Public Opinion: मिर्जापुर वेब सीरीज में महाराणा प्रताप-चेतक का गीत, मेवाड़ के संगठनों ने किया कड़ा विरोध
Mirzapur Chetak Song Controversy : मिर्जापुर वेब सीरीज में महाराणा प्रताप और वीर चेतक के शौर्य से जुड़े गीत के इस्तेमाल को लेकर विवाद सामने आया है. मेवाड़ में राजपूत, क्षत्रिय, ब्राह्मण और जैन समाज से जुड़े संगठनों ने आपत्ति जताई है. आरोप है कि गीत को गैंगवार और नकारात्मक किरदारों वाले दृश्यों की पृष्ठभूमि में इस्तेमाल किया गया, जिससे लोगों की भावनाएं आहत हुईं. विरोध कर रहे संगठनों ने महाराणा प्रताप और चेतक को देश के शौर्य, त्याग और स्वाभिमान का प्रतीक बताया है. उन्होंने सेंसर बोर्ड से गीत हटाने और निर्माताओं से माफी मांगने की मांग की है. संगठनों ने कहा कि विरोध शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा.
‘10 बजे थिएटर से बाहर निकला तो दुनिया बदल चुकी थी’, विवेक वासवानी ने याद किया 9/11 का वो खौफनाक दिन
एक्टर और प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने अमेरिका पर हुए 9/11 आतंकी हमले की बरसी पर उस खौफनाक दिन की यादें शेयर की हैं . विवेक ने बताया कि टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सुबह की फिल्म देखकर जब वे थिएटर से बाहर निकले तो पूरी दुनिया बदल चुकी थी . पूजा भट्ट और राहुल बोस संग पुरानी फोटो शेयर कर विवेक ने उस भयानक दिन का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है .
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18




