Responsive Scrollable Menu

Ashoknagar News: वरिष्ठ पत्रकार हितेन्द्र बुधौलिया को मिली राष्ट्रीय जिम्मेदारी, डाक विभाग की हिंदी सलाहकार समिति में बने सदस्य

अशोकनगर जिले के वरिष्ठ पत्रकार हितेन्द्र बुधौलिया को भारत सरकार के संचार मंत्रालय के अंतर्गत डाक विभाग की पुनर्गठित हिंदी सलाहकार समिति में गैर-सरकारी सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें अपने कोटे से समिति में नामित किया है।

भारत सरकार की ओर से जारी राजपत्र में डाक विभाग की हिंदी सलाहकार समिति के पुनर्गठन का संकल्प प्रकाशित किया गया है। समिति की अध्यक्षता केंद्रीय संचार मंत्री करेंगे, जबकि केंद्रीय संचार राज्य मंत्री इसके उपाध्यक्ष होंगे।

सांसदों के साथ पत्रकार और हिंदी से जुड़े प्रतिनिधि भी शामिल

समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसदों के साथ स्वैच्छिक हिंदी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, पत्रकारों और विद्वानों को जगह दी गई है। सांसदों में तापीर गाओ, नरेश गणपत म्हस्के, डॉ. मेधा विश्राम कुलकर्णी, दोरजी त्सेरिंग लेप्चा, चुन्नीभाई पटेल और शंकर लालवानी सहित अन्य नाम शामिल हैं।

इसी समिति में संचार मंत्री द्वारा नामित गैर-सरकारी सदस्यों में अशोकनगर के हितेन्द्र बुधौलिया को शामिल किया गया है। केंद्रीय डाक विभाग के राजभाषा अनुभाग की ओर से उनके मनोनयन से संबंधित औपचारिक पत्र और राजपत्र की प्रति भी भेजी गई है।

डाक भवन में होगी समिति की बैठक

पुनर्गठित समिति की आगामी बैठक नई दिल्ली स्थित डाक भवन में आयोजित की जाएगी। हिंदी सलाहकार समिति विभाग में राजभाषा हिंदी के प्रयोग और उससे जुड़े विषयों पर सलाह देने का काम करती है।

हितेन्द्र बुधौलिया के मनोनयन पर अशोकनगर के पत्रकारों, साहित्यकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Continue reading on the app

भोपाल मास्टर प्लान को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, पीसी शर्मा ने शुरू किया 31 घंटे का उपवास, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भोपाल: राजधानी भोपाल में लंबे समय से लंबित मास्टर प्लान को लागू करने की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने शुक्रवार को रोशनपुरा चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए 31 घंटे का उपवास शुरू कर दिया। पीसी शर्मा का कहना है कि 31 वर्षों से भोपाल के नए मास्टर प्लान का इंतजार कर रही जनता को अब और इंतजार नहीं कराया जा सकता।

उन्होंने आगे कहा, शहर के रहवासी, व्यापारी और आम नागरिक लगातार परेशान हैं लेकिन सरकार की उदासीनता खत्म होने का नाम नहीं ले रही। इसी जनहित की मांग को लेकर उन्होंने यह उपवास रखने का फैसला लिया है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा के साथ पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, अरुणेश्वर शरण सिंह देव, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

31 साल से भोपाल का भविष्य अंधेरे में है: पीसी शर्मा

पीसी शर्मा का कहना है कि 31 साल से भोपाल का भविष्य अधर में है आखिर कब जागेगी सरकार? 1995 के बाद आज तक भोपाल को नया मास्टर प्लान नहीं मिला। 2021 में मास्टर प्लान तैयार था। आवासी, व्यवसायी, टाउन प्लानर्स और अन्य सभी हितधारकों से चर्चा भी हो चुकी थी फिर भी भाजपा सरकार ने इसे जारी नहीं किया। सरकार की आपसी खींचतान का खामियाजा भोपाल की जनता भुगत रही है। उन्होंने 15 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की ओर से व्यापारियों के पक्ष में कोई ठोस प्रस्ताव या तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। शर्मा ने कहा कि उनकी मांग स्पष्ट है कि मास्टर प्लान लागू करो और भोपाल को बचाओ।

पीसी शर्मा ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

पीसी शर्मा ने मास्टर प्लान लागू नहीं किए जाने को लेकर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान लागू होने से आम नागरिकों को आवासीय निर्माण, व्यवसाय और अन्य गतिविधियों के लिए निर्धारित नियमों के तहत आसानी से अनुमति मिल सकेगी। इससे नेताओं और दलालों के माध्यम से परमिशन दिलाने की व्यवस्था पर भी रोक लगेगी। पीसी शर्मा ने आरोप लगाया कि इसी वजह से सरकार मास्टर प्लान को लगातार लंबित रखे हुए है।

जयवर्धन सिंह का भाजपा सरकार पर हमला

कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान लाओ, भोपाल बचाओ! तत्कालीन सीएम कमलनाथ के कार्यकाल में कार्यकाल में भोपाल मास्टर प्लान 2031 तैयार कर 6-7 मार्च 2020 को प्रस्तुत किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने आज तक इसे लागू नहीं किया।

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि मास्टर प्लान लागू न होने के कारण राजधानी भोपाल के रहवासी, व्यापारी और आम नागरिक लगातार परेशान हैं। शहर की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है, रोजगार व लोगों का दैनिक जीवन भी प्रभावित हो रहा है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि हमारी स्पष्ट मांग है कि भोपाल के सुनियोजित विकास, नागरिकों की सुविधा और शहर की अर्थव्यवस्था, व्यापार को गति देने के लिए भोपाल मास्टर प्लान को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

Rajasthan Nikay Chunav: राजस्थान निकाय चुनाव में हो गया खेला! | Breaking | Election #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T22:00:05+00:00

Why is Donald Trump visiting the Republic of Ireland? #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T21:30:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers