Responsive Scrollable Menu

मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता, गुम और चोरी हुए 401 मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

मुरैना: मध्यप्रदेश में मोबाइल चोरी और गुम होने के मामलों में मुरैना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तकनीकी जांच और मोबाइल ट्रेसिंग के जरिए पुलिस ने 401 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को बड़ी राहत दी है। बरामद किये गये मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 95 लाख रुपए बताई जा रही है।

पुलिस ने अनुसार, बरामद मोबाइल में एप्पल, सैमसंग, वनप्लस, ओप्पो, रियलमी और मोटोरोला समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं। साथ ही मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को भी वापस सौंपे दिए गए हैं। चोरी या गुम हुए मोबाइल वापस पाकर स्वामियों के चेहरे फिर से खिल उठे।

अलग-अलग स्थानों से 401 मोबाइल किए बरामद

पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से जिलों के विभिन्न थानों एवं पुलिस चौकियों में मोबाइल फोन के चोरी और गुम हो जाने की काफी शिकायतें सामने आईं थी। पुलिस ने मामलों को गंभीरत से लेते हुए SP धर्मराज मीणा के निर्देशन में साइबर सेल की टीम ने मोबाइलों की तकनीकी जांच और ट्रेसिंग शुरू की। इसके बाद पुलिस की साइबर सेल टीम ने शिकायतों में दर्ज मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी जानकारियों के आधार पर फोन की तलाश शुरू की। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 401 मोबाइल बरामद किए गए।

एसपी धर्मराज मीणा ने लोगों से की खास अपील

मुरैना SP धर्मराज मीणा ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में बिना देरी किए पुलिस को सूचना दें और शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से तकनीकी माध्यमों के जरिए मोबाइल की लोकेशन और अन्य जरूरी जानकारी जुटाकर उसे ट्रेस करने तथा बरामद करने की संभावना बढ़ जाती है। इतना ही नहीं पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रेसिंग और बरामदगी के लिए तकनीकी माध्यमों से कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Continue reading on the app

विराट कोहली ने लंदन में CM एकनाथ शिंदे से की खास मुलाकात, जानिए किन मुद्दों पर हुई बातचीत

Virat Kohli With  Maharashtra Deputy Chief Minister Eknath Shinde: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 11 सितंबर को लंदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की. बातचीत खेल, बुनियादी ढांचे और महाराष्ट्र राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई कई सरकारी योजनाओं पर केंद्रित थी. 

विराट कोहली की सराहना की

'ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड' से सम्मानित हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मुलाकात को लेकर विराट कोहली की सराहना की. उन्होंने बताया कि जब वह लंदन पहुंचे और विराट कोहली को उनके लंदन में होने का मालूम चला, तो वह उनसे मिलने वहां पहुंचे. मुलाकात के बाद, डिप्टी सीएम शिंदे ने कोहली को एक "डाउन-टू-अर्थ" बताया.

उन्होंने कहा, "विराट कोहली लंदन में रहते हैं और जब उन्हें पता चला कि मैं यहां हूं, तो वे मुझसे मिलने आए. मुझे खुशी हुई कि इतने बड़े भारतीय क्रिकेटर, जिन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं, इतने सादगी पसंद हैं. हम पहले भी मिल चुके हैं, लेकिन आज हुई सीधी बातचीत से मुझे बहुत खुशी हुई. हमने मुझे मिले अवॉर्ड के बारे में भी बात की. मैंने उन्हें महाराष्ट्र की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया. मैंने इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में बात की, और उन्होंने खुद कहा कि हाल के वर्षों में महाराष्ट्र में जो विकास हुआ है, वह अभूतपूर्व है."

शिंदे को लंदन में मिला है अवॉर्ड

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे गुरुवार को लंदन पहुंचे थे. यहां उन्हें एक कल्चरल फंक्शन में महाराष्ट्र मंडल ने ग्लोबल प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवॉर्ड से सम्मानित किया. इसी दौरान शिंदे ने कहा कि आने वाले दिनों में लंदन में एक इंटरनेशनल मराठी लिटरेचर फेस्टिवल होना चाहिए. आपको बता दें, अवॉर्ड से पहले शिंदे ने लंदन में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के घर जाकर भारतीय संविधान के निर्माता को श्रद्धांजलि दी.

ये भी पढ़ें: BCCI में हेड पोजीशन के लिए निकली वैकेंसी, डेट, सैलरी सहित जान लीजिए क्या है आवेदन की आखिरी तारीख

Continue reading on the app

  Sports

Video: भारत बनाम अफगानिस्तान T20: कप्तानी, ओपनिंग जोड़ी और रणनीति पर फोकस

भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज दिल्ली में शुरू हो रही है। गौतम गंभीर के लिए टीम चयन चुनौतीपूर्ण है, खासकर श्रेयस अय्यर की कप्तानी में। ओपनिंग में वैभव सूर्यवंशी तय हैं, लेकिन संजू सैमसन या अभिषेक शर्मा में से कौन खेलेंगे, इस पर चर्चा जारी है। Fri, 11 Sep 2026 18:51:19 +0530

  Videos
See all

PM Modi Speech: BRICS Business Forum Leaders' Session में PM Modi का बड़ा बयान | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T14:09:52+00:00

मोबाइल नेटवर्क से परेशान ग्रामीणों ने टावर कर्मी को खंभे से बांधा | #UttarPradesh #MobileNetwork #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers