China On India Relations: पीएम मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात से पहले बदला चीन का रुख; मतभेद सुलझाने पर दिया जोर
ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत आगमन से ठीक पहले चीन की ओर से रिश्तों को बेहतर बनाने का सकारात्मक संदेश आया है। लगभग सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं, जहाँ शनिवार को उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता निर्धारित है।
इस बैठक से पूर्व बीजिंग में चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने दोनों देशों के बीच मतभेदों को दूर करने और रणनीतिक संवाद को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया है।
'अच्छे पड़ोसी और मददगार साझेदार बनने पर जोर'
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि चीन अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक ऊंचाई और दीर्घकालिक दृष्टिकोण से संभालने के लिए तैयार है। उन्होंने स्पष्ट किया कि चीन दोनों शीर्ष नेताओं द्वारा तय किए गए रणनीतिक मार्गदर्शन के आधार पर भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है।
माओ निंग ने कहा, "चीन और भारत को आपसी संचार बढ़ाना चाहिए, सहयोग को गहरा करना चाहिए और मतभेदों को उचित तरीके से सुलझाना चाहिए ताकि दोनों देश एक-दूसरे की मदद करने वाले अच्छे पड़ोसी और सच्चे साझेदार के रूप में आगे बढ़ सकें।"
7 साल बाद शी चिनफिंग का भारत दौरा और ब्रिक्स शिखर सम्मेलन
राष्ट्रपति शी जिनपिंग का यह दौरा काफी समय बाद हो रहा है, जो 2020 में पूर्वी लद्दाख सीमा विवाद के बाद दोनों देशों के बीच धीरे-धीरे सामान्य हो रहे रिश्तों का बड़ा संकेत है। कज़ान और तियानजिन के बाद बीते तीन वर्षों में दोनों नेताओं के बीच यह तीसरी मुलाकात होगी।
सीमा विवाद और कूटनीतिक पृष्ठभूमि
हाल के महीनों में भारत और चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और विदेश मंत्रियों (अजीत डोभाल और वांग ई) के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ताओं के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने पर सहमति बनी थी। चीनी विदेश मंत्रालय का यह ताज़ा बयान इस बात का संकेत है कि दोनों देश लंबे समय से चले आ रहे सीमा और व्यापारिक मुद्दों को सुलझाकर एक नया संतुलन बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।
Pitru Paksha 2026: न पंडित, न बड़ी सामग्री… घर पर ही इस आसान विधि से करें पितरों का श्राद्ध
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi






