Responsive Scrollable Menu

Brics Summit 2026: PM मोदी-पुतिन का साथ में हैंडशेक, दिखी गर्मजोशी!#brics #putin #modi #shorts

Brics Summit 2026: PM मोदी-पुतिन का साथ में हैंडशेक, दिखी गर्मजोशी!#brics #putin #modi #shorts #pmmodi #narendramodi #putin #vladimirputin #modiputin #modiputinmeeting #modiputinhug You can Search us on YouTube by- NBT, NBT TV Live, Navbharat Times, Times Now, TNN, TNNB, Navbharat TV, Hindi News, Latest news and @timesnownavbharat About Channel: Times Now Navbharat देश का No.1 Hindi news है। यह चैनल भारत और दुनिया से जुड़ी हर Latest News और Breaking News , राजनीति, मनोरंजन और खेल से जुड़े समाचार आपके लिए लेकर आता है। इसलिए सब्सक्राइब करें और बने रहें टाइम्स नाउ नवभारत के साथ Times Now Navbharat is India's fastest growing Hindi News Channel with 24 hour coverage. Get Breaking news, Latest news, Politics news, Entertainment news and Sports news from India & World on Times Now Navbharat. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- Watch Live TV : https://www.timesnowhindi.com/live-tv Subscribe to our other network channels: Times Now: https://www.youtube.com/TimesNow Zoom: https://www.youtube.com/zoomtv ------------------------------------------------------------------------------------------------------------- You can also visit our website at: https://www.timesnowhindi.com Download our App for Breaking News: https://tinyurl.com/bde8rv84 Like us on Facebook: https://www.facebook.com/Timesnownavbharat Follow us on Twitter: https://twitter.com/TNNavbharat Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/timesnownavbharat

Continue reading on the app

Chef Special Recipe: बटर चिकन में डाल दिया आम! संजीव कपूर की ये रेसिपी देखकर मुंह में आ जाएगा पानी

बटर चिकन और आम, दोनों का नाम सुनते ही खाने के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आपने कभी आम के स्वाद वाला बटर चिकन खाया है? मशहूर शेफ संजीव कपूर ने बटर चिकन को एक नया अंदाज देते हुए इसमें पके हुए अल्फांसो आम का स्वाद मिलाया है। इसे मैंगो बटर चिकन कहा जा सकता है।

इस खास व्यंजन में चिकन, मलाईदार ग्रेवी और मसालों के साथ आम की हल्की मिठास मिलती है। आम का स्वाद इसे सामान्य बटर चिकन से अलग बनाता है और खाने में एक नया अनुभव देता है।

मैंगो बटर चिकन बनाने के लिए क्या चाहिए?

चार लोगों के लिए यह व्यंजन बनाने में करीब एक घंटे का समय लगेगा। इसके लिए 8 टुकड़े रेशमी चिकन टिक्का और 2 बड़े पके हुए अल्फांसो आम चाहिए।

ग्रेवी बनाने के लिए मक्खन, तेल, हरी इलायची, जावित्री, काली मिर्च, शाही जीरा, तेजपत्ता, लहसुन, अदरक, प्याज, धनिया की डंठल और टमाटर लें। इसके साथ काजू, मगज, हल्दी, पीली मिर्च, गरम मसाला, कसूरी मेथी, ताजी क्रीम और पुदीना भी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: न मशीन चाहिए, न महंगे सामान! कुकर में ऐसे बनाएं Restaurant Style Himalayan Thukpa

सबसे पहले तैयार करें मसालेदार ग्रेवी

एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें हरी इलायची, जावित्री, काली मिर्च, शाही जीरा और तेजपत्ता डालकर भूनें। मसालों की खुशबू आने लगे तो इसमें लहसुन, अदरक, प्याज, धनिया की डंठल और कटे हुए टमाटर डाल दें।

अब नमक, हल्दी, पीली मिर्च, काजू और मगज डालकर करीब 4 से 5 मिनट तक अच्छी तरह भूनें। इसके बाद 2 कप पानी डालें और कड़ाही को ढककर करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं। जब टमाटर अच्छी तरह गल जाएं तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे बारीक पीसकर मुलायम ग्रेवी तैयार कर लें।

आम देगा बटर चिकन को खास स्वाद

अब दोनों अल्फांसो आमों को छीलकर उनकी गुठली निकाल लें। कुछ आम के टुकड़े बाद में सजाने के लिए अलग रख दें। बाकी आम को पीसकर गाढ़ा गूदा तैयार कर लें। इसके बाद कड़ाही में तैयार टमाटर की ग्रेवी डालें। इसमें 3 चम्मच मक्खन, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें आम का गूदा डालें और ग्रेवी को अच्छी तरह पकने दें।

यही इस व्यंजन का सबसे खास हिस्सा है। आम ग्रेवी में हल्की मिठास और अपनी खास खुशबू जोड़ता है, जिससे बटर चिकन का स्वाद बिल्कुल अलग हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: सुबह के Breakfast टेंशन को कहें बाय: Bread से 5 मिनट में बनाएं 3 स्वादिष्ट Dishes

चिकन और क्रीम से बढ़ेगा स्वाद

अब तैयार ग्रेवी में रेशमी चिकन टिक्का डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें ताजी क्रीम और बचा हुआ मक्खन डालें और कुछ देर धीमी आंच पर पकाएं। ध्यान रखें कि इसे बहुत तेज आंच पर न पकाएं। आखिर में ऊपर से थोड़ी क्रीम डालें और कसूरी मेथी छिड़कें। आम के बचे हुए टुकड़ों और ताजे पुदीने से सजाएं।

नान के साथ परोसें गरमा-गरम मैंगो बटर चिकन

संजीव कपूर की यह खास रेसिपी उन लोगों को जरूर पसंद आ सकती है, जो बटर चिकन में कुछ नया और अलग स्वाद आजमाना चाहते हैं। आम की हल्की मिठास, मक्खन और क्रीम की मलाई और मसालों का स्वाद मिलकर इस व्यंजन को खास बना देते हैं।

गरमा-गरम मैंगो बटर चिकन को नान के साथ परोसें। अगर आपको आम और मसालेदार खाने का स्वाद पसंद है, तो आम के मौसम में बटर चिकन का यह नया अंदाज जरूर आजमाया जा सकता है।

Continue reading on the app

  Sports

न बाउचर न धोनी, गिलक्रिस्ट भी नहीं, टेस्ट में एक साल में सबसे ज्यादा शिकार करने वाला विकेटकीपर कौन? 2016 से कायम रिकॉर्ड

most dismissals in a single calendar year by wicket keeper: इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो पिछले 10 साल से इस रिकॉर्ड पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं. उन्होंने 2016 में कुल 17 टेस्ट मैच में कुल 70 बल्लेबाजों को विकेट के पीछे से आउट किया. इनमें 66 कैच और 4 स्टंपिंग शामिल रहीं. बेयरस्टो ने मार्क बाउचर का रिकॉर्ड ध्वस्त करके नया कीर्तिमान बनाया. Sat, 12 Sep 2026 08:01:02 +0530

  Videos
See all

BRICS Summit 2026: BRICS में PM Modi-जिनपिंग, Delhi से नया वर्ल्ड ऑर्डर! Xi Jinping Visit India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T03:38:41+00:00

Harish Rawat PA ED Raid | पूर्व CM Harish Rawat ने Congres के सभी पदों से दिया इस्तीफा | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T03:36:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers