Responsive Scrollable Menu

कोहली के 2027 वर्ल्डकप पर कोच बोले- चर्चा ही क्यों:रोहित को बताया मैच विनर; DDCA बोला- दिल्ली के लिए जरूर खेलेंगे

विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि वर्ल्ड कप में विराट की जगह पर चर्चा करना ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि कोहली मैदान पर अपने प्रदर्शन और फिटनेस से खुद जवाब दे रहे हैं। वहीं, रोहित शर्मा को लेकर राजकुमार ने कहा कि वह अब भी शानदार खिलाड़ी और मैच विनर हैं। दूसरी ओर, दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने भी साफ किया है कि कोहली जब भी फ्री होंगे, दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट जरूर खेलेंगे। रोहित और कोहली 27 सितंबर को तिरुवनंतपुरम में खेलते दिखेंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत 3 वनडे और 5 टी-20 मैच खेलेगा। राजकुमार बोले- बहस करने की कोई बात नहीं राजकुमार शर्मा ने इंडिया टुडे से बातचीत में कहा कि कोहली ने हाल के मैचों में जिस तरह प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए 2027 वर्ल्ड कप में उनकी जगह को लेकर बहस नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोहली को अपनी क्षमता पर जबरदस्त भरोसा है और उनकी मेहनत वर्क एथिक उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है। राजकुमार के मुताबिक, कोहली ने सिर्फ भारतीय क्रिकेटरों को ही नहीं, बल्कि पूरे देश को फिटनेस के प्रति जागरूक किया है। राजकुमार ने कोहली के लिए कहा कि भगवान ने उन्हें क्रिकेट के लिए बनाया है और उनकी मेहनत ने उन्हें इतना बड़ा खिलाड़ी बनाया। रोहित भी मैच विनर, लेकिन भविष्य पर सवाल रोहित शर्मा को लेकर राजकुमार ने कहा कि उन्हें उनकी उम्र या भविष्य की चर्चा से ज्यादा उनके खेल को देखना चाहिए। उन्होंने रोहित को शानदार खिलाड़ी बताते हुए कहा कि अपने दिन पर वह अकेले मैच का रुख बदल सकते हैं। रोहित के भविष्य को लेकर इस समय चर्चा इसलिए ज्यादा है क्योंकि 2027 वर्ल्ड कप में अभी करीब एक साल से ज्यादा समय है और चयनकर्ता टीम में अगली पीढ़ी को भी तैयार कर रहे हैं। मई में रिपोर्ट सामने आई थी कि चयन समिति ने रोहित और कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए आराम देने पर चर्चा की थी, लेकिन अंत में दोनों को टीम में बनाए रखा गया। चयनकर्ताओं का रुख था कि दोनों अब सिर्फ वनडे खेलते हैं, इसलिए उन्हें मैच प्रैक्टिस देना जरूरी है। साथ ही साफ किया गया था कि वर्ल्ड कप से पहले किसी खिलाड़ी की जगह स्थायी नहीं है और चयन फॉर्म व फिटनेस के आधार पर होगा। रोहित-कोहली को लेकर गिल ने भी दिया था संकेत 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर कप्तान शुभमन गिल ने भी जुलाई में कहा था कि विराट कोहली टीम की भविष्य की योजना में शामिल हैं। गिल के मुताबिक, कोहली टीम मैनेजमेंट के साथ साउथ अफ्रीका में होने वाले वर्ल्ड कप के कॉम्बिनेशन पर चर्चा कर रहे थे और ऐसे खिलाड़ियों के बारे में भी बात कर रहे थे, जिन्हें टीम में आजमाया जा सकता है। गिल ने उस समय रोहित और कोहली को भारतीय बल्लेबाजी का पिछले एक दशक का आधार बताया था। हालांकि BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने जून में कहा था कि 2027 वर्ल्ड कप की टीम और खिलाड़ियों के भविष्य से जुड़ी बातचीत बोर्डरूम का मामला है और इसे सार्वजनिक रूप से चर्चा का विषय नहीं बनाया जाना चाहिए। कोहली-रोहित अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं कोहली और रोहित अब सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं। दोनों ने टेस्ट क्रिकेट से 2025 में संन्यास लिया था और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इस फॉर्मट से रिटायरमेंट ले लिया था। कोहली घरेलू क्रिकेट में दिल्ली के लिए फिर खेलेंगे इसी बीच DDCA अध्यक्ष रोहन जेटली ने विराट कोहली को लेकर एक और बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि कोहली जब भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच उपलब्ध होंगे, दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट जरूर खेलेंगे। कोहली ने 2025 में करीब 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी की थी। उन्होंने दिल्ली के लिए रेलवे के खिलाफ मुकाबला खेला था। इसके बाद उसी साल उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में भी दिल्ली के लिए मैच खेले। ----------------- पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तानी एजेंसी का क्रिकेटर रिजवान-इमाम को समन:ड्रेसिंग रूम की जानकारी लीक करने का आरोप; साइबर क्राइम ब्रांच पूछताछ करेगी पाकिस्तान के क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान और इमाम-उल-हक को कथित टीम लीक मामले में नोटिस भेजा गया है। नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) ने उन्हें शुक्रवार को लाहौर स्थित कार्यालय में पेश होने को कहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 18 मोटरसाइकिल बरामद

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में हो गया खेला! | Breaking | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:05+00:00

Why is Donald Trump visiting the Republic of Ireland? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers