Responsive Scrollable Menu

67 की उम्र में मां बनेंगी नीना गुप्ता? बोलीं- 'मैं प्रेग्नेंट हूं', जानिए क्या है सच्चाई

Neena Gupta Pregnant: नीना गुप्ता (Neena Gupta) बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, उन्होंने अपने करियर में 'गांधी', 'स्वर्ग' से लेकर खलयानक जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है. नीना आज भी बॉलीवुड में एक्टिव हैं. हालांकि, उन्हें अक्सर किसी ना किसी बात ट्रोल किया जाता रहता है. लेकिन वह ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब देने से पीछे नहीं हटती हैं. हाल ही में वह साड़ी पहने नजर आई थीं, जिसके बाद उनको लेकर चर्चा होने लगी कि वह प्रेग्नेंट हैं. अब उन्होंने उनकी पर्सनल लाइफ में दखल देने और बॉडी शेमिंग करने वालों को खुलकर जवाब दिया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह प्रेग्नेट हैं. आइए जानते हैं कि इसकी क्या सच्चाई है. 

ट्रोलर्स को दिया मुंह तोड़ जवाब

हाल ही में 67 साल की नीना से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि जब उनसे सवाल किया जाता है कि वो 'शादी कब कर रही हो?' तो वह इस तरह के सवालों का जवाब कैसे देती हैं, उन्होंने अपना मजेदार जवाब बताया. उन्होंने कहा, 'तुम्हारे बाप का नहीं खाती. तुम्हें क्या परेशानी है? तुमने शादी की है या नहीं?'  ऐसे में उनके जवाब से समझ जा सकता है कि वह पर्सलन लाइफ को लेकर किए सवाल का जवाब बेबाक अंदाज में देती हैं. इतना ही नहीं नीना गुप्ता ने अपने वजन को लेकर किए गए कमेंट्स का भी जिक्र किया.

साड़ी पहनने को लेकर किया गया ट्रोल

उन्होंने बताया कि एक बार साड़ी पहनते समय उन्होंने उसे कमर के पास थोड़ा ठीक किया था, जिससे वहां कपड़ा थोड़ा ज्यादा नजर आने लगा, इसके बाद कुछ लोगों ने उनके वेट को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा, 'मैंने पहले साड़ी पहनी हुई थी और उसे यहां इस तरह से ठीक किया, जिससे कमर के पास थोड़ा कपड़ा ज्यादा इकट्ठा हो गया. लोगों ने कहा, ‘क्या मेरी उम्र में, यानी 60 साल की उम्र में, मैं प्रेग्नेंट हूं?'

ये भी पढ़ें: 'Rise And Fall 2' से अशनीर ग्रोवर का कटा पत्ता, दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे वीरेंद्र सहवाग

'मैं प्रेग्नेंट हूं' 

नीना ने आगे बताया कि इस तरह के सवालों के बाद उन्होंने अपनी टीम से कह दिया कि लोगों से कह दो कि वो सच में प्रेग्नेंट हैं. उन्होंने कहा, 'इस तरह के बॉडी-शेमिंग कमेंट्स का सामना करने वाले लोगों को मैं यही सलाह देती हूं कि जब कोई उनके शरीर या वजन पर कमेंट करे, तो उसे कह दो कि हां, मैं प्रेग्नेंट हूं.' नीना गुप्ता की बातों से समझा जा सकता है कि उनके वजन और कपड़े को पहनने को लेकर भी उन्हें ट्रोल किया जाता है. जिससे परेशान होकर उन्होंने खुद ही अपनी टीम से कह दिया कि लोगों से कह दें कि वह प्रेग्नेंट हैं. 

चुंबक में नजर आ रही हैं नीना गुप्ता

हाल ही में नीना गुप्ता वध 2 में नजर आई थीं. इसके बाद अब वह नेटफ्लिक्स की सीरीज चुंबक में नजर आ रही हैं. इसमें नीना गुप्ता (Neena Gupta) के साथ देवेन भोजानी, अमायरा दस्तूर, अर्जुन बिजलानी, अनंत वी. जोशी और हेली शाह जैसे अहम कलाकार भी नजर आ रहे हैं. वहीं, इसकी कहानी की बात करें तो ये एक शहरी इलाके में रहने वाले परिवारों की कहानी पर आधारित हैं. इसका निर्माण हैड्स ऑफ प्रोडक्शन ने किया है. बता दें कि इसी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे पॉपुलर शो बने हैं. वहीं चुबंक सीरीज को आतिश कपाड़िया ने लिखा और डायरेक्ट किया है और निर्माता जमनादास (जेडी) मजेठिया और आतिश कपाड़िया हैं. 

ये भी पढ़ें: 'Rise And Fall 2' से अशनीर ग्रोवर का कटा पत्ता, दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे वीरेंद्र सहवाग

Continue reading on the app

BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत को क्या मिलेगा? UPI, कारोबार, तेल और टेक्नोलॉजी पर समझें असर

नई दिल्ली में होने वाली BRICS समिट पर दुनिया की नजर है. जानिए इस बैठक से भारत को व्यापार, ऊर्जा, टेक्नोलॉजी और आम आदमी को क्या फायदे मिल सकते हैं.

The post BRICS Summit 2026: मोदी-पुतिन-जिनपिंग की बैठक से भारत को क्या मिलेगा? UPI, कारोबार, तेल और टेक्नोलॉजी पर समझें असर appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

Video: एशिया कप 2026: पाकिस्तान की शर्मनाक हरकत, ट्रॉफी चोरी पर BCCI करे क्रिमिनल केस?

एशिया कप 2026 में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार ट्रॉफी जीती, लेकिन PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी पर ट्रॉफी चुराने का आरोप लगा है। उन्होंने प्रोटोकॉल तोड़कर ट्रॉफी दी। क्या BCCI को इस 'चोरी' पर केस करना चाहिए? #AsiaCup2026 #CricketControversy Mon, 14 Sep 2026 18:55:34 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath: UP के वकीलों को CM योगी का खास संदेश | Lawyer | UP News | Public Meeting |Prayagraj #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:45:06+00:00

Goonj With Arpita Aarya: इंडिया को पाकिस्तान से क्रिकेट क्यों खेलना पड़ता है? #pcb #mohsinnaqvi #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-14T13:45:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers