मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार, जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड के वितरण को लेकर राज्य सरकार ने अब अभियान तेज करने की तैयारी कर ली है. सरकार का लक्ष्य पात्र लाभार्थियों तक कार्ड जल्द से जल्द पहुंचाना है, ताकि उन्हें स्वास्थ्य योजना का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी न हो. इसके तहत करीब 33 लाख कार्डों को जिलों के माध्यम से लाभार्थियों तक पहुंचाने की प्रक्रिया को गति दी जा रही है.
जिलों में पहुंच चुके हैं करीब 31 लाख कार्ड
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह के मुताबिक, मुख्यमंत्री सेहत योजना के करीब 31 लाख कार्ड पहले ही जिलों में उपलब्ध कराए जा चुके हैं. वहीं, लगभग 2 लाख अतिरिक्त कार्ड भी जल्द उपलब्ध होने की उम्मीद है. इसके बाद कुल करीब 33 लाख कार्डों के वितरण का रास्ता साफ हो जाएगा.
सरकार ने वितरण प्रक्रिया को केवल सामान्य प्रशासनिक व्यवस्था तक सीमित रखने के बजाय स्थानीय स्तर पर विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है.
2,008 गांवों और वार्डों में लगेंगे विशेष शिविर
राज्य सरकार ने ऐसे करीब 2,008 गांवों और वार्डों की पहचान की है, जहां 400 या उससे अधिक लाभार्थी मुख्यमंत्री सेहत योजना कार्ड के लिए पात्र हैं. इन स्थानों पर विशेष वितरण शिविर आयोजित किए जाएंगे.
इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को दूर-दराज के सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनके अपने क्षेत्र में कार्ड उपलब्ध कराना है. लाभार्थियों को शिविर की तारीख और स्थान की जानकारी पहले से दी जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोग समय पर पहुंच सकें.
आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
कार्ड वितरण अभियान में स्वास्थ्य विभाग के जमीनी कर्मचारियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. आशा कार्यकर्ता, आशा फैसिलिटेटर, सेहत मित्र और अन्य फील्ड स्टाफ लाभार्थियों को शिविरों तक पहुंचाने और अभियान में भागीदारी बढ़ाने के लिए काम करेंगे.
सरकार ने घर-घर कार्ड पहुंचाने की व्यवस्था को भी प्रोत्साहन देने का फैसला किया है. प्रत्येक सफल कार्ड वितरण पर आशा कार्यकर्ता को 10 रुपये, जबकि आशा फैसिलिटेटर को 2 रुपये प्रति कार्ड दिए जाएंगे. इसके लिए घर-घर वितरण का रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रोत्साहन राशि के दावों की प्रक्रिया पूरी करेंगे.
छोटे गांवों और वार्डों में घर-घर पहुंचेगा कार्ड
जिन गांवों और वार्डों में 400 से कम पात्र लाभार्थी हैं, वहां पहले से जारी घर-घर वितरण व्यवस्था जारी रहेगी. वहीं, विशेष शिविरों के बाद यदि किसी लाभार्थी का कार्ड नहीं पहुंच पाता है तो उसे भी आशा कार्यकर्ताओं और आशा फैसिलिटेटरों के माध्यम से घर तक पहुंचाया जाएगा.
सरकार ने शिविर आधारित वितरण पूरा होने के बाद बचे हुए कार्डों को अगले दो सप्ताह में घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है.
IEC सामग्री भी जिलों को उपलब्ध
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी की ओर से जिलों को कार्ड के साथ जरूरी सूचना, शिक्षा एवं संचार यानी IEC सामग्री भी उपलब्ध कराई जा चुकी है. इसमें कार्ड जैकेट, लिफाफे और योजना से संबंधित ब्रोशर शामिल हैं. इससे लाभार्थियों को योजना और कार्ड के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी भी आसानी से मिल सकेगी.
समयसीमा में पूरा होगा वितरण अभियान
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वितरण अभियान की लगातार निगरानी करने और तय मानक संचालन प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं. सरकार का जोर इस बात पर है कि वितरण प्रक्रिया में देरी न हो और पात्र परिवारों तक कार्ड अंतिम स्तर तक पहुंचे.
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के औपचारिक शुभारंभ के बाद विशेष शिविरों के जरिए अभियान को गति दी जाएगी. सरकार ने शिविरों में एक सप्ताह के भीतर वितरण पूरा करने और इसके बाद शेष कार्डों को दो सप्ताह में घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. इसका मकसद पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना की कवरेज को व्यापक बनाना और किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना के लाभ से वंचित न रहने देना है.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में युवाओं को मिल रहा स्टार्टअप का सहारा, सरकार दे रही फंडिंग से लेकर पेटेंट तक मदद
NSE IPO का बजा बिगुल, 17 सितंबर से खुलेगा IPO, निवेशकों की धड़कनें तेज
NSE IPO 17 सितंबर से खुलेगा. जानिए प्राइस बैंड, GMP, लॉट साइज, निवेश की रकम और लिस्टिंग से जुड़े हर जरूरी अपडेट.
The post NSE IPO का बजा बिगुल, 17 सितंबर से खुलेगा IPO, निवेशकों की धड़कनें तेज appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24




.jpg)