Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हाल

Kal Ka Mausam : 12 सितंबर को देश के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ सकता है. मध्य प्रदेश में जहां भारी बारिश की चेतावनी है, वहीं बिहार, यूपी, झारखंड, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के कुछ इलाकों में भी अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

The post Kal Ka Mausam : MP में आफत वाली बारिश, बिहार-UP से झारखंड तक बदलेगा मौसम; जानें आपके राज्य का हाल appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

बादशाह ने अपनी एक्स वाइफ को दिया धोखा? ईशा रिखी ने बिग बॉस 2020 में दिया ये हिंट

Isha Rikhi-Badshah: बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) अपने पहले हफ्ते की ओर बढ़ रहा है. शो में सभी कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आ रहा है. जहां शो में दोस्ती और दुश्मनी बन रही हैं तो बाहर की और बीती बातों को भी दोहराया जा रहा है. शो में ऐसे कई लोग हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ विवादों में रही है. इसमें एक कंटेस्टेंट ईशा रिखी (Isha Rikhi) भी हैं, जिनका बादशाह से तलाक हुआ था. जिसको लेकर बाहर बहुत चर्चा देखने को मिली थी. अब ईशा रिखी ने बिग बॉस के घर में इशारों-इशारों में बादशाह पर तंज कसा है. आइए जानते हैं कि उन्होंने इस बारे क्या बात बोली. 

बादशाह को कहा रेड फ्लैग?

दरअसल, जब बिग बॉस में फीमेल कंटेस्टेंस्ट्स ने गुल्लू को 'रेड फ़्लैग' कहा तो उन्होंने इस पर कहा, 'क्या तुमने इतना अच्छा रेड फ्लैग देखा है?' ईशा ने तुरंत जवाब दिया, 'मैंने अपनी जिंदगी में बहुत अच्छा रेड फ्लैग देखा है.' इसके आगे उन्होंने अपनी बात संभालने की कोशिश की कि वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात नहीं कर रही थीं. लेकिन उनकी इस बात को लेकर घर के बाकी सदस्य उन्हें चिढ़ाने लगे और वह शरमाती हुई दिखीं. ईशा की इन बातों से लोग अब अलग-अलग मतलब निकाल रहे हैं, कई लोगों ने सवाल किया है कि क्या बादशाह ने ईशा को शादी में धोखा दिया है?

ईशा ने चीटिंग को लेकर कही ये बात

इसके आगे जब बादशाह की एक्स यानी ईशा ने चीटिंग को लेकर सवाल किया, 'जो लोग चीट करते हैं, उनके लिए तो 'मूव ऑन' करने का कोई गेम ही नहीं होता, है ना? आपको क्या लगता है, जो लोग चीट करते हैं उन्हें बुरा लगता है? खासकर प्लेबॉय टाइप के लोग?' इस पर गुल्लू ने जवाब दिया, 'यह इस बात पर डिपेंड करती है कि उन्होंने किसे चीट किया है. अगर वह व्यक्ति इंपोर्टेंट था, तो भले ही वह आदमी दिखाए कि उसे कोई फर्क नहीं पड़ रहा, लेकिन वह जरूर रात में बैठकर सोचता है कि मैंने गलत किया और काश चीजें ठीक हो जाती.'

ईशा बादशाह को लेकर चुकी हैं पहले भी बात

ईशा रिखी बिग बॉस के प्रीमियर में बादशाह से अलग होने के बारे में बात कर चुकी हैं. उन्होंने बताया था कि उन्हें बादशाह से प्यार हो गया था और वही इसी की तलाश में ती. उन्होंने कहा था, 'मुझे प्यार हो गया था. मुझे लगा, 'बस यही है. मैं इसी की तलाश में थी.' वह सिर्फ एक 'ग्रीन फ्लैग' नहीं थे, वह तो पूरा 'ग्रीन फॉरेस्ट' थे. मैं शादी करके बसना चाहती थी, इसलिए मैंने बहुत कोशिश की. लेकिन कुछ एक्सपीरियंस आपको बदल देते हैं. जब आपका भरोसा टूटता है, तो आप ऐसे मोड़ पर पहुंच जाते हैं, जहां आप खुद पर सवाल उठाने लगते हैं और सोचते हैं, 'मुझसे कहां गलती हुई?' मैंने जो कुछ भी सहा, उसने मुझे तोड़ दिया. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती. मुझे पता ही नहीं चला कि कब मैं अपनी ही कहानी में एक 'साइड कैरेक्टर' बन गई.'

 ये भी पढ़ें: ‘जाहिल और जमूरे हैं', स्वरा भास्कर के जौहर कमेंट पर भड़के कुमार विश्वास, बिना नाम लिए कही ये बात

शादी के 5 महीने बाद हो गए थे अलग

बादशाह और रिखी शादी के करीब 5 महीने बाद अलग हो गए थे. दोनों ने मार्च में शादी की थी. उन्होंने शुरुआत में अपने रिश्ते को पब्लिक की नजरों से दूर रखा. हालांकि, बाद में कपल की शादी की कई फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई थीं. जिसके बाद ईशा ने इंस्टाग्राम पर कंपर्म किया था कि उनकी शादी बादशाह से हुई थी. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था क्योंकि उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी और दोनों अगस्त में अलग हो गए थे. सोशल मीडिया पर दोनों ने जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने का ऐलान किया था. 

Continue reading on the app

  Sports

इधर ब्रिक्स उधर IND vs AFG T20I, दिल्ली में ट्रैफिक का डबल झटका, इन रास्तों से दूर ही रहें आप

india vs afghanistan t20i delhi traffic advisory: भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार को होने वाले टी20 क्रिकेट मैच के कारण अरुण जेटली स्टेडियम और उसके आसपास यातायात पाबंदियां लगाई जाएंगी और मार्ग परिवर्तित किया जाएगा. दिल्ली यातायात पुलिस ने यह जानकारी दी. मैच 13 सितंबर को शाम सात बजे से रात 11.30 बजे तक खेला जाएगा. Sat, 12 Sep 2026 18:21:00 +0530

  Videos
See all

BRICS 2026 | Rashtravad: एक मंच पर Modi-Putin-Jinping फिर कांग्रेस प्रवक्ता को क्यों लगी मिर्ची ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T13:15:23+00:00

BRICS के अगले 20 साल का नया एजेंडा, PM मोदी ने दिया बड़ा विजन | BRICS Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-12T13:16:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers