Responsive Scrollable Menu

खड़े हनुमान के दर्शन करने पहुंचे विधायक मालवीय, बोले- मंदिर हटाने की जरूरत नहीं…

उज्जैन में चौड़ीकरण के बीच खड़े हनुमान की प्रतिमा को हटाए जाने का मामला लगातार चर्चा में है। प्रशासन द्वारा कई बार कोशिश किए जाने के बाद भी प्रतिमा अपनी जगह से हिलने को तैयार नहीं है। इसी बीच ये मामला अब राजनीतिक रंग लेता हुआ दिखाई दे रहा है।

उमा भारती ने जहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को इस मामले में पत्र लिखा था। वहीं अब भाजपा विधायक चिंतामणि मालवीय मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे। दर्शन करने के बाद उन्होंने मंदिर को उसी जगह पर रखने की बात कही। विधायक ने कहा कि सड़क पहले से ही पर्याप्त रूप से चौड़ी हो चुकी है, इसमें मंदिर को हटाने का कोई कारण नहीं है।

क्या बोले मालवीय

मंदिर के बारे में बात करते हुए विधायक ने कहा कि ‘वह बाबा के नियमित दर्शनार्थी में से एक हैं।’ मंदिर की प्राचीनता के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि ‘उज्जैन एक धार्मिक नगरी है, जहां हजारों साल पुराने मंदिर मौजूद हैं। यह भी बहुत पुराना मंदिर है और इसे इसके स्थान पर रहने देना चाहिए।’

शाही सवारी का जिक्र करते हुए मालवीय ने कहा कि ‘8 से 10 लाख श्रद्धालु सवारी में आए थे लेकिन किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। सड़क पहले से ही चौड़ी हो चुकी है ऐसे में मंदिर हटाने की जरूरत नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ‘यह मामला मुख्यमंत्री के संज्ञान में है और यही उम्मीद की जा रही है कि जन भावना के मुताबिक निर्णय लिया जाएगा।’

 

उमा भारती ने लिखा था लेटर

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बीते ही दिन CM डॉ मोहन यादव को पत्र लिखकर खड़े हनुमान मंदिर का मामला संज्ञान में लेकर समाधान निकालने की बात कही थी। उन्होंने भोपाल में हुए चौड़ीकरण का जिक्र करते हुए कहा था कि कमलापति पार्क के आगे मस्जिद को वहीं रखते हुए रोड प्लान बदल गया था। इस तरह का प्लान मंदिर के साथ भी किया जा सकता है। उमा भारती ने कहा था कि आस्था और विकास को एक साथ लेकर चलना चाहिए। मंदिर को यथास्थान पर रखते हुए विकास कार्य आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

Continue reading on the app

क्या नॉन शुगर स्वीटनर्स से डायबिटीज का खतरा कम होता है? जानिए WHO की गाइडलाइंस क्या कहती हैं

Diabetes Risk: विश्व स्वास्थ्य संगठन से जानिए नॉन शुगर स्वीटनर्स से डायबिटीज का खतरा कम होता है या नहीं. WHO ने नॉन शुगर स्वीटनर्स के सेवन से जुड़ी गाइडलाइंस जारी की हैं.

The post क्या नॉन शुगर स्वीटनर्स से डायबिटीज का खतरा कम होता है? जानिए WHO की गाइडलाइंस क्या कहती हैं appeared first on News24 Hindi.

Continue reading on the app

  Sports

10 साल में एक भी बल्लेबाज नहीं मिला, वसीम अकरम ने पीएसएल की खोली पोल, बोले- हमें भी चाहिए वैभव सूर्यवंशी

Wasim Akram Vaibhav Sooryavanshi: वसीम अकरम ने पाकिस्तान सुपर लीग पर सवाल उठाते हुए कहा कि 10 साल में यह एक भी विश्वस्तरीय बल्लेबाज नहीं दे सकी. उन्होंने भारत के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की मिसाल देते हुए कहा कि जब तक ऐसा टैलेंट नहीं निकलेगा, पाकिस्तान की क्रिकेट में सुधार असंभव है. Fri, 11 Sep 2026 23:33:24 +0530

  Videos
See all

EPFO Rules Chnage: PF निकालने के बदले नियम, जल्दी कीजिए! | PF Withdrawal | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:00:20+00:00

This island you haven’t heard of could cause global shipping chaos | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-11T20:15:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers