ATM कार्ड की तरह फोन टैप कर पेमेंट कर सकेंगे:UPI में नया टैप एंड पे फीचर लॉन्च, 5000 लिमिट; बिना इंटरनेट भी काम करेगा
अब आप अपने फोन से बिना QR कोड स्कैन किए और पिन डाले UPI पैमेंट कर सकेंगे। इसके लिए आपको अपने फोन को स्वेप मशीन पर ATM और क्रेडिट कार्ड की तरह टैप करना होगा। इससे एक बार में 5 हजार रुपए तक भेजे जा सकेंगे। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को UPI पेमेंट को और ज्यादा आसान बनाने के लिए दो नए फीचर लॉन्च किए हैं। इसमें एक NFC सपोर्ट वाले स्मार्टफोन के लिए 'UPI टैप एंड पे' सुविधा और दूसरा AI से लैस 'माय UPI' कंट्रोल प्लेटफॉर्म है। मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के दौरान RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इन्हें रोलआउट किया। ऐसे काम करेगा UPI टैप एंड पे अब तक UPI पेमेंट करने के लिए यूजर को QR कोड स्कैन करना पड़ता था, अमाउंट दर्ज करना होता था और फिर पिन डालना होता था। नई टैप एंड पे तकनीक में ये सब नहीं करना पड़ेगा। यदि आपके पास NFC सपोर्ट करने वाला फोन है, तो आप अपने फोन को मर्चेंट की पॉस (PoS) मशीन पर सिर्फ टच या टैप करके पेमेंट कर सकेंगे। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ सपोर्टेड पॉस मशीनों पर ही काम करेगी। ₹5,000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर पिन डालना होगा 5000 रुपए या उससे कम के पेमेंट लिए है, UPI पिन की जरूरत नहीं होगी, लेकिन इससे ज्यादा का अमाउंट ट्रांसफर करने के लिए यूजर को पॉस मशीन की स्क्रीन या अपने फोन एप पर UPI पिन डालना अनिवार्य होगा। माय UPI: ट्रैंजैक्शन फेल होने पर तुरंत रिफंड मिलेगा नॉलेज पार्ट: स्मॉल लैंग्वेज मॉडल (SLM) क्या है? यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का एक हल्का वर्जन है, जिसे खास सेक्टर के डेटा पर ट्रेन किया जाता है। NPCI का 'FiMI' मॉडल पेमेंट्स और फाइनेंशियल सुरक्षा से जुड़े सवालों को तुरंत और सटीकता से समझने के लिए बनाया गया है।
₹2.5 लाख से शुरू किया सफर, आज ₹2 करोड़ टर्नओवर; ऐसे 'मशरूम किंग' बने उपेंद्र कुशवाहा
Business Success Story: बिहार के उपेंद्र कुशवाहा ने महज ₹2.5 लाख से मशरूम बिजनेस शुरू किया. अपनी मेहनत व बेहतर तकनीक के दम पर इसे बड़े कारोबार में बदल दिया. आज उनका मशरूम कारोबार ₹2 करोड़ सालाना टर्नओवर तक पहुंच चुका है. उनकी यह कहानी कम निवेश में खेती आधारित बिजनेस शुरू करने वाले युवाओं के लिए प्रेरणादायक है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18



