के मामले भी कम गंभीर नहीं हैं। एंथ्रोपिक ने ऐसे नौ मामलों की पहचान की। चीन से जुड़े संदिग्ध समूहों पर उइगर समुदाय, पत्रकारों और विभिन्न धार्मिक समूहों की जानकारी जुटाने का आरोप है। ईरान से जुड़े दो समूहों ने कथित तौर पर हजारों लोगों की निगरानी और सोशल मीडिया की बड़ी मात्रा में सामग्री का विश्लेषण किया।

साइबर जासूसी में भी क्लॉड का इस्तेमाल होने की बात सामने आई है। एक रूसी भाषी व्यक्ति पर यूक्रेन और यूरोप के 20 से अधिक सरकारी, रक्षा और कूटनीतिक संस्थानों को निशाना बनाने का आरोप है। एंथ्रोपिक के अनुसार, इस गतिविधि में बड़ी मात्रा में पहचान संबंधी और कारोबारी जानकारी हासिल की गई। चीन से जुड़े एक अन्य समूह ने करीब 50 संस्थानों को प्रभावित करने वाली गतिविधियों में एआई का इस्तेमाल किया।

भ्रामक प्रचार के लिए भी क्लॉड का इस्तेमाल किया गया। एंथ्रोपिक ने रूस, चीन, ईरान, बांग्लादेश और केन्या से जुड़े कम से कम नौ ऐसे प्रयासों को बाधित करने की बात कही है। कुछ मामलों में एआई का इस्तेमाल प्रचार की योजना बनाने और सामग्री तैयार करने दोनों के लिए किया गया।

इसके अलावा आर्थिक अपराधियों ने बड़ी संख्या में अनुप्रयोगों की जांच और चोरी किए गए आंकड़ों से जुड़ी गतिविधियों में भी क्लॉड का इस्तेमाल करने की कोशिश की। चीन से जुड़े एक नेटवर्क ने दर्जनों ऐसे विवाह परिचय मंच चलाए, जिनमें वास्तविक लोगों की जगह एआई से तैयार व्यक्तित्वों का इस्तेमाल किया जा रहा था। एंथ्रोपिक के अनुसार, हजारों ऐसे आर्टफिशल व्यक्तित्वों ने बड़ी संख्या में वास्तविक यूजर्स से बातचीत की।

बता दें कि एंथ्रोपिक ने कुछ प्रतिस्पर्धी एआई कंपनियों पर भी क्लॉड के जवाबों का इस्तेमाल अपने मॉडल तैयार करने के लिए करने का आरोप लगाया है। इनमें अलीबाबा, मूनशॉट एआई, डीपसीक, झिपु, श्याओमी, सेंसटाइम और मिनीमैक्स से जुड़े अभियान शामिल बताए गए हैं। कंपनी के अनुसार, अलीबाबा से जुड़ी एक गतिविधि में हजारों संदिग्ध खातों के जरिए करोड़ों बातचीत की गईं।

एंथ्रोपिक ने इन मामलों के बाद संदिग्ध खातों पर रोक लगाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, नए खतरे पहचानने और जरूरत पड़ने पर संबंधित अधिकारियों तथा दूसरी तकनीकी कंपनियों के साथ जानकारी साझा करने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि जैसे-जैसे एआई अधिक सक्षम होगी, उसके दुरुपयोग के तरीके भी बदलेंगे। ऐसे में केवल मॉडल को बेहतर बनाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को भी लगातार मजबूत करना जरूरी होगा। यही वजह है कि एंथ्रोपिक ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक किया हैं।

Continue reading on the app

  Sports

ज़्वेरेव लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में:US ओपन में खाचानोव को सीधे सेटों में हराया; इस साल दूसरी मेजर ट्रॉफी के लिए उतरेंगे

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज़्वेरेव ने लगातार तीसरे ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बना ली है। शुक्रवार को न्यूयॉर्क में खेले गए US ओपन के सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर-1 ज़्वेरेव ने रूस के करेन खाचानोव को 6-3, 7-6 (7), 7-6 (6) से हराया। अब रविवार को फाइनल में उनका सामना अमेरिका के बेन शेल्टन या फ्रांसिस टियाफो से होगा। ज़्वेरेव ने इस साल फ्रेंच ओपन में अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था और इसके बाद विंबलडन के फाइनल में पहुंचे, जहां उन्हें यानिक सिनर से हार मिली। अब उनके पास इस साल दूसरी मेजर ट्रॉफी जीतने का मौका है। यह उनके करियर का छठा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। दोनों टाईब्रेकर में पिछड़कर भी जीते खाचानोव ने दूसरे सेट में 0-2 से पिछड़ने के बाद ज़्वेरेव की सर्विस ब्रेक कर वापसी की। इसके बाद सेट टाईब्रेकर तक पहुंचा। यहां खाचानोव ने ज़्वेरेव के दो सेट पॉइंट बचाए, लेकिन ज़्वेरेव ने 34 शॉट की लंबी रैली जीतकर दबाव बनाए रखा और सेट 7-6 (7) से अपने नाम कर लिया। तीसरे सेट में भी खाचानोव ने टाईब्रेकर में 3-0 और फिर 5-2 की बढ़त बनाई। एक समय लगा कि मुकाबला चौथे सेट में जा सकता है, लेकिन ज़्वेरेव ने लगातार अंक जीतकर स्कोर बराबर किया और 7-6 (6) से सेट जीत लिया। पहले दो राउंड में पांच-पांच सेट खेलने के बाद ज़्वेरेव ने इसके बाद लगातार 13 सेट जीते हैं। उनकी सर्विस और ग्राउंडस्ट्रोक्स की निरंतरता ने सेमीफाइनल में खाचानोव की चुनौती को अंततः खत्म कर दिया। खाचानोव के फोरहैंड ने निर्णायक मौकों पर दिया साथ नहीं खाचानोव इस सीजन खराब फॉर्म के बावजूद US ओपन में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। उनकी मौजूदा रैंकिंग 50 है, जबकि वह करियर में आठवें नंबर तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने दूसरे और तीसरे सेट में ज़्वेरेव को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्णायक मौकों पर उनके फोरहैंड से गलतियां हुईं। दूसरी ओर ज़्वेरेव ने दबाव में अपनी सर्विस और बेसलाइन गेम पर पकड़ बनाए रखी। 2026 में ग्रैंड स्लैम रिकॉर्ड 24-2 इस जीत के साथ इस सीजन ग्रैंड स्लैम मैचों में ज़्वेरेव का रिकॉर्ड 24-2 हो गया है। फ्रेंच ओपन में चैंपियन बनने के बाद उन्होंने विंबलडन का फाइनल खेला और अब US ओपन के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। यह पहली बार है जब ज़्वेरेव ने लगातार तीन ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाई है। इस साल उनकी ग्रैंड स्लैम में निरंतरता उस खिलाड़ी से बिल्कुल अलग दिख रही है, जो कई बार खिताब के करीब पहुंचकर चूक चुका है। 2020 की हार का दर्द मिटाने का मौका US ओपन से ज़्वेरेव की सबसे कड़वी याद 2020 के फाइनल की है। तब उन्होंने डोमिनिक थीम के खिलाफ शुरुआती दो सेट जीत लिए थे और एक समय खिताब से सिर्फ एक सेट दूर थे। इसके बावजूद थीम ने वापसी की और पांचवें सेट के टाईब्रेकर में मैच जीत लिया। थीम 1949 के बाद US ओपन फाइनल में शुरुआती दो सेट गंवाकर खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। छह साल बाद ज़्वेरेव के पास उसी टूर्नामेंट में वह अधूरा सपना पूरा करने का मौका है। ज़्वेरेव बोले- उम्मीद है अमेरिकियों का सपना पूरा नहीं होने दूंगा जीत के बाद ज़्वेरेव ने कहा, “उम्मीद है कि मैं रविवार को अमेरिकियों के ट्रॉफी जीतने के सपने को पूरा नहीं होने दूंगा।” उन्होंने कहा कि ग्रैंड स्लैम स्तर पर उन्होंने काफी संघर्ष किया है और कई बार खिताब के बेहद करीब पहुंचकर चूके हैं। उनके मुताबिक, शायद इस साल चीजें उनके पक्ष में जा रही हैं और यह उनका साल हो सकता है। फाइनल में अमेरिकी खिलाड़ी से मुकाबला होगा दूसरे सेमीफाइनल में आठवीं सीड बेन शेल्टन और 11वीं सीड फ्रांसिस टियाफो आमने-सामने होंगे। दोनों पहले US ओपन सेमीफाइनल खेल चुके हैं, लेकिन अभी तक किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में नहीं पहुंचे हैं। अगर इनमें से कोई अमेरिकी फाइनल में पहुंचता है तो 2003 के बाद पहली बार कोई अमेरिकी पुरुष खिलाड़ी US ओपन का खिताब जीतने के लिए खेलेगा। उस साल एंडी रोडिक चैंपियन बने थे। ज़्वेरेव के लिए चुनौती चाहे शेल्टन हों या टियाफो, इस साल के प्रदर्शन के बाद उनके पास US ओपन का पहला खिताब जीतने का मजबूत मौका होगा। टाउनसेंड-सिनियाकोवा ने US ओपन महिला डबल्स का खिताब जीता; चेक गणराज्य की कातेरिना सिनियाकोवा और अमेरिका की टेलर टाउनसेंड ने US ओपन महिला डबल्स का खिताब जीत लिया। टॉप सीड जोड़ी ने न्यूयॉर्क में अमेरिकी वाइल्ड कार्ड जोड़ी एशलिन क्रूगर और रॉबिन मोंटगोमरी को 5-7, 6-0, 6-2 से हराया। इस जीत के साथ दोनों ने एक जोड़ी के रूप में चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लिया। सिनियाकोवा और टाउनसेंड ने 2024 में विंबलडन, 2025 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और इस साल फ्रेंच ओपन का खिताब जीता था। US ओपन की ट्रॉफी के साथ उन्होंने चारों मेजर अपने नाम कर लिए। सिनियाकोवा ने दो अलग पार्टनर्स के साथ पूरा किया करियर स्लैम 30 साल की सिनियाकोवा के लिए यह 12वां ग्रैंड स्लैम महिला डबल्स खिताब है। वह ओपन एरा में कम से कम 12 ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब जीतने वाली आठ महिलाओं में शामिल हो गई हैं। वह दो अलग पार्टनर्स के साथ करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गईं। इससे पहले उन्होंने अपनी हमवतन बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीते थे। Sat, 12 Sep 2026 00:08:57

  Videos
See all

छात्राओं को Cut मारने वाले मनचले गिरफ्तार! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T00:45:07+00:00

AAJTAK 2 | WEATHER UPDATE | मॉनसूनी आफत अभी टला, कई राज्यों में आंधी-बारिश का ALERT! | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T00:35:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers