'वे मुझे हटाने के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगे हुए हैं', ट्रंप ने ईरान को लेकर दिया बड़ा बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को दावा किया कि ईरान उन्हें पद से हटाने की कोशिश में लगा है. उसका मानना है कि डेमोक्रेट्स तेहरान को परमाणु हथियार हासिल करने की इजाजत देने के केस में नरम रुख अपनाएंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी अगुवाई में ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें ईरान के साथ युद्ध शुरू करने का किसी तरह का "पछतावा" नहीं है.
किसी तरह का पछतावा नहीं
ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा, "वे मुझे हटाने के लिए हर मुमकिन कोशिश में लगे हुए हैं. उन्हें लगता है कि डेमोक्रेट्स उन्हें परमाणु हथियार हासिल करने देंगे. उन्हें परमाणु हथियार नहीं मिलेगा." जब उनसे पूछा गया कि क्या ईरान के साथ युद्ध को लेकर कोई "पछतावा" है, तो ट्रंप ने जोर देकर कहा कि वह ठीक उसी तरह से दोबारा ऐसा करेंगे. उन्होंने दावा किया कि अगर ईरान के पास परमाणु हथियार होता तो उसने इजराइल और मध्यपूर्व को "खत्म" कर दिया होता. ट्रंप ने कहा, "मैं 'पछतावा' शब्द पर यकीन नहीं रखता हूं. आप हमेशा से खुद थोड़ा सवाल कर सकते हैं. कुछ लोगों ने उनसे ऐसा पूछा भी है. अगर मुझे दोबारा ऐसा करना पड़े, तो मैं ठीक वैसा ही करूंगा जैसा मैंने किया था. मैंने उनकी परमाणु क्षमता खत्म कर दी थी."
उन्होंने कहा, “मान लीजिए हम आराम से जा रहे होते और अचानक ईरान के पास परमाणु हथियार आ जाता. वे उसका उपयोग कर लेते. वे पागल हैं, मैं उनसे निपटता रहा हूं. वे उसका इस्तेमाल कर लेते. वे इजराइल को खत्म कर देते. वे मिडिल ईस्ट को खत्म कर देते. वे हमारे कुछ शहरों पर हमला करना शुरू कर देते.” ट्रंप ने यह भी कहा कि स्टॉक मार्केट “अब तक के सबसे ऊंचे स्तर” पर है और “लगातार ऊपर जा रहा है”, वहीं तेल की कीमतें भी अपने सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं.
स्टॉक मार्केट में तगड़ा उछाल: ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, “स्टॉक मार्केट अभी अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है. इस कार्यकाल के दौरान 81 बार ऐसा हुआ है. यह सब इस छोटे से टकराव के वक्त हुआ है. हम इसे टकराव कहते हैं. यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है. जब मैंने शुरुआत की थी, तब की तुलना में यह बहुत ऊपर है.” इससे पहले, ट्रंप ने कहा था कि ईरान के नेता रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) का नाम बदलकर “ट्रंप स्ट्रेट” (Trump Strait) करने के उनके कदम से “बहुत खुश” होंगे.
दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा
ट्रंप डलास में रिपब्लिकन पार्टी के मध्यावधि सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ युद्ध “जीत” रहा है और उन्होंने इस टकराव को तेल की कीमतों और उस रणनीतिक जलमार्ग से जोड़ा, जिससे दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति का एक बड़ा हिस्सा गुजरता है. ये बातें होर्मुज जलडमरूमध्य (जो दुनिया के लिए ऊर्जा आपूर्ति का एक अहम रास्ता है) को लेकर बढ़े तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच व्यापक टकराव के माहौल में कही गईं.
'वो गॉड-गिफ्टेड लड़का था...' विराट कोहली कैसे बने इतने बड़े खिलाड़ी, कोच ने किया खुलासा
Virat Kohli : टीम इंडिया को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस बार वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे, नामीबिया की मेजबानी में खेला जाने वाला है. अक्टूबर से लेकर नवंबर तक वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा. उससे पहले ही सवाल उठ रहे हैं कि, विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को इस वर्ल्ड कप में खिलाना चाहिए या नहीं? भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 37 साल के हो गए हैं. उनके वर्ल्ड कप में खेलने के सवाल अक्सर मीडिया द्वारा बीसीसीआई, चयनकर्ताओं, कोच और अन्य खिलाड़ियों से पूछे जाते हैं.
इसी कड़ी में विराट कोहली के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि, क्या विराट कोहली को वनडे वर्ल्ड कप खिलाना चाहिए या नहीं. तो उन्होंने बड़ा बयान दे डाला. राजकुमार शर्मा ने टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बात करते हुए क्या कहा है, आइए इसके बारे में जानते हैं.
विराट कोहली पर उनके कोच का बड़ा बयान
राजकुमार शर्मा ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि आपको खुद देखना चाहिए कि वह क्या कर रहा है, उसने पिछले कुछ मैचों में क्या किया है और वह मैदान पर कैसा कर रहा है. इस पर चर्चा भी नहीं होनी चाहिए. मेरा मतलब है कि एक खिलाड़ी के तौर पर वो एक जबरदस्त खिलाड़ी है. वो एक मैच-विनर है'
VIRAT KOHLI'S COACH RAJKUMAR SHARMA ON KING KOHLI:
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 11, 2026
- "Virat had tremendous confidence in his own ability, and he works really hard. He’s got tremendous work ethics. Yeah, he was a God-gifted guy. I mean, God has made him for cricket and the work ethics he had were simply… pic.twitter.com/VTbbvChGKB
राजकुमार शर्मा ने आगे कहा कि, 'विराट को अपनी काबिलियत पर बहुत भरोसा था और वह सच में बहुत मेहनत करता है. उसके पास जबरदस्त वर्क एथिक्स हैं. वह गॉड-गिफ्टेड लड़का था. भगवान ने उसे क्रिकेट के लिए बनाया था और उसके वर्क एथिक्स बहुत शानदार थे. इसलिए वो इतना बड़ा खिलाड़ी बना. उन्होंने न सिर्फ क्रिकेटरों को बल्कि पूरे देश को फिटनेस मंत्र दिया है. इसके साथ ही उन्होंने इंडियन क्रिकेट में बहुत योगदान दिया है. मुझे उन पर सच में गर्व है'.
VIRAT KOHLI'S COACH RAJKUMAR SHARMA ON KING KOHLI FOR 2027 WC:
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 11, 2026
- "I think you should see for yourself what Virat is doing, what he has done in the last few matches, and how he is doing it on the field. So I think it should not be a discussion even". (India Today). pic.twitter.com/BRGVTJ2KWY
विराट कोहली ने भारत के लिए साल 2008 में अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्हें अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद तुरंत टीम इंडिया में एंट्री मिली थी. उन्होंने इसके बाद भारत के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट में धमाल मचाया है. विराट कोहली तमाम रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है.
विराट कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद भारत के महान क्रिकेटर्स में शुमार हैं. उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 85 शतक अब तक लगाए हैं. विराट कोहली पिछली बार इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में नजर आए थे. अब वो भारत के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आ सकते हैं.
विराट कोहली का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर
| प्रारूप | अवधि | मैच | पारी | रन | सर्वोच्च स्कोर | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के | विकेट |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| टेस्ट | 2011–25 | 123 | 210 | 9,230 | 254* | 46.9 | 55.6 | 30 | 31 | 1,027 | 30 | |
| वनडे | 2008– | 314 | 302 | 14,941 | 183 | 58.6 | 94.0 | 54 | 79 | 1,389 | 171 | 5 |
| टी20 अंतरराष्ट्रीय | 2010–24 | 125 | 117 | 4,188 | 122* | 48.7 | 137.0 | 1 | 38 | 369 | 124 | 4 |
ये भी पढ़ें : कुछ तो गड़बड़ है! गौतम गंभीर के साथी ने सौंपा बीसीसीआई को अपना इस्तीफा, टीम इंडिया का साथ छोड़ने को तैयार
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



