Responsive Scrollable Menu

Vastu Tips: घर में लगाते हैं 7 घोड़ों की तस्वीर? दिशा से लेकर रंग तक, जानें वास्तु के ये नियम

Seven Running Horses Vastu: घरों में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना काफी आम है. वास्तु और धार्मिक मान्यताओं में इसे शुभ माना जाता है और इसे सूर्य देव के रथ से जोड़कर देखा जाता है. अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस तस्वीर को घर में लगाने से पहले दिशा और स्थान का ध्यान रखना जरूरी माना गया है.

Continue reading on the app

कालीघाट मंदिर: सुवेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, BJP बोली- अब नॉनवेज विवाद खत्म होना चाहिए

पश्चिम बंगाल में धार्मिक परंपराओं और खान-पान को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कालीघाट मंदिर तक पहुंच गया है। बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दुर्गा पूजा के दौरान बंगाली हिंदुओं से मांसाहार छोड़ने की अपील के बाद बंगाल में राजनीतिक प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं। इसी बीच बीजेपी नेता और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कौशिकी अमावस्या के अवसर पर कोलकाता के कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और पारंपरिक मछली का भोग ग्रहण किया।

क्या है पूरा विवाद?
विवाद की शुरुआत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के उस बयान से हुई, जिसमें उन्होंने दुर्गा पूजा के दौरान बंगाल में मांस और शराब की दुकानें बंद रखने की अपील की थी। उनके बयान पर बंगाल में राजनीतिक प्रतिक्रिया हुई। आलोचकों का कहना था कि बंगाल की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं में मछली का विशेष स्थान है और कई शाक्त परंपराओं में इसे देवी को भोग के रूप में अर्पित किया जाता है।

बीजेपी का राजनीतिक संतुलन
इस पूरे विवाद के बीच बीजेपी नेताओं के बयानों में बंगाल की स्थानीय संस्कृति और खान-पान की परंपराओं पर जोर दिया गया। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल के लोगों के खान-पान का फैसला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं कर सकता। वहीं, बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सुवेंदु अधिकारी के कालीघाट में मछली का भोग ग्रहण करने को बंगाल की आस्था और जीवनशैली के सम्मान से जोड़ते हुए कहा कि नॉनवेज को लेकर विवाद अब खत्म होना चाहिए।

कालीघाट और बंगाल की शाक्त परंपरा
बंगाल की शाक्त परंपरा में मछली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रहा है। कालीघाट में देवी को विभिन्न प्रकार के भोग अर्पित किए जाने की परंपरा है। इसी वजह से सुवेंदु अधिकारी का मछली का भोग ग्रहण करना मौजूदा राजनीतिक विवाद के बीच खासा चर्चा में आया है।

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

Brother of policeman killed on 9/11 speaks to BBC. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:00:19+00:00

BRICS Summit 2026:BRICS की तैयारियों में सबसे आगे भारत, किन देशों को छोड़ा पीछे? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T19:40:59+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers