Responsive Scrollable Menu

Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा का पसंदीदा उकड़ीचे मोदक बनाने का आसान तरीका, नोट करें रेसिपी

Ganesh Chaturthi 2026 Ukadiche Modak Recipe: गणेश उत्सव के दौरान मोदक को भगवान गणेश का प्रिय भोग माना जाता है। महाराष्ट्र में इस मौके पर उकड़ीचे मोदक खास तौर पर बनाए जाते हैं। बाहर से नरम और अंदर से नारियल-गुड़ की मीठी भरावन वाले ये मोदक स्वाद में बेहद खास लगते हैं।

इसकी खासियत यह है कि इसमें मोदक को तला नहीं जाता, बल्कि भाप में पकाया जाता है। यही वजह है कि इसका स्वाद पारंपरिक होने के साथ-साथ काफी हल्का भी लगता है। जानें चावल के आटे और नारियल-गुड़ से मोदक बनाने का आसान तरीका।

उकड़ीचे मोदक बनाने के लिए सामग्री
मोदक के आटे के लिए

  • 1 कप चावल का आटा
  • करीब 1 से 1.5 कप पानी
  • 1 चुटकी नमक
  • 1 छोटा चम्मच घी

भरावन के लिए

  • 1 कप कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल
  • ¾ से 1 कप गुड़
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • थोड़े से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, चाहें तो
  • थोड़ा सा घी
बप्पा के लिए बनाएं खास उकड़ीचे मोदक

कैसे बनाएं उकड़ीचे मोदक?
1. सबसे पहले तैयार करें मीठी भरावन
एक पैन में थोड़ा सा घी डालकर कद्दूकस किया हुआ नारियल और गुड़ डालें। इसे धीमी आंच पर चलाते हुए पकाएं। जब गुड़ पिघलकर नारियल के साथ अच्छी तरह मिल जाए, तब इसमें इलायची पाउडर डालें।

भरावन को बहुत ज्यादा न पकाएं, वरना यह सूख सकती है। तैयार मिश्रण को ठंडा होने के लिए अलग रख दें।

2. अब तैयार करें मोदक की उकड़
एक पैन में पानी, थोड़ा नमक और घी डालकर गर्म करें। पानी में उबाल आने पर गैस धीमी करें और धीरे-धीरे चावल का आटा डालें। इसे लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।

जब आटा पानी को सोखने लगे तो गैस बंद कर दें और मिश्रण को कुछ देर ढककर रखें। जब आटा हल्का ठंडा हो जाए, तब हाथों पर थोड़ा घी लगाकर इसे अच्छी तरह गूंथ लें। आटा नरम और चिकना होना चाहिए।

बप्पा के लिए बनाएं खास उकड़ीचे मोदक

3. मोदक को दें शेप
आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं। एक लोई को हाथ से दबाकर कटोरी जैसा आकार दें। इसके बीच में नारियल और गुड़ की भरावन रखें। अब किनारों को उंगलियों की मदद से मोड़ते हुए ऊपर की तरफ प्लीट्स बनाएं और उन्हें बीच में लाकर बंद कर दें। इसी तरह सभी मोदक तैयार कर लें।

4. भाप में पकाएं
स्टीमर या इडली बनाने वाले बर्तन में पानी गर्म करें। मोदक को स्टीमर प्लेट पर रखें और भाप में करीब 10-15 मिनट तक पकाएं। जब मोदक का बाहरी हिस्सा अच्छी तरह पक जाए और थोड़ा चमकदार नजर आने लगे, तो इन्हें बाहर निकाल लें।

इन बातों का रखें ध्यान

  • चावल का आटा डालने के बाद मिश्रण को अच्छी तरह चलाएं।
  • आटा बहुत सूखा होगा तो मोदक बनाते समय फट सकता है।
  • भरावन में गुड़ डालने के बाद उसे ज्यादा देर तक न पकाएं।
  • मोदक को स्टीम करते समय बर्तन को बार-बार खोलने से बचें।
  • तैयार मोदक पर थोड़ा सा घी डालकर बप्पा को भोग लगा सकते हैं।

गणेश चतुर्थी के मौके पर घर में बने उकड़ीचे मोदक से बप्पा को भोग लगाना एक खास अनुभव हो सकता है। पूजा के बाद परिवार के साथ प्रसाद के रूप में इसका आनंद लिया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: बप्पा के स्वागत में जमाएं भक्ति और मस्ती का रंग, प्लेलिस्ट में जरूर जोड़ें ये 7 गणपति गाने

Continue reading on the app

360° कैमरा, सनरूफ और ADAS! इस प्रीमियम 7-सीटर SUV की शुरू हुई डिलीवरी; सीधे Fortuner से टक्कर

Kia Sorento की भारत में डिलीवरी शुरू हो गई है और इसके साथ कंपनी ने अपने पहले Hybrid मॉडल को ग्राहकों तक पहुंचाना शुरू कर दिया है. ₹27.99 लाख की शुरुआती कीमत वाली ये प्रीमियम 6/7 सीटर SUV अपने सेगमेंट में Fortuner और Kodiaq जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी. इसमें Hybrid और Diesel इंजन के साथ AWD, Level-2 ADAS, 10 एयरबैग और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. जानिए इसकी कीमत, इंजन, फीचर्स और माइलेज की पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

  Sports

312 पर 7 विकेट गिर चुके थे... फिर आया रजाउल्लाह का बवंडर, 9 छक्के जड़कर की 18 साल पुराने विश्व कीर्तिमान की बराबरी

Razaullah hits 9 sixes equals world records: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो हार के बाद पाकिस्तान टीम में बड़े बदलाव हुए, जिसका असर एजबेस्टन टेस्ट में दिखा. 21 साल के तेज गेंदबाज रजाउल्लाह ने नौवें नंबर पर उतरकर 63 गेंदों में 81 रनों की विस्फोटक पारी खेली. 9 छक्के जड़कर उन्होंने डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्कों के टिम साउदी के 18 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की, साथ ही नंबर 9 पर डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी साझा किया. Sat, 12 Sep 2026 01:30:03 +0530

  Videos
See all

EPFO Rules Chnage: PF निकालने के बदले नियम, जल्दी कीजिए! | PF Withdrawal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:00:20+00:00

Iran America War Update: होर्मुज स्ट्रेट में भयंकर तबाही? | Donald Trump | Top News | Khamenei #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:30:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers